भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के समक्ष जावद के समन्दर सिंह पटेल ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। कमलनाथ ने श्री पटेल का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर कांग्रेस पार्टी मंे स्वागत किया। श्री पटेल जावद से लगभग 800 वाहनों में अपने समर्थकों के साथ भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। समंदर पटेल सिंधिया समर्थक माने जाते हैं।श्री कमलनाथ ने श्री पटेल के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर कहा कि ये कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति, सिद्धांतों और अपनी पार्टी मंे अपनी निष्ठा…
लेखक: Sanjay Saxena
भोपाल। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर बीजेपी ने परंपरा तोड़ दी है. आम तौर पर बीजेपी आखिरी तक अपने प्रत्याशियों की सीटों का ऐलान करती रही है. बीजेपी सबसे पहले प्रत्याशियों की घोषणा ही नहीं की है बल्कि जातिगत समीकरणों को भी साधने की पूरी कोशिश की है. हिंदुत्व के रथ पर सवार बीजेपी आरक्षित सीटों पर टिकट देकर प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार का पूरा मौका दे दिया है।खास बात ये है कि इन सीटों पर साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा…
जबलपुर। मध्य प्रदेश के चर्चित आईएएस अफसरों में से एक शीलेन्द्र सिंह के साथ ही तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ अमर बहादुर को जबलपुर हाईकोर्ट की मुख्य पीठ ने अवमानना के मामले में सजा सुनाई है। दोनो अधिकारियों को सात सात दिन की जेल और बीस बीस हजार के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।शीलेंद्र सिंह आईएएस, उन दिनों मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कलेक्टर थे। छतरपुर स्वच्छता मिशन के तहत रचना द्विवेदी जिला समन्वयक को छतरपुर से बड़ामलहरा स्थानांतरित कर दिया गया था। संविदा नियुक्ति में स्थानांतरण करने का कोई प्रावधान नहीं है। उसके बावजजूद भी याचिका कर्ता को बड़ामलहरा…
खंडवा। खंडवा में गुरुवार-शुक्रवार की रात ट्रक और कार की आमने – सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। हादसा पुनासा क्षेत्र के दौलतपुरा फाटे के पास हुआ। आर्टिका कार बुरी तरह पिचक गई। शव क्षत-विक्षत हो गए। पुलिस ने शवों को निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।कार सवार युवक खंडवा के पुनासा से घर लौट रहे थे। पुनासा से 5 किलोमीटर दूर मोड़ पर कार सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। कार में सवार भारत (40) निवासी ग्राम कांकरिया, मनीष निवासी ग्राम दोगावां, पुखराज नामदेव निवासी दोगावां, आदित्य शर्मा (25) निवासी…
उज्जैन। उज्जैन में एक व्यक्ति ने पूरे गांव को गदर-2 दिखाने के लिए सिनेमा हॉल बुक कर लिया। इसमें 60 हजार से अधिक का खर्च आया। गांव से 20 ट्रैक्टर, कार, बाइक और गदर फिल्म के गानों पर नाचते हुए 280 लोग सिनेमा हॉल पहुंचे। जब हॉल भर गया तो बचे हुए लोग 27 किलोमीटर दूसरे सिनेमा हॉल चले गए।उज्जैन के घट्टिया क्षेत्र के गांव बकानिया में रहने वाले धर्मेंद्र जाट ने उज्जैन का सिनेमा हॉल बुक किया था। धर्मेंद्र ने बताया कि ऐसा उन्होंने पिता की याद में किया। उनके पिता लक्ष्मीनारायण सनी देओल के बड़े फैन थे। पिता…
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सरकार की घोटाला-शीट। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार विश्व की सबसे अधिक घोटाले करने वाली सरकार है। शिवराज जी ने अपने 18 साल के कार्यकाल में घोटाले पर घोटाले कर भ्रष्टाचार का कीर्तिमान रच दिया है। शिवराज सरकार के काले कारनामों का काला चि_ा बहुत लंबा है, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण महाघोटालों को शामिल कर कांग्रेस पार्टी ने शिवराज सरकार के 18 साल के कार्यकाल की घोटाला-शीट तैयार की है। इससे मध्य प्रदेश की जनता को 50 प्रतिशत कमीशनराज…
भोपाल। मध्य प्रदेश की इस समय बड़ी राजनीतिक खबर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की सूची है. चुनाव से काफी पहले ही बीजेपी ने अपने 39 उम्मीदवारों की सूची गुरुवार को जारी कर दी. उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद इससे जुड़े कई रोचक किस्से और कहानियां भी सामने आ रही हैं. इसमें एक नाम तो ऐसा है,जो टिकिट मिलने के बाद बीजेपी दफ्तर में सदस्यता लेने पहुंचा. इसी तरह एक उम्मीदवार ने अपनी सीट को लेकर संतुष्ट नही हैं। बीजेपी ने मंडला की बिछिया विधानसभा सीट से डॉ. विजय आनंद मरावी को अपना उम्मीदवार बनाया…
नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से कांग्रेस एकदम से अपनी रणनीतिक तैयारियों के लिहाज से आक्रामक हो गई है। पार्टी के भीतर सभी कील कांटे दुरुस्त करने के साथ-साथ आला कमान ने अब अपने उन आक्रामक नेताओं को भी आगे करना शुरू कर दिया है जिसके माध्यम से पार्टी एक बड़ा संदेश देने की तैयारी कर रही है। यह संदेश न सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को मजबूती से सियासी मैदान में डटने का है बल्कि विपक्षी दलों के गठबंधन के नेताओं को भी अपनी मजबूत तैयारी के लिए भी है। पार्टी ने इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के अपने दलित अध्यक्ष…
भोपाल। राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज का डीन डॉ. सलील भार्गव को बनाया गया है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग के उप सचिव केके दुबे ने आदेश जारी कर दिया है। डॉ. अरविंद राय को डीन के पद से मुक्त कर डॉ. सलील को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के उप सचिव केके दुबे ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। बता दें डॉ. अरविंद राय को जीएमसी के डीन का प्रभार 10 नंवबर 2021 को सौंपा गया था। अब सरकार ने उनक जगह इंदौर के महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर…
भोपाल। बीजेपी द्वारा आज घोषित उनतालीस हारी हुई सीटों में भोपाल की दक्षिण पश्चिम सीट शामिल नहीं है। सूत्र बताते हैं कि हुजूर को लेकर चल रही रस्साकसी के चलते इस सीट से उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया।जानकार सूत्र बताते हैं कि हुजूर से भले ही रामेश्वर शर्मा जीते हुए विधायक हैं, इस हिसाब से उनका दावा ही।मजबूत है, लेकिन यहां से बीजेपी के महामंत्री भगवान दास सबनानी टिकट मांग रहे हैं। वैसे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की नजर भी इस विधानसभा सीट पर है, लेकिन शायद हाई कमान वीडी शर्मा को विधानसभा में उतरने तैयार नहीं है। फिर…
भोपाल। मध्यप्रदेश में 50 फीसदी कमीशन मांगने का एक और लेटर सामने आया है। इस बार रीवा के पेटी कॉन्ट्रैक्टर संगठन ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है। 14 अगस्त को लिखा गया पत्र अब सामने आया है। इस पर पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री व भाजपा नेताओं को 50% कमीशन के सबूत चाहिए थे। आप लोगों के डर से ज्ञानेंद्र अवस्थी सामने नहीं आया था, लेकिन पीयूष पांडेय किसी भी मंच पर 50% कमीशन के आरोपों पर…
भोपाल। रायसेन जिला मुख्यालय के होमगार्ड मैदान में चल रहे स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा प्रभुराम चौधरी का स्वास्थ बिगड़ गया। मैदान में परेड चल रही थी, वे मंच पर खड़े थे इसी दौरान उन्हें चक्कर आ गए। वे तुरंत कुर्सी पर बैठे जहां वे बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत रायसेन के जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वे बेहतर इलाज कराने भोपाल चले गए। उधर नए जिले मऊगंज में ध्वजारोहण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम बेहोश हो गए। स्वास्थ्य मंत्री को दो बार चक्कर आएस्वास्थ्य मंत्री को दो बार चक्कर आए…
पिछले साल अपने घर, यानी भारत माता के आंगन में, मैं एक सौ पैंतालीस दिन तक पैदल चला। समुद्र तट से मैंने शुरुआत की और धूल, धूप, बारिश से होकर गुजरा। जंगलों, चारागाहों, शहरों, खेतों, गांवों, नदियों और पहाड़ों से होते हुए मैं महबूब कश्मीर की नर्म बर्फ तक पहुंचा।रास्ते में अनेक लोगों ने मुझसे पूछा: ये आप क्यों कर रहे हैं? आज भी कई लोग मुझसे यात्रा के लक्ष्य के बारे में पूछते हैं। आप क्या खोज रहे थे? आपको क्या मिला? असल में, मैं उस चीज को समझना चाहता था जो मेरे दिल के इतने करीब है, जिसने…
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने लोगों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा, ‘2047 में देश जब स्वतंत्रता के 100 साल का जश्न मनाए तो हमारे देश का तिरंगा दुनिया में विकसित देश की पहचान के साथ लहराए। इसके लिए आने वाले 5 साल को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया और दावा किया कि लाल किले पर 2024 में वे ही तिरंगा फहराएंगे।’PM ने अपनी स्पीच की शुरुआत परिवारजन से तो की, लेकिन उन्होंने परिवारवाद के जिक्र के साथ कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को भी लपेट लिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लालकिले पर अगली बार फिर तिरंगा फहराऊंगा वाले बयान पर राजनीति शुरू हो…
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी सौगातें दी हैं। उन्हें अब 18 रुपये प्रतिमाह साइिकल भत्ते की जगह हर माह 15 लीटर पेट्रोल के लिए राशि दी जाएगी।यह सुविधा पुलिस थानों में पदस्थ आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक को मिलेगी। इसके अलावा आरक्षक से निरीक्षक स्तर के अराजपत्रित अधिकारियों को पौष्टिक आहार भत्ता प्रतिमाह 650 रुपये की जगह एक हजार रुपये दिया जाएगा।मुख्यमंत्री शिवराज ने की थी घोषणामुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में अपने आवास पर हुए पुलिस परिवार समागम में पुलिसकर्मियों के हित में कई घोषणाएं की…
भोपाल। गांधी नगर में स्थित चिल्ड्रन होप इंडिया (सीएचआई) गर्ल्स स्कूल में सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे अचानक 9वीं क्लास की छात्राएं खांसने लगीं। खांसी नहीं रुकने पर क्लास रूम को खाली कराया। 25 से 30 स्टूडेंट्स में से ज्यादातर बच्चों को विजयश्री हॉस्पिटल भेजा गया। फिलहाल अब सभी की स्थिति सामान्य है।स्कूल की प्राचार्य प्रिया जैन शर्मा के मुताबिक, सोमवार सुबह स्कूल की बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर रूम नंबर 16 में क्लास चल रही थी। तभी स्टूडेंट्स ने खांसना शुरू कर दिया। 23 बच्चियों की तबीयत खराब हुई थी। हालांकि अस्पताल के डॉक्टर एसके शुक्ला का कहना है…
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार ( 14 अगस्त) को सब्जी विक्रेता रामेश्वर से मुलाकात की और उनके साथ अपने घर पर खाना भी खाया. मुलाकात की एक तस्वीर कांग्रेस ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट से शेयर की है. इससे पहले रामेश्वर ने एक वीडियो में राहुल गांधी से मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।रामेश्वर ने राहुल गांधी से मिलकर खुशी जाहिर की है. वहीं, रामेश्वर से मिलने के बाद कांग्रेस नेता ने कहा है कि रामेश्वर जी जिंदादिल इंसान हैं, वह विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हैं.…
नई दिल्ली। जुलाई में फुटकर महंगाई बढ़कर 7.44% पर आ गई है। महंगाई का यह 15 महीने का उच्चतम स्तर है। इससे पहले अप्रैल 2022 में महंगाई 7.79% रही थी। खाने-पीने का सामान खासकर सब्जियां महंगी होने के कारण महंगाई बढ़ी है। जून में फुटकर महंगाई 4.81% रही थी। वहीं मई में यह 25 महीने के निचले स्तर 4.25% पर आ गई थी।कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स (CFPI) जुलाई में बढ़कर 11.51% हो गया है। जून में यह 4.49% था जबकि मई में 2.96% था। ये इंडेक्स खाने-पीने के सामान के दामों में बढ़ोतरी और उनमें कमी को दिखाता है। CPI…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने चीफ जस्टिस को गलत तरीके से पेश करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट को फर्जी करार दिया है। इसमें एक फाइल तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए CJI डीवाई चंद्रचूड़ का फर्जी बयान लिखा था। साथ ही लोगों से अधिकारियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने की अपील की गई थी। एससी की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया कि प्रधान न्यायाधीश ने ऐसा कोई पोस्ट जारी नहीं किया है, ना ही उन्होंने इस तरह के किसी पोस्ट को मंजूरी दी है।प्रेस नोट में कहा गया, ‘सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में आया कि सोशल मीडिया पर (लोगों…
भोपाल। पुलिस मुख्यालय ने सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर के पंद्रह अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। राजेश भदोरिया को भोपाल एसटीएफ में पदस्थ किया गया है।
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन किए और वे भगवान महाकाल की पालकी में भी शामिल हुए। कमलनाथ ने भगवान महाकाल के दरबार में अर्जी लगाते हुए भगवान से प्रार्थना की कि मध्य प्रदेश को 50 % कमीशन वाले राज्य से मुक्ति दिलाएं।चिट्ठी का मजमून…जय महाकाल,भगवान श्री महाकाल के चरणों में इस अकिंचन का दंडवत प्रणाम।हे अविनाशी,मैं मध्य प्रदेश की समस्त दुखियारी प्रजा की ओर से आपसे अरज करता हूं कि मेरा मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार के दलदल में डूबता जा रहा है। भ्रष्टाचार की जननी पार्टी (BJP) के 50% के कमीशन राज ने घोटालों में…
भोपाल। 2013 बैच की यंग आईएएस अधिकारी सोनिया मीना की चर्चा एक बार फिर से है। रविवार की शाम शिवराज सरकार ने उन्हें मऊगंज का कलेक्टर नियुक्त किया था। चार घंटे बाद ही सरकार का मन बदल गया और रात सवा दस बजे एक नया आदेश आ गया। सोनिय मीना की जगह 2013 बैच के ही आईएएस अफसर अजय श्रीवास्तव वहां के कलेक्टर होंगे। अजय श्रीवास्तव अभी आदिवासी विकास में अपर आयुक्त हैं। वहीं, सोनिया भी इसी विभाग में आदिमजाति क्षेत्रीय विकास योजना की संचालक हैं। सरकार के नए आदेश के बाद वह अपने पूर्व के पद पर बनी रहेंगी।बताया…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल-2023 अब कानून बन चुका है। ये बिल हाल ही में संसद के मॉनसून सत्र में पारित हुआ था। इस बिल को लेकर कई सांसदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चिंता जताई है। कहा जा रहा है कि ये एक्ट सूचना के अधिकार (RTI) के लिए ताबूत की आखिरी कील साबित हो सकता है। जब यह 2005 में लागू हुआ, तो इसे एक ‘सनशाइन कानून’ के रूप में सराहा गया, जो सरकारी सिस्टम को और पारदर्शी और जवाबदेह बनाएगा। लेकिन डेटा कानून से पहले भी, आरटीआई में कई नियमों को हटाना…
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक बेहद नजदीक है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर ‘कमल खिलाने’ के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चेहरे को आगे रखकर चुनाव लड़ रहा है। इस बीच वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में यह जरूर जता दिया है कि वह भी प्रदेश में कमान संभालने की चाहत रखते हैं। मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर विजयवर्गीय अपनी हंसी नहीं रोक पाए और इस बात का जिक्र करने वाले के मुंह में घी-शक्कर’ कहकर इरादे साफ कर दिए।मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट…
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश से तबाही का दौर जारी है। राज्य जगह-जगह बादल फटने व भूस्खलन से 23 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लापता है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, आपदा के कारण राज्य में 752 सड़कें बंद हैं।राज्य में 751 सड़कें बंदराज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, राज्य में 751 सड़कें बंद हैं। इसके अतिरिक्त 4697 बिजली ट्रांसफार्मर व 902 जलापूर्ति योजनाएं बंद हो गई हैं।समरहिल में छह शव मलबे से निकालेहिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारी बारिश के चलते…