लेखक: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को तलब किया है। पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved) के भ्रामक विज्ञापनों के मामले में कोर्ट ने यह कार्यवाही की है और दोनों को अवमानना नोटिस जारी करते हुए दो हफ्ते बाद कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने बाबा रामदेव और कंपनी के एमडी आचार्य बालकृष्ण से व्यक्तिगत रूप से उसके समक्ष पेश होने को कहा है। न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने कंपनी और बालकृष्ण को पहले जारी किए गए अदालत के नोटिसों का जवाब दाखिल नहीं करने पर कड़ी आपत्ति जताई।उन्हें…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट मंगलवार देर शाम तक जारी हो सकती है। इसे लेकर दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक खत्म हो गई है। इसके बाद देर रात छत्तीसगढ़ 5 बची हुई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो सकता है। मध्य प्रदेश के बाकी प्रत्याशियों पर भी विचार हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं। माना जा रहा है कि बस्तर से कवासी लखमा और कांकेर से दीपक बैज उम्मीदवार हो सकते हैं। बस्तर में बैज मजबूत प्रत्याशी हो सकते हैं या नहीं,…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शरद पवार गुट को लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के नाम ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार’ का उपयोग करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने शरद पवार गुट को पार्टी चिह्न ‘तुरहा बजाते व्यक्ति’ का उपयोग करने की भी अनुमति दी। इसके अलावा कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार और चुनाव चिह्न ‘तुरहा बजाते व्यक्ति’ को मान्यता देने का निर्देश दिया।कोर्ट ने अजित पवार गुट से भी यह सार्वजनिक नोटिस जारी करने को कहा कि राकांपा का चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ विचाराधीन है और इसका इस्तेमाल न्यायिक निर्णय के अधीन है।दरअसल,…

Read More

भोपाल। मप्र शासन के पूर्व मंत्री गौरी शंकर बिसेन को जबलपुर हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। तत्कालीन जिला सहकारी बैंक पन्ना के अध्यक्ष संजय नगायच के जिला न्यायालय पन्ना में दर्ज मानहानि अपराधिक प्रकरण के स्टे को हटा बिसेन की याचिका खारिज कर दी है।हाई कोर्ट ने कहा किसी जनप्रतिनिधि का सार्वजनिक अपमान और उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के गंभीर आरोप को नजरअंदाज नही किया जा सकता। सहकारिता मंत्री रहते हुए गौरी शंकर बिसेन ने पन्ना सहकारी बैंक अध्यक्ष संजय नगायच को जाति सूचक “पंडित तू चोर, बैंक अध्यक्ष चोर” है बोल भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर पन्ना बैंक…

Read More

भोपाल ।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर बड़ा बयान दिया है. मोहन यादव ने दिल्ली में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा कि उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की कुर्सी छीनी नहीं है बल्कि उन्होंने मुझे दी. हमारी पार्टी की ये विशेषता है कि अगर आप पैरवी करेंगे तो आपका नंबर कभी नहीं आएगा. हमारी पार्टी सब कुछ देखती और जानती है. पार्टी एक परिवार की तरह काम करती है. शिवराज सिंह चौहान मेरा मार्गदर्शन करते हैं. मैं उनसे मिलता रहता हूं।सीएम मोहन यादव ने पिछले साल 11 दिसंबर के दिन को याद करते हुए कहा, “जब…

Read More

भोपाल l नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘MP में कांग्रेस को लोकसभा उम्मीदवार नहीं मिल रहे। इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और बहुत सारी ऐसी जगह हैं, जहां इनके पास कोई उम्मीदवार नहीं है, कोई लड़ने को तैयार नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘अबकी बार शुरुआत छिंदवाड़ा से होगी। छिंदवाड़ा भाजपा की जीत में रोड़ा नहीं है।’विजयवर्गीय आज छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल होने छिंदवाड़ा पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान वे असंतुष्ट माने जा रहे भाजपा नेताओं को भी मनाने का प्रयास करेंगे। स्वागत लॉन (अमरवाड़ा) में दोपहर दो बजे से सम्मेलन है। वहीं शाम 5 बजे…

Read More

उज्जैन। उज्जैन जिले में लहसुन फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या कर दी गई। किसान का शव मंगलवार सुबह खेत में खाट पर मिला। घटना बड़नगर के भाटपचलाना के बालोदा लक्खा गांव की है। इस।मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम से सवाल पूछा है कि उज्जैन में ही इतने अपराध क्यों हो रहे हैं? किसान किशन सिंह चावड़ा (50) घर से 1 किलोमीटर दूर खेत पर सोते थे। सुबह वे घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने खेत पर जाकर देखा। वे खाट पर पड़े थे। CSP नितेश भार्गव ने बताया कि हत्या का कारण…

Read More

पहले हर दूसरा-तीसरा व्यक्ति गुटखा खाया करता था, लेकिन अब तो इसका प्रतिशत भी कम हो गया है। इसके बाद भी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जैसे कैंसर की राजधानी बन गया है। आंकड़ों के अनुसार मुंह के कैंसर के मामले में यह पूरे देश में दूसरे नंबर पर है। यानि मामला गंभीर है। इसके बावजूद शहर में कैंसर शोध संस्थान तो छोड़ो कैंसर को लेकर कोई गंभीर अभियान तक नहीं चलाया गया है।आज सुबह एक बार फिर खबर आई कि भोपाल ओरल कैंसर के मामले में देश में दूसरे नंबर पर, ब्रेस्ट कैंसर के मामले में आठवें, जीभ के कैंसर…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पिछले हफ्ते ही अपनी वेबसाइट पर चुनावी बॉन्ड के आंकड़े सार्वजनिक किए। सुप्रीम कोर्ट ने यह जानकारी शेयर करने के लिए आयोग को 15 मार्च 2024 तक की समय सीमा दी थी। ECI के अनुसार, फ्यूचर गेमिंग, मेघा इंजीनियरिंग और क्विक्सप्लाईचैन प्राइवेट लिमिटेड इलेक्टोरल बॉन्ड के टॉप 3 डोनर्स हैं। ECI द्वारा जारी चुनावी बॉन्ड डेटा से सामने आया कि अप्रैल 2019 और जनवरी 2024 के बीच कम से कम 333 व्यक्तियों ने 358.91 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे।इसमें से 15 प्रमुख व्यक्तियों की हिस्सेदारी 158.65 करोड़ रुपये या 44.2% है, जिनमें से अधिकांश…

Read More

नई दिल्ली। भारत 2023 में तीसरा सबसे खराब हवा वाला देश रहा। स्विस ऑर्गेनाइजेश IQ एयर की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, बांग्लादेश दुनिया में सबसे खराब हवा वाला देश रहा। जबकि 134 देशों की इस सूचि में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर रहा।रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली सबसे खराब हवा वाली राजधानी रही। वहीं बिहार का बेगूसराय दुनिया का सबसे प्रदूषित महानगर बन गया है, जबकि 2022 में इस लिस्ट में बेगूसराय का नाम भी नहीं था। 2022 में प्रदूषित हवा वाले देशों की सूचि में भारत आठवें स्थान पर था।भारत में 96% लोग 7 गुना खराब हवा…

Read More

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसे ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है जिसे आप शायद पहली बार सुन रहे होंगे। अब तक आपने पैरा-ओलंपिक, ओलंपिक, वर्ड कप जैसे कई खेलों के बारे में सुना होगा, लेकिन अगर आपने एनिमल ओलंपिक के बारे में नहीं सुना है तो जान लिजिए। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ग्रामिण एनिमल ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भगवान जगन्नाथ की नगरी कुलैथा गांव में हो रहा है। हर साल की तरह इस साल तीसरी बार इस एनिमल ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इस ओलंपिक का मुख्य उद्देश्य…

Read More

भोपाल। गोदाम संचालकों की आपत्ति के बाद सरकार ने निजी गोदामों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं के भंडारण की व्यवस्था बदली है। अब संयुक्त भागीदारी योजना के अंतर्गत अनुबंधित निजी गोदाम में 25 प्रतिशत तक रिक्त होने पर उसमें भंडारण किया जा सकेगा। यह शर्त अवश्य रहेगी कि गोदाम में वर्ष 2020-21 से 2022-23 का क्षतिग्रस्त या कीटग्रस्त गेहूं भंडारित है तो उसे पहले सुधरवाकर अलग रखवाना होगा। इसके बाद ही 2024-25 में उपार्जित गेहूं का भंडारण किया जा सकेगा।खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज ने 11 मार्च को सभी कलेक्टरों…

Read More

नई दिल्ली। आज एसबीआई चुनावी बॉन्ड मामलों से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। भारत के मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पांच जजों की संविधान पीठ ने एसबीआई को चुनावी बॉन्ड से संबंधित सभी विवरणों का खुलासा करने का निर्देश भी दिया। चुनावी बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के आरोप पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से निपटने के लिए अदालत हमेशा तैयार है। एक संस्था के रूप में हमारे कंधे काफी मजबूत हैं।चुनावी बॉन्ड मामले की सुनवाई कर रही पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ…

Read More

नई दिल्ली। राहुल गांधी की न्याय यात्रा का मुंबई के शिवाजी पार्क में समापन हुआ। इस दौरान कई इंडी गठबंधन में शामिल विपक्षी दल इसमें शामिल हुए। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में ‘हिंदू धर्म की शक्ति’ का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। पीएम मोदी ने ‘शक्ति’ शब्द को पकड़कर तेलंगाना की चुनावी रैली में राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। खुद को घिरते हुए देखकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर खुद का बचाव किया है।राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगतीं। वह किसी न किसी…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बड़ा निर्णय लेते हुए भारतीय कु्श्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का दैनिक कार्य संभाल रही तदर्थ समिति को भंग करने का फैसला किया है। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने कुछ दिनों पहले खेल संहिता के नियमों का उल्लंघन करने का हवाला देकर डब्ल्यूएफआई की नई कार्यकारी समिति को निलंबित किया था जिसके बाद आईओए ने डब्लयूएफआई के संचालन के लिए तदर्थ समिति का गठन किया था। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के निर्देश पर डब्ल्यूएफआई को इस खेल का पूर्ण प्रशासनिक नियंत्रण मिला है। आईओए का कहना है कि तदर्थ समिति ने डब्ल्यूएफआई के सहयोग से अगले महीने…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में ब्यूरोक्रेट्स यानी आईएएस आईपीएस और अन्य सभी प्रकार की भारतीय सेवाओं की अधिकारियों ने चुपके से अपने महंगाई भत्ता में वृद्धि कर ली है। इसके बाद मध्य प्रदेश में नौकरशाहों को 50% महंगाई भत्ता मिलेगा जबकि कर्मचारियों को 46% महंगाई भत्ता मिलेगा। प्रदेश में भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को 1 जनवरी 2024 से 46 के स्थान पर 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। जबकि, मध्य प्रदेश शासन के कर्मचारियों को 1 मार्च 2024 से 46% महंगाई भत्ता मिलेगा। मध्य प्रदेश में इससे पहले तक अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों और राज्य के अधिकारी-कर्मचारी का महंगाई…

Read More

नई दिल्ली। अभी कुछ दिन पहले ही बनी एक फिल्म ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बना ली. इस फिल्म का नाम ’12वीं फेल’ है. ये फिल्म एक आईपीएस की रियल लाइफ पर बनाई गई है, जिनका नाम मनोज कुमार शर्मा है. अब उन्हें एक बड़ी खुशखबरी मिली है. महाराष्ट्र पुलिस में मनोज कुमार शर्मा को उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर पदोन्नत किया है।आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर खुद यह जानकारी देते हुए ‘सभी लोगों का हार्दिक आभार’ प्रकट किया है.मनोज कुमार शर्मा ने अपना करियर एएसपी के पद…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली की तीन सीटों पर प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक आज सोमवार को भी नहीं हो रही है। इससे पहले सीईसी की पिछली बैठक में दिल्ली की स्क्रीनिंग कमेटी से तीनों सीटों पर एक-एक नाम ही फाइनल करके लाने को कहा गया था। मध्य प्रदेश के भी बाकी क्षेत्रों से प्रत्याशियों के नाम कल ही फाइनल होंगे। मालूम हो कि सीईसी की बैठक पहले आज होनी थी, लेकिन अब यह कल यानी मंगलवार को होगी। स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा फाइनल नामों पर मुहर लग सकती है। साथ ही कुछ अन्य सीटों के…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सोमवार को गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को हटाने का भी आदेश दिया गया। मिजोरम-हिमाचल प्रदेश के कई सचिव को हटाया साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के सामान्य प्रशासनिक विभागों के सचिव को हटा दिया गया है। लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के कुछ दिनों बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता वाले चुनाव पैनल ने बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों को हटाने का भी आदेश दिया।आयोग ने सभी…

Read More

भोपाल। पिछली सरकार में अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा करने वाली भाजपा अब इस मसले का नए सिरे से निराकरण करने की तैयारी कर रही है। इन्हें वैध करने के बजाय नया कानून लाकर संबंधित कॉलोनाइजर पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया जाएगा। कार्रवाई सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहेगी, जिस इलाके में अवैध कॉलोनी बनेगी, वहां के तहसीलदार और नगर निगम के जोनल अफसर से लेकर पटवारी तक पर सीधे कार्रवाई होगी। नए कानून का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरीय प्रशासन मंत्रालय के प्रमुख सचिव को ही इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।राजधानी…

Read More

मद्रास और मेघालय हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी ने हाल ही में मद्रास हाईकोर्ट से मेघालय हाईकोर्ट में अपने स्थानांतरण के पीछे के कारणों पर प्रकाश डाला है। न्यायमूर्ति बनर्जी ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि उनका स्थानांतरण चुनाव आयोग पर उनकी टिप्पणियों का परिणाम था, उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतर्निहित कारण कहीं अधिक महत्वपूर्ण और संस्था के लिए हानिकारक थे।न्यायमूर्ति बनर्जी ने सेवानिवृत्ति के बाद व्यक्तियों के सामने आने वाली कठिनाइयों की ओर इशारा किया, क्योंकि वे अपने पद के साथ मिलने वाले विशेषाधिकारऔर सुविधाएं खो देते हैं। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला…

Read More

भोपाल। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के एकदम पहले जिस तरह प्रदेश में ताबड़तोड़ तबादले किए गए, वो भले ही स्वाभाविक माने जाएं, लेकिन इसमें कई अनियमितताएं भी सामने आ रही हैं। कुछ जगह तो गलती हुई, लेकिन कई विभागों में बाकायदा घोटाला किया गया। लोक निर्माण विभाग से जानकारी मिल रही है कि यहां निकल स्तर पर अधिकारियों ने मनमाने तरीके से सूची बना कर जारी करवा दीं। विभाग के विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि प्रमुख सचिव के पास जब कुछ मामले पहुंचे तो उन्होंने प्रमुख अभियंता को वाट्स एप पर ही कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि…

Read More

आम चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। सेनाएं मोर्चा संभाल रही हैं। परंतु इस चुनाव को पिछले अन्य चुनावों के मुकाबले अधिक खास कहा जा रहा है। क्यों कहा जा रहा है? इसके अपने-अपने जवाब हैं और अपने-अपने तर्क। एक तरफ सत्ता में काबिज भाजपा के हौसले सातवें आसमान पर हैं, तो विपक्ष सही मायने में मुद्दों से लेकर एकजुटता जैसी समस्याओं से अभी भी जूझ ही रहा है। इस चुनाव की खास बात यह है कि जो मुद्दे आम चुनाव में होते रहे हैं या होने चाहिए, वो जनता के बीच चर्चा का विषय तो नहीं हैं।लोकसभा चुनावों की…

Read More

भोपाल। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद 19 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश की बाकी बची 18 सीटों पर चेहरे तय हो जाएंगे। कांग्रेस हेड क्वार्टर में होने वाली बैठक में एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल, सीईसी मेंबर ओमकार सिंह मरकाम शामिल होंगे।बीजेपी के राम मंदिर कार्ड के सामने कांग्रेस मजबूती से चुनाव लडऩे के लिए विधायकों को चुनाव में उतार सकती है। मुरैना लोकसभा से जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, दमोह सीट से बड़ा मलहरा विधायक…

Read More

नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड से जुड़े सभी विवरण का खुलासा करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि एसबीआई को विवरण का खुलासा करने में चयनात्मक नहीं होना चाहिए। हम चाहते हैं कि चुनावी बॉन्ड से जुड़ी सारी जानकारी सार्वजनिक की जाए, जो भी एसबीआई के पास है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने एसबीआई से सभी विवरण का खुलासा करने को कहा था और इसमें चुनावी बॉन्ड नंबर भी शामिल थे। एसबीआई चुनावी बॉन्ड से जुड़ी पूरी जानकारी दे। सुप्रीम कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि जो भी…

Read More