Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि शिवराज जी ने अपने 18 वर्ष के कार्यकाल में किसान भाइयों पर अत्याचार करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मंदसौर में किसानों पर गोली चलाना, कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई किसान कर्ज माफी को बंद करना, किसान भाइयों को खाद, बीज और न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए परेशान करना और आमदनी दोगुनी करने का वादा करने के बाद किसानों की आमदनी घटा देना शिवराज सरकार की पहचान है।किसानों पर शिवराज जी के अत्याचार को समाप्त करने का समय आ गया है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों को गेहूं…

Read More

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के गढ़ में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल (Prahlad Patel) ने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत से पहले कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. प्रहलाद पटेल ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए उन्हें थका हुआ चेहरा बताया. आगे उन्होंने कहा कि, इस बार बीजेपी जिले में 2003 की तर्ज पर सभी सीटें जीतेगी. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि, कमलनाथ इतने लंबे समय से छिंदवाड़ा में है, लेकिन वो आदिवासी, युवा या किसी के नहीं हुए. इन्होंने सरकारी धन से खुद से जुड़े लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए मॉडल बनाया है।प्रहलाद…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इनकम टैक्स छापामार कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है। टीम टैक्सटाइल कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप के श्यामला हिल्स स्थित कॉरपोरेट दफ्तर पहुंची हैं। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ और दिल्ली की टीम कार्रवाई कर रही है।बताया जाता है कि ट्राइडेंट कंपनी में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव भी स्वतंत्र निदेशक हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व सचिव एंटोनी डिसा का नाम भी ट्राइडेंट ग्रुप के स्वतंत्र डायरेक्टर में शामिल है। इनकम टैक्स चोरी की शिकायत के बाद आयकर विभाग की कार्रवाई की जा रही है। टीम दफ्तर में इनकम टैक्स से संबंधित खंगाल रही है। कल…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ने वाली टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार (18 अक्टूबर) को तंज कसा. उन्होंने कहा कि राज्य के वोटर ऐसे नेताओं को सरकार बनाने की अनुमति नहीं देंगे।मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया ने कहा कि 17 नवंबर के विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी पार्टी के घोषणापत्र में वादों की एक लंबी सूची है, लेकिन उनमें से कोई भी पूरा नहीं होने वाला है।कमलनाथ ने क्या कहा है?मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के उस हालिया वीडियो…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने न्याय प्रक्रिया में देरी के लिए हाई कोर्ट को लताड़ा और कहा कि केस की अर्जेंसी को समझते हुए आज कल में सुनवाई करें।सुप्रीम कोर्ट ने फरियादी निशा बांगरे को एक से दो दिन में हाईकोर्ट अप्रोच करने को बोला और यह उम्मीद जताई है कि उनके इस निर्देश के बाद इस केस की वहां अर्जेंट सुनवाई कर त्वरित न्याय प्रदान की जायेगी।बहस के दौरान न्यायाधीश ने इलेक्शन के नॉमिनेशन की तारीखों को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही करने की बात भी कहा। निशा बांगरे ने दिल्ली में अधिवक्ता कपिल सिब्बल, विवेक तनखा से मुलाकात…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार देर रात तक दिल्ली में प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया। इसमें 21 विधायकों के साथ लगातार तीन बार से हारने वाली 40 सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर केंद्रीय चुनाव समिति में चर्चा की गई। इसके पहले शिवपुरी सीट से घोषित प्रत्याशी केपी सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात की।संभावना जताई जा रहा है कि पार्टी शिवपुरी और पिछोर के प्रत्याशी बदल सकती है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली बैठक में 49 सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम निर्णय…

Read More

नई दिल्ली। मणिपुर हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश समेत कई हाईकोर्ट जजों के तबादले के लिए की गई सिफारिश में से 16 जजों के तबादलों को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है. इन 16 जजों में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जस्टिस एसपी केसरवानी को कलकत्ता हाईकोर्ट और जस्टिस राजेंद्र कुमार (IV) को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भेजा गया है.इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से जस्टिस राजमोहन सिंह को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जस्टिस अरविंद सिंह सांगवान को इलाहाबाद हाईकोर्ट और जस्टिस अवनीश झिंगन और जस्टिस अरुण मोंगा को राजस्थान हाईकोर्ट भेजा गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के मुताबिक कर्नाटक हाईकोर्ट से…

Read More

भोपाल। मालिक-मकबूजा में करोड़ों रुपए की वित्तीय अनियमितता होने के मामले सामने आ रहे हैं। सीहोर वन मंडल में ही विभागीय राजस्व लेखों के मिलान पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 12 करोड़ 27 लाख 99 हजार 81 रुपए की गड़बड़ी सामने आई है। सीहोर वन मंडल में इस गड़बड़ी का सिलसिला अक्टूबर 2017 से शुरू हुआ था। सीहोर वन मंडल में हुई वित्तीय अऩियमितता की जांच के लिए मुख्य वन संरक्षक राजेश खरे ने डीएफओ एमएस डाबर की अध्यक्षता में तीन सदस्य जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच कमेटी के अध्यक्ष डाबर ने बताया कि एक महीने के भीतर समिति…

Read More

भोपाल। सीहोर जिले के बुदनी में स्थापित ट्राइडेंट समुह पर आयकर छापे के बाद राजनीतिक चर्चाएं सरगर्म हो उठी हैं कि कहीं ये मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अप्रत्यक्ष हमला तो नही है। ट्राइडेंट में सीएम की हिस्सेदारी की चर्चाएं भी राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में तेज हैं।  मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के चलते ये छापे मायने रखते हैं। इन कंपनियों से किसी ना किसी प्रकार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबंध बताया जा रहा है।ट्राइडेंट समुह मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुदनी विधानसभा क्षेत्र में टेक्स्टाइल संचालित कर रहा है। बुदनी विधानसभा क्षेत्र मध्यप्रदेश…

Read More

भोपाल। सीहोर जिले के बुदनी में स्थापित ट्राइडेंट समुह पर आयकर छापे के बाद राजनीतिक चर्चाएं सरगर्म हो उठी हैं कि कहीं ये मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अप्रत्यक्ष हमला तो नही है। ट्राइडेंट में सीएम की हिस्सेदारी की चर्चाएं भी राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में तेज हैं।  मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के चलते ये छापे मायने रखते हैं। इन कंपनियों से किसी ना किसी प्रकार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबंध बताया जा रहा है।ट्राइडेंट समुह मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुदनी विधानसभा क्षेत्र में टेक्स्टाइल संचालित कर रहा है। बुदनी विधानसभा क्षेत्र मध्यप्रदेश…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश की इंदौर-1 विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP Candidate) उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने उनके बयान पर संज्ञान लिया है. आयोग ने इस मामले में इंदौर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे आयोग उसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।विजयवर्गीय के इस बयान ने बढ़ाई मुश्किलकैलाश विजयवर्गी एक बार फिर अपने बयान से इस बार चुनाव आयोग की नजरों में आ गए हैं. दरअसल कैलाश विजयवर्गीय ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन के…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान में भले ही अभी लगभग एक महीने का समय शेष हो, लेकिन इस चुनाव में विजय श्री होने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अभी से अपनाए जाने लगे हैं। भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियां ऐसे सभी प्रयास करने में जुटी हुई है। जिससे कि उन्हीं की सरकार मध्यप्रदेश में बने। नवरात्रि में इन दिनों उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर रात होते ही विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इसमें नींबू, शराब और पुतलियों के माध्यम से आधा दर्जन तांत्रिक भगवान भैरवनाथ की मूर्ति के सामने तंत्र साधना कर शाबर मंत्र…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस दोनों राजनीति ओबीसी यानी पिछड़े वर्ग के नाम पर करती हैं, लेकिन क्या सही मायने में उस हिसाब से टिकट दिए जाते है। इस बार अभी तक जारी सूचियों पर नजर डालें तो निराशा ही हाथ लगती है। यही कारण है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस की दूसरी सूची रोक ली थी। अब देखना होगा कि कांग्रेस अगली सूची में कितने ओबीसी और महिलाओं को टिकट देती है। कांग्रेस ने अब तक कुल 144 सीटों पर कैंडिडेटों की घोषणा की है. कुल सीटों के जातिगत आधार पर बंटवारे को देखें तो कांग्रेस अपने पुराने…

Read More

आइजोल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी राज्य मिजोरम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह मंगलवार को राज्य की राजधानी आइजोल में एक दोपहिया वाहन टैक्सी पर पीछे बैठे दिखाई दिए। कांग्रेस नेता ने पूर्वोत्तर राज्य में बहुचर्चित यातायात अनुशासन की तारीफ की और कहा कि यह एक बेहतरीन व्यवस्था है। राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला से जरकावत क्षेत्र में उनके आवास पर मुलाकात की। राज्य कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष लालरेमरूता रेंथली ने मीडिया को बताया कि ललथनहावला के आवास से लौटते समय वह दोपहिया वाहन टैक्सी पर पीछे बैठे। राहुल गांधी ने राज्य…

Read More

भोपाल। बीजेपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना भी भ्रष्टाचार का शिकार हो गई है। इसके लिए कर्मचारी रिश्वत ले रहे हैं और दलाली भी चल रही है। डिंडोरी में एक मामला सामने आया है। लोकायुक्त जबलपुर ने शहपुरा जनपद पंचायत क्षेत्र के सरसवाही ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक को लाडली बहना योजना के तहत आवास फार्म भरवाने के नाम पर 500 रुपए की रिश्वत लेते बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। लोकायुक्त निरीक्षक रेखा प्रजापति ने बताया कि सरसवाही ग्राम पंचायत निवासी अशोक तेमरे की पत्नी सावित्री बाई ने लाडली बहना आवास योजना का फार्म भरा था उसके लिए रोजगार सहायक…

Read More

भोपाल । काग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पौत्र, काग्रेस के नेता सुंदर लाल तिवारी के पुत्र सिद्धार्थ तिवारी एवं कांग्रेस के गुनौर विधानसभा के पूर्व विधायक फुन्दर चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष उन्होंने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की। 

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली में विश्व खाद्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रेस कान्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में 16 देश और देश के 23 राज्यों की हिस्सेदारी होगी। नीदरलेंड महोत्सव के आयोजन का भारत के साथ हिस्सेदार है। इस बार का महोत्सव मिलेट्स यानि मोटे अनाज पर केंद्रित होगा और इसका विशेष आकर्षण होगा सौ फुट का डोसा।  प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि दिल्ली के प्रगति मैदान में विशाल मंडपम में आयोजित इस समारोह के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया गया है, जबकि समापन राष्ट्रपति…

Read More

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची आज रात तक जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की इस दूसरी सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया जा सकता है। इससे पहले कांग्रेस अपने 144 प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर चुकी है। कुल 230 विधानसभा सीटों में से अब शेष 86 सीटों पर नामों का एलान होना बाकी है। इधर भाजपा की पांचवी सूची भी आज शाम को जारी होने की संभावना बताई जा रही है। कल दिल्ली में इस पर मंथन हुआ और बाकी सीटों पर…

Read More

भिंड। भिंड जिले के अटेर से भाजपा के पूर्व विधायक रहे मुन्नासिंह भदौरिया ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को दिया। भदौरिया 1990 और 1998 में भाजपा से विधायक रहे हैं। वह बीज निगम के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। वर्तमान में जिला टीकमगढ़ के प्रभारी थे।

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संविधान बेंच ने समलैंगिक विवाह (Same Sex Marriage) को लेकर मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस पर कानून बनाने का अधिकार सिर्फ संसद को है। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे जोड़ों को बच्चा गोद लेने का अधिकार भी नहीं दिया है। कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को समलैंगिकों के लिए उचित कदम उठाने का आदेश भी दिया है। कोर्ट ने इन जोड़ों के लिए सेफ हाउस बनाने का निर्देश दिया है।CJI ने सरकार को दिए ये…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों ईडी व इनकम टैक्स टीम द्वारा जबरदस्त कार्रवाई की जा रही है. इस बीच आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के विधानसभा क्षेत्र बुधनी की एक कंपनी में इनकम टैक्स टीम की रेड पड़ी है. बुधनी विधानसभा में इनकम टैक्स टीम की यह रेड चर्चा का कारण बनी हुई है. बताया जा रहा है कि, बुधनी की ट्राइडेंट कंपनी में इनकम टैक्स टीम ने रेड डाली है. इनकम टैक्स टीम के अफसर 60 गाड़ियों से ट्राइडेंट कंपनी पहुंचे हैं. इसके बाद कंपनी कैंपस को जांच के लिए सील किया गया है।बताया जा…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को पुरानी पेंशन मंजूर कर दी गई है। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सामान्य प्रशासन विभाग से जारी हुए इस आदेश ने मध्य प्रदेश के 5 लाख कर्मचारियों में आक्रोश पैदा कर दिया है। मध्य प्रदेश शासन के कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। ये अब चुनावी मुद्दा बन गया है और चूंकि कांग्रेस ने इसे घोषणा पत्र में जगह दे दी है, इसलिए बीजेपी को भारी पड़ सकता है।सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि 13 जुलाई 2023 को DOPT के…

Read More

भोपाल। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कमलनाथ के सामने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा है, यह कार्यकर्ता कोलारस से रघुवंशी को उम्मीदवार न बनाए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे है। इस वीडियो में कमलनाथ कह रहे है कि आप लोग जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए। इस पर भाजपा के जमकर चुटकी ली। इधर आज घोषणा पर जारी होने वो कार्यक्रम में भी ये मुद्दा उठा।  पूर्व सीएम कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ने वाले बयान पर हंसते हुए सफाई दी। पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने हंसते हुए कहा…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को वचन पत्र का नाम दिया है और इसमें प्रमुख तौर पर 101 गारंटियों का जिक्र भी किया है।मध्य प्रदेश कांग्रेस ने धान 2600, गेहूं 2599 रुपये में खरीदने का वादा किया है. इसके अलावा पार्टी ने कहा कि वह सत्ता में आएगी तो गोबर भी ख़रीदेगी. रोजगार के मोर्चे पर पार्टी ने वादा किया है कि दो लाख नई भर्ती होगी।राज्य में नौकरियों के लिए कहा गया है कि एमपी को उद्योगों को हब बनायेंगे. कृषि पर कांग्रेस…

Read More

Bhopal। भोपाल में विधानसभा सीट को लेकर मंथन जारी,कल आ सकती है। पाचवी सूची दिल्ली मे मंथन के बाद जारी होगी। भोपाल में आज शाम को सीएम निवास में बीजेपी की बड़ी बैठक शुरू हुई। बैठक में सीएम शिवराज सिंह, वीडी शर्मा, भूपेंद्र सिंह और संगठन पदाधिकारी शामिल रहे। बाकी उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की गई। कल दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक संभावित है। इसके बाद आखिरी सूची जारी की जाएगी। इस सूची में भोपाल दक्षिण पश्चिम सीट के प्रत्याशी का नाम भी शामिल होगा। भोपाल की केवल एक सीट तय नहीं हो पाई है। 

Read More