भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के पूर्व कुलपति सुनील कुमार को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। उन्हें भोपाल की गांधी नगर पुलिस ने 38 दिन बाद गुरुवार को रायपुर से गिरफ्तार किया था। दूसरी ओर, रिटायर फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका भोपाल कोर्ट ने खारिज कर दी है। उनके खिलाफ भोपाल के गांधी नगर थाना पुलिस ने 3 मार्च को यूनिवर्सिटी के अकाउंट में स्टूडेंट्स की फीस से जमा हुए 19.48 करोड़ रुपए प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने के मामले में FIR दर्ज की थी।इससे पहले 3 आरोपी आरबीएल बैंक के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर…
लेखक: Sanjay Saxena
भोपाल । भोपाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने आज शुक्रवार सुबह से बेरसिया इलाके के ग्रामीण क्षेत्र के किसान भाइयों के बीच पहुंचकर आगामी चुनाव में समर्थन की अपील की । श्रीवास्तव का ग्रामीण इलाकों में किसान मतदाताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आत्मीय स्वागत किया । श्रीवास्तव ने देवलखेड़ी और श्यामपुर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से भाजपा सांसदों की निष्क्रियता का परिणाम है कि भोपाल बेरसिया क्षेत्र के किसान आज भी छोटी बड़ी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं और भटक रहे हैं । उन्होंने कहा कि मैं…
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिला अस्पताल में मेडिको लीगलएमएलसी करने को लेकर पुलिस कॉन्स्टेबल और ड्यूटी डॉक्टर के बीच विवाद हो गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, गुरुवार दोपहर शाहपुर से आरक्षक दीपक प्रधान एमएलसी के दो मामले लेकर जिला अस्पताल आए थे. इसमें से एक एमएलसी करने के बाद डॉक्टर डॉ. रघुबीर सिंह ने कुछ देर बाद दूसरी एमएलसी करने की बात कही.डॉक्टर ने वार्ड में राउंड लेने और दूसरे मरीजों को देखने में समय लगने का काम बताया. इसी को लेकर कॉन्स्टेबल और डॉक्टर में विवाद हुआ. गुस्से में डॉक्टर ने कॉन्स्टेबल से कहा, ” तू मुझे…
छिंदवाड़ा। कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवारवाद को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने इंडी एलायंस के नेताओं के नाम लेकर उन पर परिवार की पार्टियां होने का आरोप लगाया। उन्होंने कमलनाथ को लेकर भी कहा- आप बताइए कमलनाथ और बेटा परिवार की पार्टी है या नहीं। ऐसी परिवार की पार्टियों को घर बैठाना है। छिंदवाड़ा में भी बैठाना है। छिंदवाड़ा में बदलाव लाना है। बदल गया है जमाना, बदल डालो छिंदवाड़ा।जेपी नड्डा छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान पर बीजेपी की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- इंडी एलायंस के लोग…
हम भले ही लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर बड़े-बड़े दावे करते रहें, लेकिन चुनाव में पार्टी या उम्मीदवार को न चुनने वालों की संख्या में वृद्धि असलियत बता रही है। सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद साल 2013 में वोटरों को नोटा यानि इनमें से कोई नहीं, का विकल्प मिला था। इसके बाद से हर चुनाव में मतदाताओं ने इस विकल्प को चुना है।असल में मतदाता को अगर कोई भी उम्मीदवार पसंद न हो, तो वे नोटा का विकल्प चुन सकते हैं। चाहे लोकसभा चुनाव हो या राज्यों के विधानसभा चुनावों की बात हो, हर चुनाव में नोटा के…
दिनेश निगम ‘त्यागी’विंध्य अंचल की शहडोल लोकसभा क्षेत्र की सांसद और भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह से क्षेत्र के लोगों में कुछ नाराजगी है, क्योंकि वह कोरोना कॉल में लोगों के साथ खड़ी नहीं दिखाई पड़ीं। दूसरी वजह पति और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह मरावी के साथ चल रही उनकी अनबन भी है। खबर है कि पति और पत्नी साथ नहीं रह रहे हैं। बावजूद इसके भाजपा की स्थिति मजबूत है। कांग्रेस के फुंदेलाल मार्को विपरीत परिस्थिति में भी विधानसभा चुनाव जीतते रहे हैं। वे क्षेत्र का जाना माना चेहरा हैं लेकिन उनका असर उनके विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ में ही ज्यादा है।…
अयोध्या। मध्यप्रदेश के सेवानिवृत्त आईएएस एस लक्ष्मीनारायणन ने अयोध्या पहुंच कर रामलला को सोने की रामायण अर्पित की है। लक्ष्मीनारायणन ने बताया कि प्रभु के श्रीचरणों में स्वर्णिम रामचरित मानस की स्थापना को अंतिम रूप देने हेतु अयोध्या गया था। श्री चंपक राय जी और स्थानीय शीर्ष पुलिस अधिकारियों के परामर्श से, 8 अप्रैल की रात (10 दिनों के बाद) के लिए स्थापना को अंतिम उन्होंने कहा कि हमें सौभाग्य और खुशी हुई कि अयोध्या में रामलला ने हमारे विनम्र योगदान, स्वर्ण रामचरित मानस को स्वीकार कर लिया, और इसे अपने कमल चरणों में रखने की अनुमति दी। इसका वजन…
पटना। बिहार के गोपालगंज में छत्तीसगढ़ की एसीबी टीम ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। वह जनवरी महीने से फरार चल रहे थे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार पुलिस की मदद से गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव में छापेमारी की। इसके बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।शराब घोटाला करने का आरोप लगा हैबताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी प्रकाश पति त्रिपाठी के पुत्र अरुणपति त्रिपाठी छत्तीसगढ़ में अबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव…
मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत RCB को 7 विकेट से हरा दिया है. मुकाबले में खूब छक्कों की बारिश हुई।मुंबई इंडियंस ने अपने घरेलू मैदान पर बेहद आसानी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हरा दिया है. RCB ने पहले खेलते हुए 196 रन बनाए थे. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तूफानी शुरुआत दिलाई. रोहित और किशन के बीच 101 रन की बेहतरीन और ताबड़तोड़ साझेदारी हुई. ईशान किशन ने 23 गेंद में फिफ्टी पूरी की और उन्होंने 34 गेंद…
नई दिल्ली। कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली की अपने हिस्से की तीनों सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तकरीबन तय कर लिए हैं। इसमें उत्तर पूर्व दिल्ली क्षेत्र से जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार, चांदनी चौक क्षेत्र से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित व उत्तर-पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से पूर्व सांसद उदित राज के नाम शामिल हैं। संभवत: शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। उधर, सूत्र बताते हैं कि अब भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का एक खेमा सूची में शामिल उम्मीदवारों के नामों से सहमत नहीं है। इनकी कोशिश सूची में बदलाव करवाने की है।सूत्रों के अनुसार उत्तर-पूर्व…
भारत में पिछले 17 साल में कॉन्क्रीट का जंगल तेजी से बढ़ा है. कंस्ट्रक्शन एरिया में 25 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है. यह खुलासा नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर की रिपोर्ट से हुआ है. इसमें सिर्फ शहर ही नहीं बढ़े हैं लेकिन बुनियादी ढांचों में भी इजाफा हुआ है।पिछले 17 साल में अपना देश कॉन्क्रीट के जंगल में बदल गया है. 2005 से 2023 तक देश में कंस्ट्रक्शन एरिया 25 लाख हेक्टेयर बढ़ गया है. यह जानकारी ISRO के हैदराबाद स्थित नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) ने दी है. इससे पता चलता है कि इतने वर्षों में देश में शहरीकरण…
इंदौर। जिले के महू विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रामकिशोर शुक्ला ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नेता रामकिशोर ने महू में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वह बीजेपी विधायक उषा ठाकुर की सहमति के बाद कांग्रेस में शामिल हुए। साथ ही कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़े क्योंकि उषा दीदी का महू में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता ही विरोध कर रहे थे।शुक्ला ने बताया कि बीजेपी को महू सीट पर संशय था। इसलिए इसे लेकर रणनीति तैयार की गई। जिसके तहत मुझे कांग्रेस की तरफ से…
ग्वालियर। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। लोहा मंडी की जमीन के नामांतरण मामले में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा- 12 अप्रैल तक यदि 29 नवंबर 2023 को दिए आदेश का पालन नहीं किया गया तो सुबह सवा दस बजे कलेक्टर, अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कोर्ट में मौजूद रहें। उनके खिलाफ अवमानना के आरोप तय किए जाएंगे। दरअसल, ये मामले चिरवई स्थित 14 बीघा 15 बिस्वा भूमि का है, जिस पर ग्वालियर विकास प्राधिकरण और गिरवर सिंह के परिजन दावा कर रहे हैं। ये जमीन प्राधिकरण…
चंडीगढ़। आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर देश के सबसे अमीर आईपीएस अधिकारियों में से एक हैं. वह पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. वह 2016 में तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने अपनी अचल संपत्ति की घोषणा की. उस वक्त वह पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर सिंह बादल से कहीं ज्यादा अमीर थे. आइए जानते हैं कि उन्होंने कहां से पढ़ाई की और वह किस बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर आईजी रैंक पर पदोन्नत होने से पहले लुधियाना के पुलिस आयुक्त के रूप में भी काम किया. उनका सबसे लंबा कार्याकाल मोहाली के एसएसपी के तौर…
भोपाल। बिना टेंडर के काम न करने का दावा करने वाली बीएचईएल जैसी महारत्न कंपनी कर्मचारियों को करीब पौन करोड की राशि का मिठाई बांटने का टेंडर ही नहीं करती हैं वह भी एक यूनियन के दबाव में। मजेदार बात यह भी है कि इसका विरोध कर रही कुछ प्रतिनिधि यूनियनों का क्या शुभ—लाभ हुआ कि उन्होंने इस विषय पर बोलना ही बंद कर दिया। गंदी राजनीति का शिकार व यूनियनों के भीतर ही भीतर समझौता करने वाले कुछ अफसर न केवल अपना लाभ शुभ कमा रहे हैं बल्कि महारत्न जैसी कंपनी के नियमों की धज्जियां भी उड़ा रहे हैं।…
सुलतानपुर। सुलतानपुर की सांसद व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी का मानना है कि राबर्ट वाड्रा के पास राजनीति अनुभव नहीं है। राहुल गांधी को भी राजनीति से ब्रेक ले लेना चाहिए। कांग्रेस पार्टी तभी आगे बढ़ सकती है, जब उसके पास कोई बड़ा आईडिया या नेता हो। ये बातें मेनका ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कुछ पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहीं।मेनका से सवाल था कि राबर्ट वाड्रा अमेठी से यदि चुनाव लड़ते हैं तो कितना मजबूत रहेंगे। इस पर सांसद बोलीं कि चुनाव के लिए राजनीतिक अनुभव जरूरी है। ये देश दामादों की राजनीति से आगे बढ़ चुका है। प्रियंका…
भोपाल।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए फसल नुकसान की भरपाई की जाएगी। आज एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने राज्य में ओले और बारिश से हुए नुकसान का जिक्र किया। डॉ मोहन यादव ने कहा – मैंने हालात का संज्ञान लिया है और इस संबंध में राज्य के अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को मदद के लिए प्रतिबद्ध है। हमने इस संबंध में चुनाव आयोग को लिखा है। मुआवजा देना होगा तो देंगे। मुख्यमंत्री के अनुसार किसानों को हुए नुकसान की भरपाई…
मंडला। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंडला में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया है। उनको खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर और रहने के लिए आवास दिए हैं।इसके पहले जबलपुर में अमित शाह का सीएम मोहन यादव, मंत्री प्रह्लाद पटेल व अन्य लोगों ने शाह की अगवानी की। शाह ने कहा सोनिया गांधी राहुल को पीएम बनाना चाहती हैं। ये जो घमंडिया गठबंधन है, उसका एकमात्र मकसद है- अपने परिवारजनों को आगे बढ़ाने का है, जबकि मोदी जी का एकमात्र लक्ष्य है- गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े समाज…
मैनपुरी। सपा के गढ़ मैनपुरी में चुनाव की बिसात दिलचस्प हो गई है। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के सामने भाजपा ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। तीन चुनावों के बाद भाजपा ने क्षत्रिय चेहरे पर दांव लगाया है।मैनपुरी लोकसभा सीट को सपा का गढ़ कहा जाता है। 1996 के बाद से इस सीट पर सपा के प्रत्याशी अजेय रहे हैं। 2014 और 2019 के मोदी लहर वाले चुनाव में भाजपा इस सीट को जीत नहीं पाई थी। मुलायम के निधन के बाद 2022 में हुए उपचुनाव में भी सपा मुखिया की पत्नी डिंपल यादव सांसद…
Mumbai।हार्दिक पांड्या और क्रुणाल ने अपने सौतेले भाई वैभव पांड्या के साथ पार्टनरशिप में एक कंपनी खोली थी, जिसमें अब हार्दिक-क्रुणाल ने ठगी का मामला वैभव के खिलाफ दर्ज कराया है, जिसमें मुनाफे के पैसे की हेराफेरी का उन्होंने आरोप लगाया है।इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या की टीम जहां एक तरफ मैदान पर उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन दिखाने में अब तक कामयाब नहीं हुई है, वहीं हार्दिक के साथ अब करोड़ो रुपए की ठगी का मामला भी सामने आया है। हार्दिक के साथ ये धोखाधड़ी उनके सौतेले भाई…
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में जेल में हैं। इधर दिल्ली के सतर्कता निदेशालय ने केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी हैं. विशेष सचिव, सतर्कता, वाईवीवीजे राजशेखर ने उनके खिलाफ 2007 के एक मामले का हवाला देते हुए उन्हें हटाने का आदेश पारित किया।आदेश में कहा गया है, सक्षम प्राधिकारी केंद्रीय सिविल सेवा (अस्थायी सेवा) नियम, 1965 के नियम 5 के प्रावधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से बिभव कुमार की नियुक्ति को समाप्त करता है। विभव कुमार पर महेश पाल नाम के एक सरकारी कर्मचारी ने उसके काम में…
भोपाल। भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में करोड़ों के घोटाले के आरोपी फरार पूर्व कुलपति प्रो. सुनील कुमार को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी मामले अभी भी दो आरोपी फरार है।सरकार ने सुनील कुमार को कुछ दिन पहले निलंबित किया था। प्रो. सुनील कुमार ने भोपाल जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।गौरतलब है कि इस मामले में अभी पूर्व रजिस्ट्रार आरएस राजपूत, सेवानिवृत्त फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा फरार है। तीनों पर पुलिस ने इनाम रखा है और लुकआउट नोटिस जारी किया है। साथ ही पुलिस…
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर ने प्रदेश के जिलों में पदस्थ ज्यूडिशियल ऑफिसर्स के कार्यभार में परिवर्तन और नई पदस्थापना की है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर के रजिस्ट्रार जनरल मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी द्वारा महुआ चखने को लेकर जो प्रतिक्रिया दी है उससे उन्होंने साफ कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी जनजातीय भाइयों बहनों का कितना अपमान करती है. मुख्यमंत्री ने जनजातीय परिवारों का अपमान किया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश और देश के सामने यह जाहिर कर दिया है कि जनजातीय भाईयों का खान पान मुख्यमंत्री की दृष्टि में हेय है । प्रदेश कांग्रेस के विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश में महुआ फल जनजाति परिवारों की आजीविका और उनके जीवन से जुड़ा हुआ है ।.…
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बिजौली थाना प्रभारी और ट्रेनी आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल एक बार फिर चर्चा में हैं. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ग्वालियर ने बिजौली थाना प्रभारी IPS अनु बेनीवाल के खिलाफ शिकायत की है. अनु बेनीवाल पर वकील कपिल शर्मा से अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. आपको बता दें कि वकील कपिल शर्मा बिजौली थाने में बंद शराब तस्करी के एक आरोपी से मिलने गए थे।वकील कपिल शर्मा का आरोप है कि थाना प्रभारी बिजौली IPS अनु बेनीवाल ने उनको अपने क्लाइंट आरोपी से मिलने नहीं दिया…