भोपाल के मानस भवन में शनिवार को आयोजित शालिग्राम तोमर स्मृति राष्ट्रसेवी सम्मान कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद “सब संघ के हो गए”। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों का जिक्र करते हुए कहा कि कई अधिकारी खुद को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा बताने लगते हैं। कार्यक्रम के दौरान दिया गया उनका यह बयान अब प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।…
लेखक: Sanjay Saxena
मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के चुनाव में भाजपा के तीसरे उम्मीदवार की अटकलें तेज हैं। कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को मैदान में उतारा है। जानिए संख्या बल, सियासी गणित और आगे क्या हो सकता है।
CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ी जिम्मेदारी लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। जानिए पूरी खबर और इसका छात्रों पर असर।
Karnataka Politics: दिल्ली में राहुल गांधी के साथ 7 घंटे चली हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद कर्नाटक में बड़े सियासी उलटफेर के संकेत। क्या इस्तीफा दे रहे हैं सीएम सिद्धारमैया? कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री? पढ़ें इनसाइड स्टोरी।
बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की मुलाकात के बाद जारी साझा बयान पर भारत ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट और संप्रभु हिस्से हैं और हमेशा रहेंगे। भारत ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के तहत भारतीय क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण पर भी दोनों देशों को चेतावनी दी है। यह तीखी प्रतिक्रिया तब आई जब दोनों पड़ोसी मुल्कों ने अपने साझा बयान में कश्मीर मुद्दे को दोबारा घसीटने…
हैकर्स ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की वेबसाइट और इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाया, तो यह सिर्फ एक साइबर हमले की खबर नहीं थी; यह उस बेचैनी की गूंज थी जिसने मौजूदा तंत्र की नींद उड़ा दी है। दो करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाला यह डिजिटल प्लेटफॉर्म आज सत्ता और विपक्ष दोनों की इमैजिनेशन को कैप्चर कर चुका है। असल बात यह है कि यह ग्रुप महज मीम-पेज नहीं, बल्कि उस ‘रेवड़ी कल्चर’ के खिलाफ खड़ा एक ऐसा शोर है, जो अब सड़क की राजनीति को हाईजैक करने की कूवत रखता है। 2026 में 12 राज्यों के दो लाख करोड़…
जबलपुर। जबलपुर जिले के आधारताल तहसील के तहसीलदार हरिसिंह धुर्वे, पटवारी जागेंद्र पिपरे, और तहसील कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर दीपा दुबे समेत सात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर विजय नगर थाने में यह एफआईआर अनुभागीय राजस्व अधिकारी शिवाली सिंह द्वारा दर्ज कराई गई। इन सभी पर सरकारी पदों का दुरुपयोग कर ग्राम रैगवां की 1.1 हेक्टेयर भूमि पर फर्जी नामांतरण कराने का आरोप है। भूमि घोटाले में षड्यंत्र और कूटरचना के आरोप आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत षड्यंत्र और…
कटनी समाचार। मध्यप्रदेश के कटनी जिले से एक बेहद चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने पहले अपने चार साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पत्नी पर भी किया हमलाइस खौफनाक घटना के दौरान, शख्स ने अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया। लेकिन, पत्नी किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही और गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए हैं। यह…
फिल्म ‘स्त्री 2’ में ‘सरकटा’ का किरदार निभाने वाले सुनील कुमार अपनी अनूठी हाइट के कारण कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। 7.6 फीट लंबे सुनील कुमार ने हाल ही में अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली परेशानियों के बारे में खुलासा किया। सुनील कुमार ने बताया कि उनकी हाइट के कारण वह सामान्य गाड़ियों में बैठकर सफर नहीं कर पाते। उन्होंने कहा, “नॉर्मल गाड़ी में बैठकर सफर करना मेरे लिए बेहद मुश्किल हो जाता है।” यह समस्या उनके लिए इतनी बड़ी है कि उन्हें ट्रैवल के दौरान विशेष ध्यान रखना पड़ता है और अक्सर बड़े और अनुकूलित…
भारत के बजट स्मार्टफोन बाजार में इन दिनों नई लॉन्चिंग्स की बाढ़ सी आई हुई है। सैमसंग, रियलमी, पोको, इनफिनिक्स जैसे प्रमुख ब्रांड्स के बीच, मोटोरोला ने अपनी नवीनतम पेशकश Moto G45 5G को लॉन्च किया है, जो कुछ खास विशेषताओं और आकर्षक डिज़ाइन के साथ बाजार में धूम मचाने की तैयारी में है। डिज़ाइन और निर्माणMoto G45 5G का प्रमुख आकर्षण इसका प्रीमियम लुक देने वाला चमड़े का डिज़ाइन है। इस फोन को खासतौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए तैयार किया गया है, जो बजट सेगमेंट में भी बेहतरीन डिज़ाइन और लुक की तलाश में रहते हैं। स्पेसिफिकेशन्स और…
शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाते हुए, हाल ही में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों की मदद के लिए तुरंत कदम उठाए। 15 अगस्त की रात को सिंध नदी में अचानक आई बाढ़ के चलते 12 लोग फंस गए थे, जिनमें एक चरवाहा और उसके मवेशी भी शामिल थे। जैसे ही इस घटना की जानकारी केंद्रीय मंत्री सिंधिया को मिली, उन्होंने तुरंत बचाव कार्यों के लिए निर्देश दिए। हालांकि, तेज बहाव के कारण एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर नहीं पहुंच पाई। इस स्थिति में, पानी की गति कम होने का इंतजार किया गया…
इंदौर: इंदौर नगर निगम में हुए 125 करोड़ रुपये के फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड अभय राठौर और अकाउंटेंट अनिल गर्ग समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमों ने सुबह-सुबह इंदौर के महालक्ष्मी नगर स्थित अनिल गर्ग के घर पहुंचकर तलाशी शुरू की। इस दौरान परिवार के लोग घबरा गए। ईडी ने राठौर और गर्ग के अलावा उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी छापे मारे हैं। फिलहाल, ईडी की टीमों द्वारा इन स्थानों पर तलाशी ली जा रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए दान लेने वाले राजनीतिक दलों और दान देने वाले कॉरपोरेट घरानों के बीच सांठगांठ के कथित आरोपों की विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने की मांग करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने आज इस मामले की सुनवाई की। दो गैर सरकारी संगठनों, कॉमन कॉज और सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन की याचिका में चुनावी बॉन्ड योजना के तहत कथित चंदा लो और धंधा दो की व्यवस्था की न्यायिक निगरानी में…
तेल अवीव। हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते अमेरिका अलर्ट पर है। अमेरिकी सेना ने इजरायल पर किसी भी हमले की स्थिति से निपटने के लिए कम से कम 12 युद्धपोत तैनात किए हैं। वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, इनमें विमानवाहक पोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट, जमीन और समुद्र में हमला करने में सक्षम दल, और 4000 से अधिक मरीन और नाविक शामिल हैं। फारस की खाड़ी और पूर्वी भूमध्य सागर में विध्वंसक भी तैनात किए गए हैं। साथ ही, अमेरिका ने लाल सागर से युद्धपोतों को हटा लिया है जो…
वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) को अपने डीमर्जर प्रस्ताव के लिए 75% सिक्योर्ड क्रेडिटर्स से मंजूरी मिल गई है। कंपनी को 6 अलग-अलग कंपनियों में बांटा जाएगा।
बजट 2024 में मध्यम वर्ग के लिए क्या है खास? जानें 5 बड़े फैसलों के बारे में जो आपकी जिंदगी को प्रभावित करेंगे।
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई तकनीकी खामी से दुनियाभर की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। क्राउडस्ट्राइक के सीईओ जॉर्ज कुर्ट्ज ने इस समस्या की असली वजह और समाधान का खुलासा किया।
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस का गढ़ और एकलौती लोकसभा सीट छिंदवाड़ा को जीतने के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. पूरे छिंदवाड़ा भर में देश भर के तमाम दिग्गज नेता जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. इसके साथ बीजेपी लगातार कांग्रेस में सेंधमारी कर रही है. पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद कांग्रेस उन पर जमकर निशाना साधती नजर आ रही है।कांग्रेस छोड़कर कर बीजेपी में शामिल हुए दीपक सक्सेना ने पार्टी छोड़ने से पहले कांग्रेस और…
Bhopal। रायसेन जिले में पदस्थ एएसआई की बेटी को यूपीएससी में सफलता मिली है। दिव्या यादव ने यूपीएससी में 498 वीं रेंक हासिल कर परिवार और प्रदेश का मान बढ़ाया है। दिव्या ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। दिव्या के पिता राजू यादव रायसेन जिले के सांची थाने में एएसआई के पद पर पदस्थ है। बेटी की कामयाबी पर माता पिता सहित अन्य करीबी रिश्तेदारो में खुशी का माहौल है।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई उम्मीदवारों की सूची में से छह उपयुक्त व्यक्तियों को कुलपति नियुक्त करने का निर्देश दिया। बोस राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं। कुलाधिपति की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्होंने ममता बनर्जी सरकार द्वारा भेजी गई सूची में से छह नामों को मंजूरी दे दी है।बंगाल में राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और राज्यपाल बोस के बीच खींचतान देखी गई थी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत…
भोपाल। गांधी मेडिकल कॉलेज की मैनेजमेंट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब छात्र-छात्राओं ने एक वॉट्सएप ग्रुप पर इच्छामृत्यु की मांग करते हुए ओपन लेटर शेयर कर दिया। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के डीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने नाम पर ओपन लेटर लिखा है जो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। दरअसल विद्यार्थियों ने कॉलेज में उन्हें हो रही कई दिक्कतों के कारण ऐसा किया।दरअसल, विद्यार्थियों ने कॉलेज में उन्हें हो रही कई दिक्कतों के कारण ऐसा किया। विद्यार्थियों ने कमियों को दूर करने के लिए प्रंबधन को 31 मई की डेडलाइन दी है। वहीं, ऐसा न होने…
इंदौर । महू थाना क्षेत्र के आंबा चंदन गांव में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि यहां केमिकल रखे रूम में आग लगी थी। आग की चपेट में आने से वहां काम कर रहे तीन कर्मचारी झुलस गए। जिन्हें फैक्ट्री मालिक चोइथराम अस्पताल लेकर पहुंचा है।हादसा दोपहर करीब 3.30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है।बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में…
छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव से कांग्रेस विधायक सुनील उइके के परासिया में बने शॉपिंग मॉल पर प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया है। इसमें मॉल में परमिशन से ज्यादा निर्माण करने का जिक्र किया गया है। नोटिस के बाद कांग्रेस ने इस राजनीतिक विद्वेष बताया है। विधायक ने कहा कि 7 साल बाद क्यों याद आई।डोंगर परासिया नगर पालिका की सीएमओ साक्षी वाजपेयी ने मंगलवार को सुनील उईके और भारती उईके के नाम से नोटिस जारी किया है। इसमें परासिया-छिंदवाड़ा मार्ग पर वार्ड 7 में बने शॉपिंग मॉल का निर्माण स्वीकृति के ज्यादा करने की बात लिखी है। नोटिस में मॉल मालिक को…
नई दिल्ली। देशभर लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। इस बीच, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण किया है। दूसरे चरण में कुल 1198 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 1192 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया है। छह उम्मीदवारों के शपथ पत्र स्पष्ट नहीं होने के कारण उनके हलफनामों…
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। बंगाल के बालुरघाट में उन्होंने मंगलवार को एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की टीएमसी सरकार की आलोचना की। पीएम मोदी ने ममता सरकार पर घुसपैठियों को सुरक्षा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता सरकार घुसपैठियों को तो सुरक्षा देती है लेकिन नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध कर रही है, जो शरणार्थियों को नागरिकता देता है। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अपराध हैं। जब केंद्रीय एजेंसियां इन मामलों की जांच करने की कोशिश करती हैं तो उन पर…