इंदौर। इंदौर के तत्कालीन अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर सहित पांच अफसरों पर भ्रष्टाचार एवं पद का दुरुपयोग करने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है।अफसरों पर त्रिशला गृह निर्माण सहकारी संस्था के पदाधिकारियों की गलत रिपोर्ट बनाने और 15 एकड़ जमीन को विवादित बताने का आरोप है।एसपी (लोकायुक्त) एसएस सर्राफ के मुताबिक, नंदानगर निवासी ईश्वर अग्रवाल ने तत्कालीन अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, नायब तहसीलदार रितेश जोशी, खजराना थाना के तत्कालीन टीआइ दिनेश वर्मा, एएसआइ एनएस बोरकर, सहकारिता निरीक्षक प्रवीण जैन के विरुद्ध सीधे लोकायुक्त को शिकायत भेजी थी।दर्ज हुआ था धोखाधड़ी का प्रकरणईश्वर ने कथनों में बताया…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 21 अक्टूबर से शुरू हुई नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि थी। आज 30 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में 2489 अभ्यर्थियों द्वारा 2811नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए हैं। 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक कुल 3832 अभ्यर्थियों द्वारा 4359 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए हैं। 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 2 नवंबर नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। पूरे प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया…
भोपाल। राजधानी भोपाल में ही कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। नगर निगम भोपाल में तो बीस तारीख तक भी कई बार कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाती है। इसकी जब समीक्षा हुई तो कलेक्टर काफी नाराज हुए। इसके चलते भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शासन के निर्देशानुरूप सभी शासकीय सेवकों के वेतन का भुगतान प्रत्येक माह की एक तारीख को किया जाए। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी नियत समय में वेतन देयक कोषालय में प्रेषित करने के लिए सूचित भी किया गया था परन्तु माह सितंबर के वेतन…
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सोमवार को नामांकन करने की आखिरी दिन रहा। इस दिन कई बड़े चेहरों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इन चेहरों में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शुमार हैं। मुख्यमंत्री ने अपनी परंपरागत विधानसभा सीट बुधनी से पर्चा भरा है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह के नाम पर शिवराज से ज्यादा संपत्ति है। शिवराज के नाम 3.21 करोड़ रुपये जबकि साधना के नाम 5.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है। करोड़ों के मालिक मुख्यमंत्री के नाम पर कोई भी वाहन नहीं है जबकि उनकी पत्नी के नाम एक एम्बेस्डर कार है।पांच…
भोपाल। भोपाल में भी चुनाव में बागियों ओए बोलबाला हो सकता है। इसी तरह उत्तर सीट पर आरिफ अकील के बेटे के विरोध में उनके भाई आमिर अकील ने निर्दलीय फार्म भर दिया है। आज नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की भीड़ लगी रही। हुजूर सीट से कांग्रेस की टिकट मांग रहे जितेंद्र मन्नू डागा ने आज निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल किया। वहां कांग्रेस उम्मीदवार नरेश ज्ञानचंदानी भी मौजूद थे, दोनों आपस में गले मिले और निकल गए। डागा का कहना है कि अब वे निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगे। इधर पूर्व मंत्री आरिफ अकील के भाई…
भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने पिछले 18 सालों में बड़े बड़े घोटाले किए हैं । करोड़ों बच्चों का भविष्य बर्बाद करने वाला व्यापम घोटाला, पटवारी घोटाला, 43 लाख बच्चों की स्कूल ड्रेस का घोटाला, 50,000 फ़र्ज़ी शादी घोटाला, पोषण आहार घोटाला, किसानों के मुआवज़े में घोटाला, लगभग 250 से अधिक घोटाले हुए हैं — लेकिन अब जो घोटाला सामने आया है वो आपके होश उड़ा देगा क्योंकि शिवराज जी की सरकार ने तो मध्य प्रदेश की ग्रोथ रेट मतलब विकास दर…
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सपा ने बुधनी से मिर्ची बाबा को टिकट दिया है। बुधनी से सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रत्याशी हैं।इसके साथ ही छतरपुर की बिजावर सीट से पूर्व एमएलए रेखा यादव को टिकट दिया गया है।
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के प्रवास पर आए, परंतु यहां चुनाव प्रचार के लिए नही, अपितु आध्यात्मिक प्रवास पर आए थे। इस दौरे को लेकर एक चर्चा ये भी चल निकली है कि क्या मोदी मध्य प्रदेश में पार्टी को जिताने के बजाय किसी दूसरे अभियान में जुटे हुए हैं। असल में मोदी एक दिन पहले ही शिरडी गए थे और वहां पर उन्होंने साईं बाबा के दर्शन किए थे। आज चित्रकूट आए। उन्होंने दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। दोनो राजनीतिक नही थे, पर उनके भाषण राजनीतिक ही रहे। ये बात और है कि उन्होंने प्रदेश में बीजेपी…
भोपाल । भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची घोषित की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम सबसे ऊपर है। इस सूची में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हैं।इस सूची में दिग्गज नेताओं के बीच पूर्व सीएम और भाजपा की फायरब्रांड नेत्री उमा भारती का नाम नहीं है।भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में असम के मुख्यमंत्री एचबी शर्मा का नाम भी है। इसके अलावा सूची में शिवप्रसाद, शिवराज…
भोपाल। चंबल क्षेत्र, भिंड विधानसभा सीट… 2018 चुनाव में उन 7 सीटों में से एक थी, जहां न बीजेपी जीती और न कांग्रेस. यहां से बसपा के संजीव सिंह (संजू) ने जीत हासिल की थी। इस बार भी भिंड की लड़ाई बेहद रोचक नजर आ रही है. इसकी वजह ये है कि यहां लगभग सभी पार्टियों ने दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट दे दिया है. यानी चुनाव मैदान में लगभग सभी उम्मीदवार पिछली बार वाले ही नजर आएंगे, लेकिन इस बार उनकी पार्टियां अलग होंगी। पार्टी उम्मीदवार कहां से आए?बीजेपी नरेंद्र सिंह सपाकांग्रेस राकेश सिंह बीजेपीसपा रविसेन बीजेपीबसपा संजीव…
भोपाल । कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने बताया कि प्रदेश में छोटी बच्ची, 10 हजार की बोली लगती है।शिवराज को मामा कहलाने का अधिकार नहीं हैं । उनके कार्यकाल में अपराधों 337 प्रतिशत का उछाल आया है। 4 हजार से 19 हजार का आंकड़ा हो गया। प्रदेश में 52 प्रतिदिन गंभीर अपराध हो रहे हैं । पोस्को एक्ट के अंदर सबसे अधिक अपराध में देश में एमपी 3 नंबर पर है।एमपी के 1 करोड़ 10 लाख बच्चे कुपोषित हैं । कुछ समय पहले श्योपुर में कुपोषण से 16 बच्चों की मौत हुई थी। रागिनी नायक ने आगे बताया…
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल को टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थकों के बीच पहुंचे। गोयल वाटिका में आयोजित रूबरू कार्यक्रम में सीधे माइक थामते हुये सिंधिया ने कहा कि प्रदेश का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिये सत्ता और कुर्सी के लिये हो सकता है। हमारे लिये यह प्रदेश और अंचल के विकास का चुनाव है। आप लोगों को प्रत्याशी का चेहरा नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी का चुनाव चिन्ह और प्रदेश के विकास पर ध्यान केंद्रित करना हैं। जिससे निर्णय लेने में कोई भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि मुन्ना एक युद्ध…
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के श्रमिकों को मजदूरी न मिलने का मामला उठाया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में करीब 10 हफ्ते से मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों को उनकी मजदूरी नहीं मिली है। त्योहार के मौसम में मजदूरों के साथ इस तरह का व्यवहार अमानवीय है।पीसीसी अध्यक्ष ने ट्वीट किया- मैं शिवराज जी से जानना चाहता हूं कि उनकी सरकार लगातार कर्ज लेती रही है और आचार संहिता के दौरान भी कर्ज लेने की तैयारी चल रही है। जब लाखों मनरेगा श्रमिकों को उनकी मजदूरी नहीं दी जा सकती तो आखिर यह कर्ज किस…
पन्ना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पन्ना में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व सीएम कमल नाथ पर निशाना साधा। दरअसल, सीएम शिवराज कमल नाथ के उस बयान का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी चक्की बारीक पीसती है। सीएम शिवराज ने कहा कि ‘कांग्रेस में इस समय चक्कियां चल रही हैं। कमलनाथ कहते हैं कि मेरी चक्की बहुत बारीक पीसती है लेकिन इस बार दिग्विजय की चक्की ने कमलनाथ को ही पीस दिया। कमलनाथ, दिग्विजय और जयवर्धन के कुर्ते फाडऩे की बात करते थे लेकिन सभी कमलनाथ समर्थकों के टिकट कटवा कर अब दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ…
भोपाल। मध्य प्रदेश की बालाघाट सीट पर बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन की बेटी मौसम बिसेन को टिकट दिया था, लेकिन उनकी जगह गौरीशंकर बिसेन ने आज बालाघाट सीट से नामांकन भर दिया है. इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।दरअसल गौरीशंकर की बेटी को बीजेपी ने टिकट तो दिया है, लेकिन उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से वह नामांकन नहीं कर पाईं, जिसकी वजह से उनके पिता ने निर्दलीय फॉर्म भर दिया है ताकि बैकअप के तौर पर एक विकल्प बना रहे।मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख…
भोपाल। बीच चुनाव में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती अपनी ही पार्टी के कामकाज को लेकर हिमालय में जाकर आत्मचिंतन करेगी। उन्होंने गुरुवार को एक्स (ट्वीट) पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की है। लिखा है कि प्रदेश में 2003 से अभी तक डेढ़ साल को छोड़कर हमारी (भाजपा) सरकार रही। लोगों के जिन सपनों को पूरा करने के लिए भाजपा ने कांग्रेस को 20 साल पहले ध्वस्त किया था, वे सपने कितने पूरे हुए, उस पर कुछ दिन हिमालय में बद्री-केदार के दर्शन करते समय आत्म चिंतन करूंगी।उमा भारती ने कहा कि…
भोपाल ।विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. इसी कड़ी में चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपनी झोली में क्या-क्या है, उसकी जानकारी चुनाव आयोग से साझा कर रहे हैं. सूबे की सत्ता में फिर से सीएम बनने के सपने देखने वाले कमलनाथ ने भी हलफनामा दाखिल कर दिया है. इस हलफनामे में कमलनाथ ने अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया है, उसकी मानें तो कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता 71 करोड़ 58 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।वहीं कमलनाथ की पत्नी अल्का नाथ की कुल संपत्ति 62 करोड़ 52 लाख से ज्यादा की है. यानी…
भोपाल। कांग्रेस से टिकट मांग रही प्रदेश महामंत्री और होशंगाबाद की पूर्व विधायक श्रीमती सविता दीवान शर्मा ने आज केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेद्र सिंह तोमर के समक्ष बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वो सोहागपुर से टिकट मांग रही थीं। इस अवसर पर मप्र पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया, नर्मदापुरम जिले के पार्टी अध्यक्ष माधव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा परिवार में दिन प्रतिदिन नया आयाम जुड़ रहा है। श्रीमती सविता दीवान शर्मा राजनीतिक परिवार से हैं। उनके पिताजी तीन बार विधायक रहे हैं।…
प्रकाश कुमार सक्सेनादैनिक भास्कर की ये खबर कोई नयी बात नहीं है। कई महिनों से यह बात मैं उठाता आ रहा हूं। और इसकी शुरुआत मैंने शिवराज सरकार द्वारा निकाली गई “विकास यात्राओं” से की थी। मुद्दा था सरकारी धन से भाजपा का प्रचार और भाजपा के चुनाव चिन्ह के रूप में उपयोग में लाया जाने वाला कमल का फूल। वही फूल जी 20 में भी प्रयुक्त हुआ। कमलनाथ जी के बंगले पर हुए पत्रकार समागम में मीडिया प्रमुख ने मुझसे कहा था कि हम लोग इस मुद्दे पर हाईकोर्ट जा रहे हैं लेकिन कोई नहीं गया।जिन योजनाओं को लेकर…
भोपाल। खरगोन में भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज एक भाजपा के एक पूर्व विधायक ने आपा खोया. निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए अकेले ही जिला निर्वाचन कार्यालय नामांकन फार्म लेने पहुंच गए. साथ ही पूर्व विधायक ने धमकी दी कि अगर सांसद मुझे मनाने या समझाने आया तो उसको दो जूते लगाऊंगा। दरअसल, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बीते शनिवार को भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी की तो खरगोन जिले की 3 बची हुई सीटों भगवानपुरा, खरगोन और भीकनगांव के उम्मीदवारों के नाम तय हुए. टिकट वितरण के बाद तीनों विधानसभाओं से भाजपा प्रत्याशियों के नाम तय होने के…
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आज कांग्रेस के कुछ प्रत्याशियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। नारेबाजी तो हुई, लेकिन पता चला कि प्रदर्शन में ऐसे लोग भी शामिल थे, जो बीजेपी की टीशर्ट पहने हुए थे। पीसीसी मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने ट्वीट करके प्रदर्शन में बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगाया है। मिश्रा ने प्रदर्शन में शामिल व्यक्ति का फोटो भी डाला है, जो बीजेपी के कमल वाली टीशर्ट पहने हुए है। मिश्रा ने ट्वीट किया है – किस हद तक गिरेगी भाजपा…!!जब घपलों,घोटालों और प्रमाणिक आरोपों से निपटने की क्षमता और हैसियत नहीं बची तो भाड़े…
कमलनाथ के बयान पर केंद्रीय मंत्री का पलवार,बोले,चुनावी हिन्दु हैं कांग्रेसी, तुष्टिकरण ही इनकी राजनीति का आधार, भाजपा ने कभी लालच देकर वोट नहीं मांगासागर। भाजपा के दिग्गज एवं केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्कर उद्योग एवं जलशक्ति मंत्री प्रहलाद पटैल ने कहा कि जब रामभक्तों के सीनों को गोलियां छलनी कर रही थीं तब कमलनाथ कहां थे, उस वक्त उन्हें हिन्दुत्व और सनातन की रक्षा का विचार नहीं आया। हकीकत ये है कि कमलनाथ चुनावी हिन्दु हैं। श्री पटैल ने ये बात कमलनाथ के उस बयान का जवाब देते हुये कही,जिसमें नाथ ने कहा कि अयोध्या में बनने वाला राममंदिर सनातन की…
छिंदवाड़ा। एसडीएम पद से इस्तीफा देकर चर्चा में आईं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी निशा बांगरे कांग्रेस में शामिल हो गई। कमल नाथ की मौजूदगी में निशा बांगरे ने कांग्रेस की सदस्यता ली।कमलनाथ ने जनसभा में संबोधन के दौरान कहा कि निशा जी, कोई बात आप चुनाव नहीं लड़ रहीं, हम आपसे प्रदेश की सेवा कराएंगे, आप उदाहरण बनेंगी। इस तरह छतरपुर की पूर्व डिप्टी निशा बांगरे चुनाव लड़ेंगी या नहीं, इस पर तस्वीर शीशे की तरह साफ हो गई है। छिंदवाड़ा में पीसीसी चीफ कमलनाथ के बयान के बाद अब ये तय हो गया है कि निशा बांगरे चुनाव नहीं लड़ेंगी।…
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भारत भूजल की कमी के चरम बिंदु की ओर बढ़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गंगा बेसिन के कुछ इलाके पहले से ही इस चरम बिंदु को पार कर चुके हैं और 2025 तक इसका असर दिखना भी शुरू हो जाएगा। हमारी समस्या यह है कि हम विश्व स्तर की ऐसी तमाम रिपोर्टों को केवल ये कह कर नकारते जा रहे हैं कि ये भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। जबकि लंबे समय से हिमालय के ग्लेशियर के पिघलने का मामला हो या फिर…
जबलपुर। कांग्रेसी नेता तुष्टिकरण में अंधे हो गये हैं। इसलिए हमारी भारतीय परंपराओं और विरासत का उपहास उड़ा रहे हैं। कन्या पूजन को लेकर दिग्विजय सिंह ने जिस तरह के भाव व्यक्त किए हैं, वह निंदनीय हैं और कांग्रेस के पूरे चरित्र को उजागर करता है। यह बात केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। श्री पटेल ने कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है कि नर्मदा परिक्रमा करने के बाद भी दिग्विजय सिंह का विवेक जागृत नहीं हुआ। कांग्रेस की पहचान सामंतशाही और परिवारवाद ही हैं, इसके अलावा वे जो भी करते…