लेखक: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

भोपाल। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल वैसे भी हरदा क्षेत्र से दिक्कत में चल रहे हैं, उस पर उनके पुत्र आए दिन उनके।लिए मुसीबत खड़ी कर देते हैं। हाल ही में ऐसा हुआ कि हरदा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के ही एक दूसरे नेता ने टिकट की दावेदारी कर दी। यह बात मंत्री जी के बेटे को नागवार गुजरी। वो ये मान कर चल रहे हैं कि यहां से कोई और दावेदारी भी नई कार सकता, जबकिं सर्वे में खुद मंत्री की हालत खस्ता बताई जा रही है। मंत्री के बेटे ने सोशल मीडिया पर दावेदारी करने वाले नेता को खरी-खोटी…

Read More

भोपाल। सेंट्रल जेल भोपाल में बंद वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा कोर्ट से बरी हो गए हैं। कल वे उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचे थे। आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने उन्होंने अपना मुंडन कराया और घोषणा कर दी कि चुनाव वो बीजेपी के खिलाफ प्रचार करेंगे। इसके साथ ही महाकाल दर्शन के बाद मिर्ची बाबा ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने बीजेपी सरकार में संतो का अपमान हो रहा है, ‘मैं बीजेपी के खिलाफ़ प्रचार करूंगा, वहीं उन्होंने कमलनाथ को लेकर कहा कि वे धर्म के लिए काम कर रहे है। मगर बीजेपी केवल ढोंग कर रही है। …

Read More

छिंदवाड़ा में हड़तालरत पटवारियों के बीच पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथभोपाल। छिंदवाड़ा में अपनी लंबित मांगों को लेकर विगत 21 अगस्त से आंदोलनरत पटवारियों के बीच आज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहुंचे और पटवारियों से मुलाकात कर चर्चा की, साथ ही उनकी मांगों का समर्थन भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हड़ताल स्थल पर पहुंचकर हडताल कर रहे पटवारियों को यह आश्वासन दिया की आपने 25 साल इंतजार कर लिया है तीन महीने और इंतजार कर लीजिए, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही आपकी 2800 ग्रेड-पे दिए जाने की 25 साल पुरानी मांग सबसे पहले पूरी की…

Read More

भोपाल। शिवराज कैबिनेट की बैठक में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना’ को मंजूरी दी गई है। यह योजना पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के जिम्मे होगी। जिन्हें PM आवास योजना में मकान नहीं मिल पाए, उन्हें इस योजना के तहत मकान दिए जाएंगे। हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर में 435 नए पद भरे जाएंगे।चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने पर भी फैसला हुआ है। वर्ग एक को 9 से 18 हजार रुपए, वर्ग दो को 7 से 14 हजार रुपए और वर्ग तीन को 5 से बढ़ाकर 10 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा। 4.5…

Read More

संजय सक्सेनाएम्स यानि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान। भोपाल में स्थापित होने के बाद से एम्स कई मायनों में चर्चित होता आ रहा है। कभी भर्तियों में फर्जीवाड़ा तो कभी कोई अन्य मुद्दा सामने आता रहा है। अभी यहां एम्स आए बहुत अधिक समय नहीं हुआ, लेकिन इसे छोडक़र जाने वाले डाक्टरों की भी लाइन लगी हुई है।एम्स के नए डायरेक्टर आमद दे चुके हैं। मीडिया में खबरें छपवाने का शौक तो डायरेक्टर साहब को बहुत है, लेकिन न तो एम्स की व्यवस्थाओं से उन्हें कोई खास सरोकार दिखता और न ही मीडिया के लोगों से मिलने में दिलचस्पी। व्यवस्थाओं के…

Read More

पन्ना। राजपरिवार की सदस्य जीतेश्वरी देवी ने कथित तौर पर नशे में ऐतिहासिक जुगल किशोर मंदिर में जन्माष्टमी की पूजा के दौरान अभद्रता की। रात सवा बजे का मामला है। कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुईं जीतेश्वरी देवी ने गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश की। उन्हें रोका गया तो उन्होंने अभद्रता की। उन्हें घसीटकर मंदिर से बाहर निकाला गया। इस मामले के पीछे क्षेत्रीय मंत्री की भूमिका भी बताई जा रही है। ऐतिहासिक जुगल किशोर मंदिर में गुरुवार देर रात को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। पूजा के दौरान महारानी जीतेश्वरी देवी को बाहर निकाला गया। भगवान जुगल किशोर मंदिर के…

Read More

भोपाल। एक पत्रकार से मारपीट के मामले में विजयराघवगढ़ के बीजेपी विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय पाठक और उनके साथियों पर जिला न्यायालय के द्वारा प्रकरण दर्ज कराने के आदेश किए गए है। विधायक और उनके साथियों के द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट की गई थी जिसके खिलाफ पत्रकार रवि गुप्ता के द्वारा न्यायालय में प्रकरण दायर किया गया था। जानकारी के अनुसार विगत दिनों कटनी न्यायालय में पत्रकार रवि गुप्ता के द्वारा 4 जुलाई 2022 को याचिका दायर की गई कि मेरे साथ विजयराघवगढ़ के बीजेपी विधायक संजय पाठक और उसके साथी मनीष पाठक, विनय दीक्षित, गुड्डा जैन, अनुज तिवारी,…

Read More

भोपाल।मप्र व देश की राजनीति स्वच्छ और शुचिता के लिए जानी जाती है, लेकिन पिछले कुछ चुनावों से यहां की राजनीति में भी धनबल और बाहुबल बढ़ रहा है। साल दर साल मप्र की राजनीति में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मप्र के 41 फीसदी माननीय दागी हैं। 21 फीसदी माननीय तो ऐसे भी हैं जिन पर गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटक रिफॉम्र्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा में 94 विधायकों ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 230 विधायकों में से 187 करोड़पति हैं। मप्र में कुछ महीने बाद…

Read More

भोपाल। पटवारियों की आम तौर पर बिना रिश्वत के काम न करने की छवि बनी हुई है, लेकिन इन दिनों वे अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और जन समर्थन जुटा रहे हैं। प्रदेश के करीब 19 हजार पटवारी शुक्रवार को 12वें दिन हड़ताल पर रहे। वे 28 अगस्त को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। भोपाल जिले के बैरसिया में शुक्रवार को पटवारियों ने दोपहर तक धरना दिया। इसके बाद वे यहां से तारावली मंदिर पहुंचे। करीब डेढ़ किलोमीटर तक उन्होंने पैदल चूनर यात्रा निकाली और मंदिर पहुंचकर मां को भेंट की। उन्होंने मां तारावली के दरबार में अपनी…

Read More

शिकायतकर्ता टैक्स चोरी के मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी लेने का है हक़दारभोपाल। क्या वाणिज्यिकर डिपार्मेंट टैक्स चोरी पकड़वाने वाले शिकायतकर्ता को टैक्स चोरी में हुई कार्यवाई की जानकारी देने से मना कर सकता है? राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने एक अहम आदेश में शिकायतकर्ता को टैक्स चोरी के मामले हुई कार्रवाई की जानकारी को लेने का हक़दार बताया और साथ ये भी साफ़ किया  वाणिज्यिकर डिपार्मेंट की भूमिका एक रेगुलेटरी अथॉरिटी के रूप में टैक्स चोरी रोकने की है ना की टैक्स चोरों के व्यावसायिक हितों की रक्षा करने की। दरसल रीवा के रामायण प्रसाद गौतम ने जल…

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को 300 करोड़ रुपये से अधिक का अंतर्राष्ट्रीय हवाला रैकेट चलाने के आरोप में कोफेपोसा अधिनियम के प्रावधानों के तहत पांच लोगों को हिरासत में लिया।ईडी का मामला इस जांच पर आधारित है कि ये व्यक्ति पिछले कई वर्षों से विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन में 300 करोड़ रुपये से अधिक के उच्च मात्रा वाले अंतर्राष्ट्रीय हवाला संचालन में शामिल थे।ईडी ने राज्य में हवाला ऑपरेटरों की जांच के तहत 19 जून को केरल में 14 स्थानों पर छापेमारी की थी।छापेमारी उन संस्थाओं के खिलाफ की गई जो कथित तौर पर…

Read More

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने एक मामले में अदालत में उपस्थित नहीं होने पर दो आईएएस अधिकारियों ककरला उषा और के नंदकुमार के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। अदालत ने चेन्नई के पुलिस आयुक्त को सुनवाई की अगली तारीख तक अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है।न्यायमूर्ति बट्टू देवानंद ने कहा कि अदालत ने 31 जुलाई, 2023 को अधिकारियों की उपस्थिति के लिए एक वैधानिक नोटिस जारी किया था। उस तारीख पर, केवल तीसरा प्रतिवादी अदालत में उपस्थित था। अदालत ने यह भी कहा कि अधिकारियों की और से यह कहते हुए आवेदन दाखिल किया गया कि…

Read More

गरीबों के लिए लागू होगी मुख्यमंत्री जन आवास योजना: चौहानभोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आवासहीनों के लिए सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री जन आवास योजना लागू करेगी। इसमें भूखंड देने के अलावा हाइराइज बिल्डिंग बनाकर आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए वे गरीब व्यक्ति पात्र होंगे, जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में नहीं जुड़ पाए हैं। वे आज सुबह कलेक्टर-कमिश्नर, आइजी-एसपी कान्फ्रेंस में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों का समय है, कानून-व्यवस्था चाकचौबंद रखें। सावधानी में कोई कमी न आए।मुख्यमंत्री आवास स्थित…

Read More

भोपाल। अयोध्या नगर इलाके में मिनाल रेजीडेंसी कालोनी के गेट नंबर 1 के सामने एक भारीभरकम कंटेनर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा के ऊपर जाकर पलट गया। इससे ई- रिक्शे में सवार पांच सवारियां उसके नीचे दब गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब पौने छह बजे हुआ। सूचना मिलने पर अयोध्या नगर थाने की टीम और प्रभात गश्त पर निकला आसपास के थानों का बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने एक क्रेन को बुलाकर कंटेनर के नीचे फंसे पांचों लोगों को सुरक्षित निकाला और हमीदिया अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक का पैर फ्रैक्चर हो गया है। चश्मदीदों का कहना था कि…

Read More

वन नेशन, वन इलेक्शन… भारत या इंडिया..या फिर कुछ और। संसद के विशेष सत्र का एजेंडा अब तक बाहर नहीं आया है, लेकिन जो भी होगा नया होगा, ऐसा दावा किया जा रहा है। नया इसलिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वभाव है चौंकाना। समझा जाता है कि वे विशेष सत्र में उन मुद्दों पर नहीं जाएँगे जो फि़लहाल एक के बाद एक चर्चा में आ रहे हैं। लेकिन क्या लोकतंत्र में इसे स्वस्था परंपरा माना जाएगा कि हम विशेष सत्र बुलाएं और विपक्ष को एजेंडा भी न बताएं? इस पर अपने-अपने मत हैं, लेकिन जिन मुद्दों पर बहस नहीं…

Read More

भोपाल। बारिश के मौसम के शुरुआती दौर से ही मानसून की बेरुखी से मध्यप्रदेश के डैम-तालाब पूरे नहीं भर सके हैं। बरगी, इंदिरा सागर, तवा और टिल्लर जैसे बड़े डैम को छोड़ दें तो बाकी से पानी नहीं छलका है। ऐसे ही हाल राजधानी भोपाल के जलस्रोतों के भी है। चाहे बात लाइफ लाइन बड़ा तालाब की हो या कोलार, केरवा-कलियासोत डैम की। ये अभी भी 2.65 फीट से 14 फीट तक खाली है। इस कारण सिंचाई और पेयजल के लिए पानी की कमी हो सकती है। भोपाल में अब तक औसम 21.62 इंच बारिश हुई है, जबकि 33.71 इंच बारिश…

Read More

चमोली। उत्तराखंड की बेटियां देवभूमि का नाम देश विदेश में ऊंचा कर रही हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही बेटी से मिलवाने जा रहे हैं। यह आज लाखों बेटियों के लिए मिसाल बन गयी है।हम बात कर रहे हैं ऐसी महिला आईएएस की जिन्होंने अपनी डॉक्टरी छोड़ी और फिर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। उनका दो बार मेंस निकला मगर सफलता हाथ नहीं लगी कड़ी मेहनत के बाद थर्ड अटेम्प्ट में उन्होंने आईपीएस पद पर नियुक्ति ली और अगले साल आईएएस बनकर ही दम लिया। हम बात कर रहे हैं आईएएस अधिकारी बनीं आईएएस मुद्रा गैरोला की जिनकी…

Read More

भोपाल। एमके स्टालिन के बयान पर कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि सनातन धर्म और सनातन संस्कृति हमारे इतिहास, वर्तमान, भविष्य का हिस्सा है। युग – युगांतर तक चलती रहेगी। मैं और आप भी नहीं होंगे, तब भी रहेगी।भोपाल में आज उनसे पत्रकारों ने स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर सवाल किया। सुरजेवाला ने कहा –  मुझे कन्नड़, तमिल नहीं आती। भाषा के बोध में कोई शब्द निकला तो मैंने नहीं सुना। किसी ने कुछ कहा तो ये विवाद का प्रश्न नहीं हो सकता। सनातन हमारी संस्कृति है। 

Read More

भोपाल। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हिट विकेट प्लेयर बताया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के ट्वीट पर कहा कि वे सिर फोड़ें, लड़ें, हमारी नमस्कार…।मंगलवार को भोपाल में कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत में सुरजेवाला ने मध्यप्रदेश में BJP के शीर्ष नेतृत्व के दौरों पर कहा कि अमित शाह और नितिन गडकरी यहां वोट की खेती काटने के लिए आ रहे हैं, किसानों की इन्हें चिंता नहीं है। सुरजेवाला ने कहा, ‘ये लोग महाकाल को भी नहीं छोड़ते। किसानों को बर्बाद कर अपनी सत्ता…

Read More

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में भोपाल स्थित पीपुल्स ग्रुप और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है। ईडी ने आठ लाख रुपये नगद और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं, जो ग्रुप के कुछ डायरेक्टरों के खिलाफ हैं। ईडी ने बयान जारी कर कहा है कि यह सर्च सोमवार को भोपाल में कई स्थानों पर की। जिन जगहों पर छापा मारा गया है, उनमें पीपुल्स ग्रुप के साथ ही उससे जुड़े प्रतिष्ठान, जैसे- सार्वजनिक जनकल्याण पारमार्थिक न्यास, पीपुल्स यूनिवर्सिटी, सार्क्स मेटल प्रा.लि. और उनके डायरेक्टर रोहित पंडित, मयंक विश्नोई और अन्य शामिल हैं।  प्रवर्तन निदेशालय ने प्रिवेंशन…

Read More

नई दिल्ली। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी CBI ने ₹50 लाख की रिश्वतखोरी के मामले में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केबी सिंह सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी तक केबी सिंह के अलावा अन्य चार लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।दिल्ली, नोएडा, विशाखापत्तनम में CBI गिरफ्तार एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और अन्य लोगों के ठिकानों पर तलाशी ले रही है। CBI का आरोप है कि केबी सिंह ने सरकारी कंपनी गेल के पाइपलाइन प्रोजेक्ट में फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत की मांग की थी।गेल के शेयर में 0.77% की रही तेजीगेल…

Read More

मंडला। आज दावे से कहने आया हूं। बंटाढार जी, दिग्विजय जी, कमलनाथ जी, करप्शन नाथ जी आप सुन लो, जब यात्रा खत्म होगी, तब 150 सीटों के साथ मप्र में भाजपा सरकार बनाएगी। ये है केंद्रीय मंत्री अमित शाह का मंडला में दिए भाषण की लाइनें। अमित शाह ने यहां बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई। अमित शाह ने आदिवासी जननायकों और नर्मदा को प्रणाम किया। बोले- मेरे हृदय के करीब रहने वाले आदिवासी भाई-बहनों को नमस्कार। मां नर्मदा को प्रणाम। जिस प्रदेश से मैं आता हूं, वहां नर्मदा न पहुंचे तो हम गुजरात वाले कैसे जी सकते,…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरसी) के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अमिताभ बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एजेंसी ने उन पर सोने के सिक्कों जैसे उपहारों के वितरण के लिए अत्यधिक कीमतों पर खरीदने का आरोप लगाया है।अधिकारियों ने बताया कि मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में पदोन्नत होने से पहले बनर्जी 2019 में पीएसयू के प्रबंध निदेशक बने थे। पिछले साल कथित वित्तीय कदाचार और पद के दुरुपयोग के लिए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मंजूरी के बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी…

Read More