भोपाल। तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित सात सांसदों को विधानसभा टिकट दिए जाने के बाद अब राजनीतिक हलकों में ये सवाल उठाया जा रहा है कि क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी विधानसभा चुनाव में उतारा जाएगा। वैसे शिवपुरी से उनकी बुआ द्वारा चुनाव ना लड़ने की घोषणा करने के बाद माना जाने लगा है कि सिंधिया का नाम अगली सूची में आ सकता है। चर्चा तेज है कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी इस बार मैदान में उतार सकती है। यह दवा सूत्र कर रहे हैं भाजपा की तीसरी लिस्ट भी जल्द जारी होने वाली है इसमें कुछ…
Author: Sanjay Saxena
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक चार मंजिला मकान को प्राइवेट पीजी यानि पेइंग गेस्ट होस्टल के रूप में परिवर्तित करके उसका व्यावसायिक इस्तेमाल किया जाता है। हर मंजिल पर दड़बे जैसे छोटे-छोटे कमरे बनाकर उन्हें किराए पर चढ़ा दिए जाते हैं, जिनमें 35 लड़कियां रहती हैं। स्टिल्ट पार्किंग में ई-रिक्शे पार्क किए जाते हैं। छत पर किचन चलाई जाती है। सीढिय़ों के नीचे बिजली के मीटर लगा दिए जाते हैं और फायर सेफ्टी का कोई इंतजाम नहीं किया जाता है। बुधवार देर शाम जब पीजी में आग लगती है, तो कुछ लड़कियां अंदर ही फंसी रह…
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुरुवार को मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ, राजस्व अधिकारी संघ और मंत्रालयीन कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। सभी संगठनों से सीएम चौहान ने कहा है कि सरकार ने सदैव विभिन्न संवर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों के कल्याण के लिए संवेदनशील होकर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नियमित कर्मचारियों के साथ ही अन्य प्रकार की सेवाओं में संलग्न अमले के हितों का ध्यान रखा गया है। आने वाले समय में शासकीय सेवकों को लाभान्वित करने के लिए प्राप्त नए सुझावों पर भी अमल किया जाएगा। इस क्रम में ग्रेड पे संबंधी और अन्य सुझावों के…
भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री समेत सांसदों को विधायक का चुनाव लड़ाने उताकर चौंका दिया है। अब भाजपा की जीती 127 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का इंतजार है। दावा किया जा रहा है कि ये सूची भी कम चौंकाने वाली नहीं होगी। चालीस प्रतिशत वर्तमान एमएलए के टिकट काटे जाने की संभावना है। इसमें ये भी स्पष्ट हो जाएगा कि सीएम शिवराज खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं। अभी तक यही माना जा रहा है कि शिवराज विधानसभा चुनाव नही लड़ रहे हैं। बीजेपी के अंदरखाने में कहा जा रहा है कि प्रत्याशियों को चयन को लेकर…
Bhopal। बीजेपी ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं. हालांकि इसमें पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) का नाम तो शामिल है लेकिन उनके बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय (Akash Vijayvargiya) को टिकट नहीं दिया गया है. ऐसे में उनके समर्थक इंदौर से भोपाल पहुंच गए हैं और कहा जा रहा है कि टिकट के लिए रणनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी ने इंदौर की एक नंबर विधानसभा सीट से कैलाश विजयवर्गीय को टिकट दिया है.…
मोटर साईकिल बजाज सीटी 100 एवं आटो रिक्शा के नंबरों पर लाखों रूपयों का भुगतान भोपाल। भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में प्रायवेट वाहनों के नाम लाखों का घोटाला किया जा रहा है एवं वित्त विभाग के नियमों की खुलकर अवहेलना की जा रही है। हालत ये है कि दोपहिया वाहन के नंबर से बोलेरो गाड़ी का भुगतान लिया जा रहा है। ये सीएमएचओ खुद को सीएम शिवराज सिंह चौहान का खास बताते हैं। आज पीसीसी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में केके मिश्रा, जेपी धनोपिया और पुनीत टंडन ने पूरे मामले का खुलासा किया। टंडन ने बताया कि मुख्य…
भोपाल। छतरपुर जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे अपना इस्तीफा मंजूर कराने के लिए न्याय यात्रा पर पैदल निकल पड़ी हैं। वह बैतूल जिले के आमला से पैदल चलते हुए भोपाल में सीएम हाउस तक जाएगी। करीब 335 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा के बाद वह 9 अक्टूबर को भोपाल में सीएम हाउस के सामने आमरण अनशन करेगी। निशा बांगरे आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने 22 जून को डिप्टी कलेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन सरकार ने अब तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है।निशा बांगरे ने मध्यप्रदेश सरकार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया…
भोपाल। मुरैना जिले के कलेक्टर पर आरोप है कि उन्होंने एक टोल प्लाजा के कर्मचारियों को जेल भिजवा दिया. कहा जा रहा है कि कलेक्टर ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनकी गाड़ी को वहां कुछ देर इंतजार करना पड़ गया था. हालांकि, मुरैना के कलेक्टर अंकित अस्थाना ने इस बात से इनकार किया है. उन्होंने कहा है कि ये खबर तथ्यात्मक रूप से गलत है।एक रिपोर्ट के मुताबिक घटना 26 सितंबर की रात की है. मुरैना के कलेक्टर अंकित अस्थाना ग्वालियर से मुरैना जा रहे थे. मुरैना से कुछ दूर पहले छौंदा टोल प्लाजा पड़ता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक…
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) के संसद में अपमानजनक बयान के बाद से विपक्ष उनके खिलाफ कार्रवाई का इंतजार कर रहा है. इसी बीच BJP ने बिधूड़ी को चुनाव से जुड़ी एक नई ड्यूटी के लिए चुन लिया है. उन्हें राजस्थान में टोंक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है. यानी इलेक्शन इंचार्ज. टोंक सीट को कांग्रेस के सचिन पायलट का गढ़ माना जाता है. वो वहीं से विधायक भी हैं. अटकलें फिर हैं कि पायलट इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी टोंक से ही मैदान में उतरेंगे।
भोपाल। मध्य प्रदेश की श्रम आयुक्त ने प्रदेश के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी मस्टर रोल कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मचारी के वेतन में 1 अक्टूबर 2023 से इस भीषण महंगाई में मात्र 175 रुपए की वृद्धि करी है जबकि रोजगार सहायकों संविदा कर्मियों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आदि संवर्ग के कर्मियों के वेतन में हजारों रुपए से ज्यादा की वृद्धि की गई है जनप्रतिनिधियों के वेतन में भी ₹5000 से लेकर ₹10000 की वृद्धि की गई है लेकिन गरीब संवर्ग के कर्मियों के वेतन में मात्र 175 रूप की वृद्धि ऊंट के मुंह में जीरा के समान है मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने…
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, अनंत चतुर्दशी पर कहा, दुख दर्द की पीड़ा से कराह रही जनता को गणपति बप्पा मुक्त करायेंगे, यानि भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलायेंगे भोपाल। अनंत चतुर्दशी पर अभा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जो दुख दर्द पीड़ा है मध्य प्रदेश की जनता को है, गणपति बप्पा उसको हर कर अपने साथ ले जाएंगे। यानि भाजपा के कुशासन की सरकार से हम सभी को मुक्त करगें और बप्पा की कृपा से आने वाले समय में हमें सुखद संदेश मिलेगा। रागिनी नायक ने कहा कि मन के…
क्या फायदा ऐसा महाकाल लोक बनाने का, जहां ढाई घंटे से ज्यादा एक बच्ची बदहवास हालत में मदद मांगती हुई भटकती रही? क्या हमारी संवेदनाएं इस कदर मर चुकी हैं कि हम किसी की मदद के लिए आगे नहीं बढ़ पाते? और क्या हमारा समाज अधिक धार्मिक होने के नाम पर और ज्यादा बहशी नहीं होता जा रहा? क्या धर्म हमें बहशी और जंगली होने की शिक्षा देता है? क्या धर्म हमें संवेदनहीन होने की शिक्षा देता है? क्या धर्म हमें बच्चियों से दुष्कर्म करने की शिक्षा देता है?सवाल तो उठेंगे। और समाज के साथ ही सरकार पर भी उठेंगे।…
Bhopal। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बीजेपी 15 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़वाने जा रही है, पर राजनीतिक जानकार कह रहे हैं कि नरेंद्र तोमर चक्रव्यूह में फंस गए हैं। दिमनी भले ही उनका गृह क्षेत्र हो लेकिन यहां उनकी जीतने की संभावना बहुत ही कम है। बीते दिनों बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें 39 उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव लड़ने टिकट दिए गए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में लगातार 9 साल से मंत्री बने हुए नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है. नरेंद्र सिंह तोमर वर्तमान में मुरैना-श्योपुर संसदीय…
मुरैना। प्रतिष्ठित केएस ऑयल मिल पर ED का छापा पड़ा है। केएस ऑयल मिल के मालिक रमेश चंद्र गर्ग के ऑफिस, घर, गोदाम और दूसरे सभी ठिकानों पर एक साथ छापे की कार्रवाई चल रही है।केएस ऑयल मिल पर ED के दो दर्जन अधिकारियों ने एक साथ छापा मारा। मिल के कार्यालय, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, मालिक रमेश चंद्र गर्ग के ऑफिस और घर पर एक साथ छापे की कार्रवाई की गई है। सभी अधिकारी अंदर कार्रवाई कर रहे हैं। बाहर पुलिस का पहरा है।पहले भी पड़ चुका है छापाबताया जाता है कि केएस ऑयल मिल पर इससे पहले भी सीबीआई का…
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) के लोकसभा (Lok Sabha) में बसपा सांसद को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद से दानिश अली (Danish Ali) सुर्खियों में बने हुए हैं. पिछले दिनों उनसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उनसे मुलाकात की थी, जिसके बाद बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) भी दिल्ली स्थित दानिश अली के आवास पर पहुंचे और उनसे बातचीत की. जिसके बाद यूपी का सियासी पारा हाई हो गया है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि दानिश अली लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को छोड़ सकते हैं।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष…
नई दिल्ली। बीती 25 अगस्त को बाज़ार नियामक SEBI (Securities and Exchange Board of India) ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट को अपनी स्टेटस रिपोर्ट सौंपी थी. अब 13 अक्टूबर को नई स्टेटस रिपोर्ट सौंपने वाली है. इस बीच जांच से जुड़े कुछ नए तथ्य बाहर आए हैं. कॉर्पोरेट रिकॉर्ड्स से पता चला है कि जिन 13 विदेशी फंडों की जांच चल रही है, उनमें से एक – ओपल इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड – की जानकारी में घालमेल है. बताया गया है कि केस के लिहाज़ से ये बहुत ज़रूरी है, क्योंकि ये कंपनी अडानी पावर लिमिटेड में सबसे बड़ी पब्लिक…
एक माह की हड़ताल, फिर भी नहीं कही सरकारप्रदेश के पटवारी देंगे सामूहिक इस्तीफाभोपाल । पटवारी संघ की प्रमुख मांग में ग्रेड पे, वाहन भत्ता, आवास भत्ता, हैं जिनकी मांग पिछले 25 वर्षों से पटवारी संघ करता आ रहा है, इन 25 वर्षों में पटवारी संघ ने अनेकों बार सभी सरकारों को ज्ञापन भी दिए। लेकिन किसी भी सरकार या मुख्य मंत्री ने इनको मांगों पर ध्यान नहीं दिया आज भी 30 साल पूर्ण भत्तों पर गुजारा करना पड़ रहा है, पटवारी संघ का कहना है कि पिछले 25 सालों में मंगाई चरम सीमा पार पहुंच गई, वहीं वेतन में…
लखनऊ। राज्य कर विभाग में तैनात आईएएस अधिकारी के ‘लेटर बम’ ने पूरे प्रदेश में खलबली मचा दी है। करीब 2700 करोड़ रुपये की कर चोरी से संबंधित सात मामलों की एसआईटी या अन्य किसी भी एजेंसी सेे जांच की सिफारिश के बाद एक और खुलासा हुआ है। आईएएस अधिकारी द्वारा जांच से जुड़े वायरल पत्र में शासन के सामने पहली बार लिखित में कहा गया है कि मुख्यालय में कुछ अफसरों का गिरोह काबिज हैै। ये अधिकारी प्रदेश में संवेदनशील उत्पादों से जुड़े टैक्स चोरी करने वाले कारोबारियों के संरक्षण का ठेेका लेते हैं। इन कारोबारियों की जांच करने…
अरुण दीक्षित25 सितम्बर को भोपाल यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सार्वजनिक उपेक्षा के बाद यह सवाल सबकी जुबान पर है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ?क्यों प्रधानमंत्री ने लाखों कार्यकर्ताओं के सामने न तो शिवराज सिंह का नाम लिया और न ही उनकी किसी जनहित वाली योजना का जिक्र किया?सब यह मान रहे हैं कि आजाद भारत में इस तरह का व्यवहार विरोधी दलों के नेताओं ने भी सार्वजनिक रूप से एक दूसरे के साथ अभी तक नही किया।फिर नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह तो एक ही दल के हैं।साथ ही समकालीन भी।तकनीकी दृष्टि…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर से टिकट दिया है. वहीं अब टिकट मिलने के बाद उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है. कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि इस बार उनकी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं थी. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैंने कहा था कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने परसों मुझे कुछ दिशा-निर्देश दिए. मैं असमंजस में था और घोषणा होने के बाद मैं आश्चर्यचकित रह गया। उनकी बातो से साफ लगा कि वो पार्टी के इस फैसले से कतई खुश नहीं हैं। अंदर…
भोपाल। बीजेपी ने एमपी में चुनाव का थीम सॉन्ग बनाया है एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी…। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल में थे और उन्हेंने बता भी दिए कि उनके मन में एमपी है, लेकिन जुबान पर सीएम शिवराज का नाम एक बार भी नही आया। जी हां। कार्यकर्ता महाकुंभ में मोदी के भाषण से सीएम शिवराज सिंह चौहान गायब रहे। पीएम के जाने के बाद शाम को बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी हो गई। इसमें केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विधानसभा प्रत्याशी बनाया गया है। कहा जा रहा है चुनाव में शिवराज को…
अरुण दीक्षित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती – 25.09.23 – के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में इतनी महीन बालिंग की कि जिसका मुकाबला एक ओवर में चार विकेट लेने वाला सिराज भी नही कर सकता।उन्होंने दिन में जहां मुख्यमंत्री शिवराज को बारहवां खिलाड़ी बनाने का संकेत दिया तो वहीं शाम को जैसे विकेट कीपर को कीपिंग छोड़ बैटिंग करने क्रीज पर भेज दिया! और तो और उन्होंने टीम मैनेजर को भी “खिलाड़ी” बना दिया।मोदी की इस कारीगरी से कांग्रेस तो सकते में आ ही गई है!लेकिन उनके अपने नेता भी कुछ समझ नही पा रहे हैं।वे जब तक पिच…
भोपाल। BJP नेताओं के चुनावी कार्यक्रमों में किस तरह मध्यप्रदेश शासन का पैसा बर्बाद किया जा रहा है, यह अब महज विपक्ष का आरोप नहीं, बल्कि इसकी सार्वजनिक स्वीकारोक्ति भी हो गई है. मध्य प्रदेश के हरसूद (खंडवा) में प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने अपनी चुनावी तैयारियों के सिलसिले में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दो दिवसीय कथा का आयोजन करवाया, लेकिन सरकारी खर्चे पर. धीरेंद्र शास्त्री की कथा के लिए भव्य पंडाल और अन्य खर्चीली व्यवस्थाएं गई थीं. इन इंतजामों को सरकारी पैसे से करवाने के लिए विजय शाह ने एक दिन पहले उसी टेंट में…
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की जो दूसरी लिस्ट जारी की है, उससे लगता है कि एक तो शिवराज पर नेतृत्व को भरोसा नहीं रहा, दूसरे प्रदेश में बीजेपी की हालत वाकई बहुत पतली हो गई है। दूसरी सूची में 39 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। खास बात ये है कि बीजेपी ने इस लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दिया है। इनमें मुरैना की दिमनी सीट से नरेंद्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर से प्रह्लाद पटेल और निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते को प्रत्याशी बनाया गया है। इनके अलावा चार…
भोपाल। बीजेपी ने एमपी में चुनाव का थीम सॉन्ग बनाया है एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी…। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल में थे और उन्हेंने बता भी दिए कि उनके मन में एमपी है, लेकिन जुबान पर सीएम शिवराज का नाम एक बार भी नही आया। जी हां। कार्यकर्ता महाकुंभ में मोदी के भाषण से सीएम शिवराज सिंह चौहान गायब रहे। पीएम के जाने के बाद शाम को बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी हो गई। इसमें केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विधानसभा प्रत्याशी बनाया गया है। कहा जा रहा है चुनाव में शिवराज को…