आज से देश की संसद एक नए भवन में पहुंच गई है। पुराने संसद भवन की यादों के साथ नए भवन में नई शुरुआत करने की पहल हो रही है। संसद का विशेष सत्र इस मायने में ऐतिहासिक कहा जा सकता है कि केंद्र सरकार ने सबसे पहले इसमें महिला आरक्षण विधेयक लाने का फैसला किया और आज पेश भी पर दिया। इसके पास होने पर महिला सांसदों की संख्या 181हो जायेगी। सोमवार को सत्र शुरू होने पर कांग्रेस ने यह मांग उठाई थी कि सरकार इसी सत्र में महिला आरक्षण विधेयक लाकर संसद और विधानसभाओं में उनके लिए एक तिहाई…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में ये सवाल गूंज रहा है कि क्या मध्यप्रदेश के चुनावों में सनातन मुद्दा बनेगा? वह भी ऐसी हालत में जब मध्यप्रदेश कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा खुद हिंदू हितों की बात करता हो. जी हां आज की तारीख में कमलनाथ कांग्रेस पार्टी में सॉफ्ट हिंदुत्व के सबसे बड़े पैरोकारों में से एक हैं.l। सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा है कि ये आए तो चूड़ी बिंदी भी नही लगा पाएंगे। इस पर जब सीहोर उमा भारती से सवाल किया गया तो उमा ने दो टूक जवाब दिया कि में कोई…
नई दिल्ली। पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में आज पुरानी संसद का विदाई समारोह आयोजित किया गया। यहां सभी का ग्रुप फोटो खींचा गया। संसद के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों और देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, आज नए संसद भवन में हम सब मिलकर नए भविष्य का श्री गणेश करने जा रहे हैं। आज हम यहां विकसित भारत का संकल्प दोहराना, फिर एक बार संकल्प बद्ध होना और उसका परिपूर्ण करने के लिए जी जान से जुटने के इरादे से नए भवन की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं। उन्होंने…
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार के वित्त विभाग पर भाजपा का चुनावी एजेंडा पूरा करने के लिए आंकड़ों में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वित्त विभाग ने 137 योजनाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। बाकी महत्वपूर्ण योजनाओं में भी बजट को अघोषित तौर पर रोककर भाजपा के चुनावी एजेंडे में सरकार का पैसा डायवर्ट किया जा रहा है।दिग्विजय ने मंगलवार को ट्वीट किया..मध्य प्रदेश सरकार के वित्त विभाग के अधिकारियों को प्रदेश के आर्थिक हालात को देखते हुए सचेत रहने की आवश्यकता है। भाजपा के चुनावी एजेंडा को…
भोपाल। राज्य शासन ने आज चार वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विजय कटारिया अब एडीजी प्रशासन होंगे और संजय कुमार अग्रवाल को उपयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल पुलिस पदस्थ किया गया है।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124ए के तहत निर्धारित देशद्रोह कानून की वैधता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं को कम से कम पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के पास भेजने का फैसला किया है। इस फैसले ने एक बार फिर इस विवादास्पद औपनिवेशिक कानून को चर्चा में ला दिया है। प्रधान न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने स्पष्ट किया कि पिछले छह दशकों में संवैधानिक सिद्धांतों और कानून के विकास के साथ-साथ यह आवश्यक है कि धारा 124ए को हरी झंडी देने वाले सुप्रीम कोर्ट के 1962…
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर जिला मुख्यालय पर आज भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा का आगमन हुआ. इस दौरान शहर में रोड-शो और जनसभा का आयोजन भी किया गया. जन आशीर्वाद यात्रा में दो-दो केन्द्रीय मंत्री शामिल हुए, जिनमें कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हुए, लेकिन विडम्बना यह रही कि दो-दो केंद्रीय मंत्रियों के आगमन के बाद भी सीहोर भाजपा जनता को एकत्रित नहीं कर सकी. आमसभा के दौरान ज्यादातर कुर्सियां खाली ही नजर आईं।उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ 4 सितंबर को नीचम से हुआ.…
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी से लगातार बगावत की खबरें सामने आ रही हैं. बीजेपी लाख दावे कर रही है कि उनकी पार्टी में सब कुछ ठीक है, लेकिन उसी किसी अन्य नेता की बगावत की खबरें सामने आ जाती है. अब बीजेपी की पूर्व विधायक ममता मीना ने पार्टी से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही वे आम आदमी पार्टी का दामन थामने की तैयारी कर रही हैं।आप की सदस्यता लेंगीममता मीना की नाराजगी का कारण चाचौड़ा विधानसभा सीट का टिकिट है. जिसे पार्टी ने प्रियंका मीना की झोली में डाल दिया है.…
भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा सेवा के अधिकारी रहे और वर्तमान में मध्य प्रदेश वाणिज्यिक कर अपील बोर्ड के चेयरमैन जयदीप गोविंद का आज भोपाल के सेज अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे। श्री जयदीप गोविंद 2013 और 2014 के क्रमशः विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन में मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहे। विन्रम ,सरल और परिश्रमी अधिकारी के रूप में उन्हें जाना जाता रहा है।
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के दोनों राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप से सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। भाजपा ने कांग्रेस के चलो, चलो .. थीम सॉन्ग को पाकिस्तान की पीटीआई पार्टी के थीम सॉन्ग से चुराने के आरोप पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस ने राजस्थान में भाजपा का चलो चलो गाना शेयर कर गहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टैग किया है। एमपी बीजेपी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर पाकिस्तान प्रेम और थीम सॉन्ग चुराने का आरोप लगाया और लिखा, ”कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम फिर आया सामने. मध्य प्रदेश चुनाव में अपने प्रचार…
भोपाल। मध्य प्रदेश में मनरेगा के इंजीनियरों पर सवाल खड़ा हुआ है। श्योपुर जिले में मनरेगा के काम एक प्रायवेट इंजीनियर द्वारा किए जा रहे थे और कलेक्टर संजय कुमार को जब सूचना मिली तो उन्होंने दबिश दिलाई। वहां कई पंचायतों के मनरेगा के काम की फाइलें मिलीं तो यह खुलासा हुआ।श्योपुर जिले में कलेक्टर संजय कुमार ने ग्राम पंचायतों के काम प्रायवेट इंजीनियरों द्वारा किए जाने की सूचना पर एक प्रायवेट इंजीनियर द्वारकाप्रसाद द्विवेदी के यहां दबिश दी। वहां कई ग्राम पंचायतों के सरकारी कागजात मिले। निजी इंजीनियर के यहां से आधा सैकड़ा पंचायतों का रिकॉर्ड जप्त कलेक्टर ने…
भोपाल। इंदौर के कांग्रेस अध्यक्ष रहे प्रमोद टंडन ने आज कांग्रेस में वापसी कर ली है। टंडल और इंदौर के राऊ क्षेत्र के बीजेपी नेता दिनेश मल्हार ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस ज्वाइन कर ली। जीतू पटवारी के प्रवक्ता के अनुसार कांग्रेस के युवा और प्रभावी नेता विधायक जीतू पटवारी की सक्रियता और प्रभावशाली नेतृत्व से प्रभावित होकर आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे कट्टर समर्थक माने जाने वाले दिग्गज़ नेता प्रमोद टंडन और ज़िला पंचायत इंदौर के सदस्य रहें दिनेश मल्हार ने भाजपा के दौहरी नीति और…
भोपाल। खंडवा में ओंकारेश्वर बांध के गेट खोलने के बाद नर्मदा में आई बाढ़ में दुकानें, घर और आश्रम बह गए। ओंकारेश्वर में नर्मदा घाट से करीब 50 मीटर दूर तक का इलाका डूब गया। 127 लोगों को रेस्क्यू करना पड़ा। नर्मदा का पानी अब उतर चुका है और हर तरफ तबाही का मंजर है।लोगों का आरोप है कि बांध के गेट खोलने की सूचना समय पर नहीं दी गई। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का निरीक्षण किया था। CM के सत्कार के कारण प्रशासन ने जानबूझकर बांध का पानी रोका। उनके जाते ही रात…
नई दिल्ली। बीते 15 सितंबर को रिटायर हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पूर्व प्रमुख संजय मिश्रा नई जिम्मेदारी की आस में हैं। माना जा रहा है कि संजय मिश्रा को सेंट्रल इकोनॉमिक इंटेलिजेंस ब्यूरो (CEIB) में नियुक्त किए जाने की संभावना है। राजस्व विभाग के तहत CEIB का काम इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), राजस्व गुप्तचर निदेशालय, CBI, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) और दूसरी एजेंसियों के बीच कोऑर्डिनेशन बनाए रखना है। CEIB आर्थिक और वित्तीय अपराधों की सूचनाएं जमा कर उन पर निगरानी करता है। संजय मिश्रा के यहां आने से उनके अनुभव का लाभ ब्यूरो को मिल सकेगा।संजय मिश्रा के…
कांग्रेस वर्किंग कमिटी की हैदराबाद में हुई दो दिवसीय बैठक में पार्टी के लिए तो जो भी विचार विमर्श हुआ, परंतु सबसे ज्यादा जोर इंडिया गठबंधन में एकजुटता कायम रखने पर दिखा। वर्तमान परिस्थितियों में यह स्वाभाविक ही कहा जाएगा। इसमें सभी मुद्दों पर चिंतन-मनन किया गया, तो आरक्षण की सीमा बढ़ाने की वकालत की गई। संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण को लेकर विचार किया गया।मल्लिकार्जुन खरगे के अध्यक्ष बनने के बाद पुनर्गठित पार्टी वर्किंग कमिटी की यह पहली बैठक ऐसे समय हुई है, जब लोकसभा चुनाव में कुछ ही महीने रह गए हैं। दूसरी बड़ी बात यह…
भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में पत्रों का दौर तेजी से चल रहा है। कभी पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सीएम शिवराज सिंह चौहान को भर्तियों के घोटाले या फिर किसानों के मुआवजे को लेकर खबर लिखते है तो कभी दिग्विजय सिंह सीएम या राष्ट्रपति को पत्र लिखकर समस्याओं का समाधान करने की मांंग करते है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है।दिग्विजय सिंह ने यह पत्र आदिवासी वर्ग के लिये वर्ष 2016-17 में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा ‘‘आदिवासी जैविक खेती योजना’’ के…
नई दिल्ली। सांसद वरुण गांधी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अफ्रीका से चीतों को मंगाना और उनमें से नौ को एक अलग परिवेश में मरने के लिए छोड़ देना सिर्फ क्रूरता नहीं है; यह सरासर लापरवाही, बेरूखी है.’’दक्षिण अफ्रीका से और अधिक चीते लाने की योजना का केंद्र सरकार के खुलासा करने पर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को कहा कि भारत को अपनी लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए।विदेशी जंतुओं को लाने की यह लापरवाह कवायद तुरंत समाप्त होनी चाहिए और हमें इसके बजाय अपने मूल वन्यजीवों के कल्याण को प्राथमिकता देनी चाहिए.’’कांग्रेस नेता…
नई दिल्ली। एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार खिताब जीत लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई पारी 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने छह विकेट झटके। जवाब में भारत ने 6.1 ओवर यानी महज 37 गेंदों में मैच जीत लिया। शुभमन गिल 19 गेंदों में 27 रन और ईशान किशन 18 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे।भारत ने किसी भी वनडे फाइनल में गेंद शेष रहने के मामले में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल…
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य सरकार हर रोज कई तरह की घोषणाएं कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मतदाताओं को लुभाने के लिए नित नई योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं। इस बीच एक बात जिस पर गौर करना चाहिए वो ये कि एमपी पर अब कुल कर्ज 3.85 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है और इसके और बढ़ने की संभावना है। 31 मार्च 2023 तक कुल कर्ज 3.3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका था।सितंबर के मध्य तक मध्य प्रदेश में हर व्यक्ति पर 50,000 रुपए के आस पास कर्ज है,…
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election) में कांटे की लड़ाई के संकेत हैं। INDIA अलायंस के तीन प्रमुख घटकों ने मध्य प्रदेश विधानसभा में चुनावी गठबंधन के लिए बातचीत शुरू कर दी है। यदि सीटों के बंटवारे पर समझौता हो जाता है तो मध्य प्रदेश ऐसा राज्य होगा जिसके विधानसभा चुनावों में INDIA अलायंस पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ता नजर आएगा। इन दलों के नेताओं ने बताया कि INDIA अलायंस के तीन प्रमुख घटकों ने मध्य प्रदेश विधानसभा में चुनावी गठबंधन के लिए बातचीत शुरू कर दी है।सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में कांग्रेस गठबंधन…
नई दिल्ली। जीएसटी इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़ मॉडलिंग में दुनिया में उतरी एक्ट्रेस कृति वर्मा का नाम अब मनी लॉंड्रिंग के 264 करोड़ रुपए के घोटाले में जुड़ रहा है। ऐसे में अगर कृति वर्मा पर लगा आरोप साबित हो गया तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने २६४ करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले टीडीएस रिफंड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व आयकर निरीक्षक तानाजी अधिकारी, कृति वर्मा और उनके व्यवसायी प्रेमी भूषण पाटिल के खिलाफ विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया है।बता दें कि ईडी ने 264 करोड़ रुपये के टीडीएस घोटाले मामले…
अगर-मालव। मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले (Agar Malwa District) में भाजपा को बड़ा झटका (Big blow to BJP) लगा है. बीजेपी के पूर्व विधायक संतोष (former MLA Santosh Joshi) जोशी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने सुसनेर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. पूर्व विधायक संतोष जोशी ने संघ के पूर्व प्रचारकों के साथ पार्टी बनाकर भी चुनाव लड़ने की भी बात कही है. संतोष जोशी सुसनेर विधानसभा से 2008 में विधायक व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष के साथ ही करीब 18 वर्ष तक संघ…
नई दिल्ली। अभी तक हम टमाटरों का रोना रो रहे थे। टमाटर 20 से 250 तक चले गए। तड़का कैसे लगेगा, बगैर टमाटर सब्जी बेस्वाद हुई। टमाटर एक डेढ़ महीने में रास्ते पर आ गए। मगर स्वाद को चुपके से बेस्वाद बनाने के लिए मसाले अब बे-रास्ता हो गए हैं। पिछले दो महीनों में रसोई में जरूरी तौर पर प्रयोग में लाए जाने वाले मसालों के दाम कुछ के दोगुने तो कुछ के दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं। मसालों की कीमतों का असर गृहिणियों के घरेलू बजट पर पड़ है। होटलों में मिलने वाले भोजन से लेकर स्ट्रीट…
नई दिल्ली। भारत के दिग्गज कारोबारी और अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी के फंड की हेराफेरी करने के मामले को करीब से देखने वाले एक व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट से मामले में दखल देने की मांग की है. Gautam Adani की कंपनी के साथ काम कर रहे एक पूर्व कांट्रेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले में दखल देने की मांग की है. ईबीपीएल वेंचर्स के अजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि वह गौतम अडानी के सरगुजा रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट में इलेक्ट्रिकल कांट्रेक्टर का काम काज कर रहे थे, तभी ऐसा देखा गया है।मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट…
इंदौर। इकॉनोमिक कॉरिडोर के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर इंदौर में आज गुरुवार को राऊ से कलेक्टोरेट तक किसान ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। रैली का नेतृत्व क्षेत्रिय विधायक जीतू पटवारी के अलावा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया कर रहे हैं। पटवारी खुद ट्रैक्टर चलाकर किसानों के साथ हैं।राउ से राजेंद्र नगर, राजीव गांधी चौराहा होते हुए रिंग रोड से आईटी पार्क तक आना थी। इसी बीच खबर है कि पुलिस ने आईपीएस कॉलेज के सामने रेती मंडी चौराहा पर ही रैली को रुकवा दिया। यहां विवाद की स्थिति भी बन गई थी।…
