सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को सीहोर के जहाजपुर ग्राम पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। सीएम शिवराज यहां जनता के बीच पहुंचकर भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि मैं अपने आप को बड़ा सौभाग्यशाली मानता हूं कि मध्य प्रदेश की जनता से मुझे हमेशा एक परिवार के सदस्य की तरह प्यार मिला और इस प्यार का कर्ज मरते दम तक उनकी सेवा करके चुकाता रहूंगा।यह मेरा वादा है।सीएम शिवराज ने कार्यक्रम के मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जहाजपुरा वालों, तुमने पुकारा और मैं चला आया।…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची अब नवरात्रि की शुरुआत में ही आने की संभावना है। शनिवार शाम को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि करीब 130-140 सीटों पर चर्चा हुई है। नामों पर फैसला अगले छह सात दिन में करेंगे। इसके बाद फिर बैठक होगी, जिसमें प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा।बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर कुछ क्राइटेरिया भी फिक्स किए गए हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सबसे…
( ग्राउंड रिपोर्ट ) भोपाल में मेरे घर से पांच मिनिट की दूरी पर ही है व्यापम चौराहा। नाम में चौंकिये नहीं ये चौराहा इसी बदनाम नाम से जाना जाता है। चौराहे से उपर चढते ही व्यापम का दफतर है जिसका नाम बदनामी मिटाने के लिए तीन बार बदल गया है, मगर इस चौराहे पर जो बस स्टॉप है उस पर व्यापम ही लिखा है तो इसे लोग व्यापम चौराहा ही कहते हैं। ये दाग अच्छे हैं कि तर्ज पर नगर निगम इस बस स्टॉप का नाम भी नहीं बदलती तो हम भी यही कहते हैं। तो बुलबुल को स्कूल की बस…
भोपाल। ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि इन्सान से लेकर भगवान तक, आम आदमी से लेकर परमात्मा तक और जनता से लेकर जर्नादन तक सबको पाखंड और भ्रष्टाचार, ठगी और चोरी का निशाना बनाने में अगर कोई राज्य नम्बर वन पर है तो वह मध्यप्रदेश है-ये शिवराज सिंह सरकार ने सुनिरचित कर दिया है। मुंह में राम-बगल में छुरी, ये तो संघी-भाजपायी पूरे देश में परिलक्षित करते रहते हैं। धर्म को, भगवान के नाम को अपनी असफलताओं और नाकामियों की ढाल बनाते हैं। भारत माता की रगों में बहते खून में हिंसा और नफरत का ज़हर व घोलते रहते हैं।…
नई दिल्ली। लद्दाख पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद (एलएएचडीसी) कारगिल के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अभी तक के नतीजों के अनुसार, कांग्रेस ने चार सीटें जीत ली हैं। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने दो सीटों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में एक सीट आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम चार बजे के बाद तक साफ हो जाएगा कि कारगिल परिषद का ताज किसके सिर बंधेगा।नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने एलएएचडीसी चुनाव को लेकर कहा कि उनकी पार्टी को जीत की पूरी उम्मीद है, लेकिन अभी सभी नतीजों का इंतजार कर लेना…
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी के समक्ष रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर श्री बिरला का स्वागत किया। बिरला करीब दो साल पहले ही कांग्रेस छोड़ चुके थे, लेकिन बीजेपी की विधिवत सदस्यता आज ग्रहण की। विधायक सचिन बिरला ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं पिछले डेढ़-दो साल से BJP के लिए काम कर रहा था। आज विधिवत सदस्यता…
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नया दांव खेल रहे हैं। प्रदेश में भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों का दौर तेज कर दिया गया है। सीएम एक एक दिन में हजारों करोड़ के भूमिपूजन कर रहे हैं और आधी अधूरी परियोजनाओं का लोकार्पण भी कर रहे हैं। केवल श्रेय लेने का मामला है। शिवराज को लग रहा है, सरकार नही बनी, तो दूसरे की नाम पट्टिका ना लग जाए। यहां खास बात ये है कि सीएम चीख चीख कर कह रहे हैं कि पैसे की कमी नहीं है, और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए कर्ज लेने की बात…
भोपाल। विधानसभा चुनाव पास आते ही दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सियासी जमावट में जुट गए हैं। साथ ही दोनों ही राजनीतिक दलों में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इस बीच विधानसभा चुनाव को लेकर कमलनाथ ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- मप्र की जनता के बीच अब ये बात हास्य-उपहास का विषय बन गयी है कि भाजपा एक ऐसा उल्टा सर्वेक्षण करवा रही है जिससे ये मालूम पड़े कि कौन सा भाजपाई प्रत्याशी सबसे कम वोट से हारेगा, तो फिर उसे ही टिकट दिया जाये, जिससे डबल…
भोपाल। राजधानी में एक बार फिर चुनाव से पहले पोस्टर वार शुरू हो गया है। अब गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में पोस्टर वार का मामला सामने आया है। वहां कई जगह वंशवाद हटाओ के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में निवेदक के रूप में आरटीआई एक्टिविस्ट अजय पाटीदार का नाम लिखा है। गोविंदपुरा से वर्तमान विधायक कृष्णा गौर हैं। पोस्टर में लिखे वंशवाद शब्द को गौर परिवार से लोग जोड़ रहे है।कृष्णा गौर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की बहू हैं। भाजपा की परंपरागत सीट गोविंदपुरा. मानी जाती है। ये पोस्टर लोगों के बीच अब चर्चा का विषय बन गया है।कृष्णा गौर…
नरसिंहपुर। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भाई और नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटैल ने अजय सिंह राहुल को 5 करोड़ की मानहानि नोटिस भी भेजा गया है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के दौरान नरसिंहपुर में केंद्रीय मंत्री व विधानसभा प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कोयला घोटाले के आरोप लगाए थे।इस मामले में अब प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी. अभिलाष मिश्रा ने सयुक्त रूप से कहा कि जिस घोटाले की बात अजय सिंह कर रहे थे वह घोटाला…
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मध्य प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बड़ा बया दिया है. उन्होंने दरअसल, उन तमाम सवालों पर विराम लगा दिया जो चुनाव में कांग्रेस के चेहरे को लेकर किए जा रहे थे. सुरजेवाला ने कहा कि जो पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष होता है वो स्वाभाविक रूप से पार्टी का चेहरा होता है।इशारों-इशारों में किया कमलनाथ का समर्थनदरअसल, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ये बयान कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद दिया. कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद…
भोपाल। एक तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की टिकट क्लियर नहीं हुई है, दूसरी तरफ बीजेपी के सीएम पद की रेस में अब मंत्री गोपाल भार्गव भी शामिल हो गए हैं। इसके पहले कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें केवल विधायक बनने के लिए टिकट नहीं दिया गया है। अब गोपाल भार्गव ने इशारों में सीएम बनने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि मेरे गुरु जी ने कहा-एक चुनाव और लड़ लो। गुरु का आदेश आया है तो हो सकता है उनकी कुछ इच्छा हो। ईश्वर की तरफ से बात आई हो।गोपाल भार्गव सागर के रहली में प्रसिद्ध देवी…
भोपाल। राज्य शासन ने आज शाम पांच आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की हैं। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आईएएस बाबू सिंह जामोद को जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन से योजना एवं सांख्यिकी विभाग भेजा गया है। सूची इस प्रकार है
भारत में खेती में क्रांति लाने वाला यह शख्स अब हम लोगों के बीच नहीं है। तभी तो देश में जब भी हरित क्रांति का जिक्र होता है, सबसे पहले एमएस स्वामीनाथन का नाम आता है। देश के बेहतरीन साइंटिस्ट में शुमार होने वाले एमएस स्वामीनाथन अपने पीछे एक पूरी विरासत छोड़ गए हैं। 98 साल के हो चुके स्वामीनाथन ने एक हफ्ते पहले ही चेन्नई में आखिरी सांस ली। हालांकि वो अभी मैदानी तौर पर सक्रिय नहीं थे, लेकिन उनकी मौजूदगी ही देश के लिए मायने रखती थी।स्वामीनाथ का जन्म 7 अगस्त 1925 को केरल के कुंभकोणम में हुआ…
भोपाल। एमपी विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को कांग्रेस की सूची आने वाली थी, लेकिन कमलनाथ ने कहा कि आज कांग्रेस की लिस्ट नहीं आएगी. कमलनाथ बोले- ‘अगले छह-सात दिनों में हम फैसला करेंगे’. हमने बहुत सारे नामों पर चर्चा की है. कमलनाथ ने कहा कि हमने 130-140 सीटों पर चर्चा की. सब के सुझाव को सुना गया है. सबके सुझाव के बाद फिर बैठक बुलाएंगे।बैठक में CEC के चेयरमैन मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन उत्तम कुमार रेड्डी, टीएस सिंह देव, केजे जार्ज, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याग्निक,…
भोपाल। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘राहुल’ के आरोपों पर पलटवार किया। पटेल ने कहा- अजय सिंह “राहुल” नरसिंहपुर गए थे। उन्होंने कहा कि प्रहलाद पटेल कोयला मंत्री थे और मैं कोयला घोटाले में शामिल था।प्रहलाद पटेल ने कहा- मैं क्योंकि उम्मीदवार हूं एक कांग्रेस के नेता अजय सिंह राहुल नरसिंहपुर गए थे। वो कोयला मंत्री थे और मैं कोयला घोटाले में शामिल था। इस बात पर किसी मीडिया ने संज्ञान नहीं लिया। लेकिन, वह वीडियो मैंने देखा। मेरे छोटे भाई ने उन्हें नोटिस जारी किया…
जयपुर। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और आईटी सेल के हेड अमित मालवीय के खिलाफ जोधपुर कोर्ट में मानहानि का परिवाद दर्ज हो गया है। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल गांधी को रावण बताने पर ये परिवाद दर्ज कराया है। अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 1 में दायर इस परिवाद पर 11 अक्तूबर को सुनवाई होगी।परिवाद दर्ज कराने वाले कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष और एडवोकेट दिनेश जोशी का आरोप है कि भाजपा के एक्स अकाउंट (ट्विटर) से राहुल गांधी की छवि धूमिल करने के लिए ये पोस्ट डाली गई थी। इससे राजस्थान समेत देश भर…
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोला है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्य प्रदेश भाजपा में हताशा चरम पर है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लेना बंद कर दिया। उन्हें मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर कर दिया। इसके जवाब में प्रधानमंत्री पर दबाव बनाने के लिए पहले तो मुख्यमंत्री ने जनता के बीच यह पूछना शुरू कर दिया कि मैं चुनाव लड़ूं या नहीं लड़ूं? अब सीधे पूछ रहे हैं कि मोदी जी को प्रधानमंत्री होना चाहिए या नहीं?…
भोपाल। मध्य प्रदेश के हर व्यक्ति पर 40 हजार रुपये से ज्यादा का कर्ज है. शिवराज सरकार इस साल छह महीनों में अलग-अलग तारीखों पर 13 बार कर्ज ले चुकी है. लगातार कर्ज लेने से यह आंकड़ा 4 लाख करोड़ के करीब पहुंच चुका है. इसके बाद भी मध्यप्रदेश में घोषणाओं का सिलसिला जारी है।मध्य प्रदेश की वित्तीय स्थिति फिलहाल ठीक नजर नहीं आ रही है. शिवराज सरकार लगातार नई नई योजनाओं को पूरा करने के लिए कर्ज भी लेती जा रही है. फिलहाल सरकार ने सभी विभागों को नया फरमान जारी किया है. इस नए फरमान में लिखा गया…
अरुण दीक्षितमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती देने के मूड में आ गए हैं ? सुनियोजित रणनीति के तहत सार्वजनिक रूप से हाशिए पर ढकेले जा रहे शिवराज क्या अब ताल ठोकेंगे?या फिर उन्होंने तय कर लिया है कि अपमानित होकर सत्ता से बेदखल नही होंगे?वे उसी तरह से हर बात का उत्तर जनता के बीच ही देंगे जिस तरह खुलेआम उन्हें “किनारे” लगाने की मुहिम चलाई जा रही है। यह और ऐसे कई अन्य सवाल शुक्रवार को डिंडोरी जिले में शिवराज सिंह की सभा के बाद उठे हैं।इस सभा में शिवराज पूरी तरह…
भोपाल। नर्मदापुरम जिले में एक ठेकेदार ने काम के बदले राशि आवंटन में विभाग पर कमीशन मांगने के आरोप लगाएं हैं. इसके विरोध में ठेकेदार और मजदूरों ने विभाग के संभागीय परियोजना अधिकारी मयंक शुक्ला के खिलाफ पीआईयू लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री दफ्तर के सामने बैठकर धरना दिया. इस दौरान परियोजना अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।पीआईयू विभाग पर 5% कमीशन खोरी का लगा आरोपपीआईयू विभाग के बाहर धरने पर बैठे ठेकेदार मनजीत सिंह ने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका एक करोड़ रुपए का भुगतान बकाया है. ठेकेदार द्वारा शेष बची राशि का भुगतान…
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द जारी कर सकती है। आज दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की मीटिंग बुलाई गई है। एआईसीसी हेडक्वार्टर में शाम 4 बजे यह बैठक होगी। इसमें 130 नामों पर मुहर लग सकती है।बैठक में CEC के चेयरमैन मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन उत्तम कुमार रेड्डी, टीएस सिंह देव, केजे जार्ज, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याग्निक, पीएल पुनिया, ओमकार सिंह मरकाम और केसी वेणुगोपाल मौजूद रहेंगे। एमपी से इस बैठक में पीसीसी चीफ…
भोपाल। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब प्रेशर पॉलिटिक्स शुरु कर दी है। अभी तक उनके टिकट की घोषणा नही हुई है, लेकिन वो कार्यक्रमों में जनता से कहलवाने लगे हैं कि मामा को फिर मुख्यमंत्री बनना चाहिए कि नहीं..? यानि वो फिर से सीएम बनना चाहते हैं, भले ही हाई कमान चाहे या नहीं। असल में आज सीएम डिंडौरी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि मामा को मुख्यमंत्री बनना चाहिए कि नहीं, फिर बने भाजपा की सरकार आना चाहिए कि नहीं? साथ ही उन्होंने पूछा कि मैं अच्छी सरकार चला रहा हूं…
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। इससे पहले पार्टियों की ओर से जनता को लुभाने के लिए बड़ी-बड़ी सभाएं और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसे लेकर पक्ष विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। पार्टियां एक दूसरे पर जुबानी हमला बोल रहें है। इसी कड़ी में सीएम शिवराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आड़े हाथ लेते हुए चुटकी ली है। मंगलवार को सीएम शिवराज अपने गृह जिले सीहोर पहुंचे थे। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अचानक ही सवाल कर…
भोपाल। कांग्रेस में तो टिकट के लिए मारामारी चल ही रही है, भाजपा में भी बची हुई टिकटों के लिए जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। सूत्र बताते है कि सिरोंज के एमएलए उमाकांत शर्मा का टिकट काटे जाने की चर्चाओं आई साथ ही भोपाल की हुजूर सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा को सिरोंज भेजे जाने की कवायद शुरू हो गई है। बीजेपी महामंत्री भगवान दास सबनानी का नाम हुजूर से चल रहा है, वहीं अध्यक्ष वीडी शर्मा हुजूर या दक्षिण पश्चिम सीट से लड़ने के इच्छुक बताए जा रहे हैं। रामेश्वर शर्मा मूल रूप से सिरोंज के ही…