मुंबई। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मंगलवार को नए हाई पर खुले। आईटी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी के कारण अमेरिकी बाजार में कमजोर रुख के बावजूद भारतीय बाजार में हरियाली दिखी। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स पहली बार 75,000 अंक के साथ 75,124 के नए शिखर पर पहुंच गया, जबकि व्यापक निफ्टी 50 ने 22,765 की नई ऊंचाई को छू लिया। दोनों सूचकांक 0.20% से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान इंफोसिस, एक्सिस बैंक और ग्लैंड फार्मा के शेयर फोकस में रहे। इंफोसिस के शेयर दो प्रतिशत तक चढ़े। इस बढ़त का कारण बैँक ऑफ अमेरिका…
Author: Sanjay Saxena
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहता है. यहां की भस्म आरती की चर्चा पुरे भारत में है. आए दिन यहां पर सेलिब्रिटियों का जमावड़ा लगा रहता है. आज बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल मंदिर पहुंचे. नंदी हॉल से किए दर्शन, गाए भजनजुबिन ने भस्म आरती के दौरान नंदी हॉल से विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और भजन गुगुनाते रहे. दर्शन करने के बाद जुबिन नौटियाल ने कहा, ‘ उनके (महाकाल के) दर्शन करते ही सब भूल जाता हूं.’ . सोमवार…
ग्वालियर। ग्वालियर दौरे पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निशाने पर कांग्रेस रही। सोमवार रात थाटीपुर के महिला सम्मेलन में सीएम ने कहा, ‘कांग्रेसियों के दिलों में महिलाओं के लिए कभी मान-सम्मान नहीं रहा। कमलनाथ आईफा अवार्ड में मुंबई की अभिनेत्री को ला रहे थे। दिग्विजय सिंह बहन-बेटी के लिए गंदा शब्द उपयोग करते हैं। बहन-बेटी के बजाए इनको अपने भोग-विलास की देवी दिखती है।’मुख्यमंत्री के इस बयान पर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा, ‘CM ने सही कहा है। उनके (दिग्विजय और कमलनाथ) शब्द, भाषा और काम अच्छे होते तो हम कांग्रेस छोड़कर क्यों आते। 2020 के चुनाव…
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने पद छोड़ने की पेशकश की थी। भूरिया का पत्र जारी होने के कुछ देर बाद ग्वालियर के मितेन्द्र दर्शन सिंह को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।विक्रांत ने पत्र में लिखा- पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूंविक्रांत भूरिया ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को पत्र में लिखा- देश इस वक्त लोकतंत्र को बचाने की मुहिम में लगा हुआ है। जिसके लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व हम सबके नेता राहुल गांधी पूरी शक्ति के साथ…
उमरिया। हेलीकॉप्टर में फ्यूल खत्म होने की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शहडोल में रात गुजारनी पड़ी। रात को उन्होंने जंगल में ढाबे में जाकर रात्रिभोज किया। फिर सुबह पांच बजे उमरिया की हवाई पट्टी से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। शहडोल से उमरिया तक वे सड़क मार्ग से गए। रास्ते में महुआ बीन रही महिलाओं के साथ उन्होंने बातचीत की। इस दौरान महुआ भी बीना। राहुल गांधी ने न केवल महुआ बीना, बल्कि उसे चखा भी। शहडोल से राहुल को हेलीकॉप्टर से जाना था। इसके बजाय उन्होंने सड़क मार्ग को चुना। सुबह पांच बजे शहडोल से रवाना होने…
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई की जिसमें सूखा प्रबंधन के लिए कर्नाटक को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से वित्तीय मदद जारी करने का आग्रह किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश के बीच कोई टकराव नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए। उन्होंने न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ को बताया कि वे इस मामले में निर्देश प्राप्त करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि विभिन्न राज्य सरकारों को अदालत का रुख करना होता है। शीर्ष…
भोपाल। राजगढ़ लोकसभा के चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री मोहन यादव अलग अंदाज में बोलते दिखे. CM ने मंच से कहा कि पटवारी पहले के समय कलेक्टर के बाप होते थे. नामांतरण के लिए किसानों को महीने-महीने चक्कर लगाने पड़ते थे. कलेक्टर की ऐसी व्यवस्था की ऐसी की तैसी, हमने व्यवस्था ही बदल दी. अब रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण ऑनलाइन हो जाया करेंगे. पटवारी का रोल ही खत्म कर दिया।रविवार को सीएम मोहन यादव राजगढ़ पहुंचे और बीजेपी के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान मंच से कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव कहा,…
शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल चुनाव प्रचार के लिए आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर शहडोल में ईंधन कम होने की वजह से उड़ान नहीं भर सका। समस्या को दूर करने के लिए जबलपुर से फ्यूल मंगाया गया है।मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार का शंखनाद करने आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर शहडोल में उड़ान नहीं भर सका। फ्यूल कम होने की वजह से हेलीकॉप्टर को रोकना पड़ा। जबलपुर से अतिरिक्त फ्यूल मंगाया गया है। तब तक राहुल को शहडोल के ही सूर्या इंटरनेशनल होटल में ठहराया गया है।राहुल गांधी ने सोमवार को पहले चरण में मतदान में…
मुरैना। सोशल मीडिया पर एक वीडियो रेत माफिया द्वारा वायरल किया गया है. जिसमें रेत माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली पर स्टीयरिंग छोड़कर और खड़े होकर खतरनाक स्टंट करते हुए डांस कर रहे हैं. इस दौरान ‘तेरे यार के धंधे काले, पीछा करते वर्दी वाले’ गाना चल रहा है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रेत माफिया सरेआम पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने में अपने आपको अक्षम महसूस कर रही है. इसी के चलते रेत माफिया दिन-रात चंबल का सीना चीरकर अवैध रेत उत्खनन कर अपनी तिजोरी भरने में लगा हुआ है।वायरल वीडियो में दो-तीन…
अशोक नगर। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद देश में राजनीतिक दल और प्रत्याशी अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट जहां से बीजेपी से ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस यादवेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। चुनाव प्रचार के दौरान सिंधिया गुना, अशोक नगर और शिवपुरी में दौरा कर रहे हैं। ऐसे में जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोक नगर पहुंचे वहां, माल्यार्पण करने के लिए नेता और कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंची। कार्यकर्ताओं के ऐसा करने पर सिंधिया सख्त लहजे में अपील करते नजर आए।पिछले दिनों ज्योतिरादित्य…
