आषाढ़ तो ठीक रहा, लेकिन सावन-भादों की झड़ी इस बार देखने को नहीं मिली। शुरू में तो ऐसा लग रहा था, मानो मानसून पूरी तरह से मेहरबान है, पर वर्षाकाल के प्रिय महीने सावन और भाद्रपद में मानसून रूठ ही गया। देश के हृदय प्रदेश के हालात कुछ अच्छे नहीं हैं। राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन सहित 45 जिलों में मानसून इस बार उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। अगस्त महीने में इन जिलों में 12 प्रतिशत से लेकर 94 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है, जबकि प्रदेश में अगस्त महीने में ही कोटे की 40 प्रतिशत तक बारिश…
लेखक: Sanjay Saxena
नई दिल्ली:। भारतीय प्रशासनिक सेवा में मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को अपने वर्तमान दायित्व के साथ-साथ एक और महत्वपूर्ण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।अनुराग जैन वर्तमान में रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवेज मंत्रालय के सेक्रेटरी हैं। उन्हें अपने इस दायित्व के साथ-साथ अब इलेक्ट्रॉनिक और इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के सेक्रेटरी का भी अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। उन्हें यह अतिरिक्त दायित्व केरल कैडर के 1990 बैच के अधिकारी अल्केश कुमार शर्मा के रिटायर होने पर दिया गया है। इस संबंध में डीओपीटी द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।
नई दिल्ली। ‘एक देश-एक चुनाव’ पर केंद्र सरकार ने कमेटी बना दी है। जानकारी मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। आज इसका नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। संभव है कि एक देश एक चुनाव पर सरकार बिल भी ला सकती है।केंद्र की बनाई कमेटी एक देश एक चुनाव के कानूनी पहलुओं पर गौर करेगी। साथ ही इसके लिए आम लोगों से भी राय लेगी। इस बीच, भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा कोविंद से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। हालांकि, इस…
लखनऊ। केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बेगरिया फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव (24) भाजपा कार्यकर्ता था। केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास किशोर उर्फ आशु के साथ रहता था।लखनऊ के दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेगरिया फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव (24) भाजपा कार्यकर्ता था। केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास किशोर उर्फ…
नई दिल्ली:। भारतीय प्रशासनिक सेवा में मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को अपने वर्तमान दायित्व के साथ-साथ एक और महत्वपूर्ण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।्रअनुराग जैन वर्तमान में रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवेज मंत्रालय के सेक्रेटरी हैं। उन्हें अपने इस दायित्व के साथ-साथ अब इलेक्ट्रॉनिक और इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के सेक्रेटरी का भी अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। उन्हें यह अतिरिक्त दायित्व केरल कैडर के 1990 बैच के अधिकारी अल्केश कुमार शर्मा के रिटायर होने पर दिया गया है। इस संबंध में डीओपीटी द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।
नई दिल्ली। भारत सरकार की अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट ने सचिव स्तर पर कई फेरबदल किए हैं। इस फेर बदल में मध्य प्रदेश कैडर के तीन आईएएस अधिकारी भी प्रभावित हुए हैं। मध्य प्रदेश कैडर में 1992 बैच के अधिकारी आईएएस कांता राव और नीलम शमी राव अब एडिशनल सेक्रेटरी से सेक्रेटरी रैंक में पदोन्नत हो गए हैं और उन्हें अब नए प्रभार मिले है।भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1989 बैच के एमपी कैडर के अधिकारी आशीष उपाध्याय अब नेशनल कमिशन फॉर बैकवर्ड क्लासेस में सेक्रेटरी नियुक्त किए गए हैं। उनकी यह नियुक्ति राजीव रंजन के 31 दिसंबर 2023 को…
नई दिल्ली। मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन की तीसरी बैठक के पहले ही दिन सरकार द्वारा संसद विशेष सत्र आहूत करने की घोषणा ने देश के राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। यह विशेष सत्र 18 सिंतबर से 22 सितंबर तक होगा और इसकी कुल पांच बैठकें होंगी, जिनमें सरकार कुछ अहम विधायी कामकाज निपटाएगी। मोदी सरकार के इस फैसले ने लोकसभा चुनाव इसी साल कराने की अटकलों को बल दे दिया है, क्योंकि विधायी कामकाज के लिए अभी संसद का शीतकालीन सत्र बचा हुआ है और सरकार अपने जरूरी विधेयक उसमें पारित करा सकती है। सिर्फ विधायी कामकाज के लिए…
मुंबई। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) की तीसरी बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे। कांग्रेस समर्थक उनके स्वागत के लिए मुंबई हवाई अड्डे के बाहर एकत्र हुए। बैठक से पहले राहुल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अदाणी मुद्दे को लेकर बात की और कंपनी पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरा।राहुल गांधी ने कहा कि अभी जी-20 का माहौल है। भारत के लिए जरूरी है कि यहां के आर्थिक परिवेश और कारोबारी क्षेत्र में सभी के लिए बराबर…
भोपाल।मध्य प्रदेश में भाजपा के 64 उम्मीदवारों का नाम लगभग फाइनल कर दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि जिन उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हैं उनके नाम इस तरह हैं दमोहः सिद्धार्थ मलैया, छिंदवाड़ाः बंटी साहू..शाजापुरःअरुण भीमावत, बिजावरः राकेश शुक्ला..निवासः राम प्यारे कुलस्ते, लखनादौनः विजय कुमार उइके…कटंगीः पूर्व सांसद बोध सिंह भगत..बड़नगरः मुकेश पंड्या, डबराः इमरती देवी..राधोगढ़ः हीरेंद्र सिंह बंटी, राजनगरः अरविंद पटेरिया…बैतूलः हेमंत खंडेलवाल, बुरहानपुरः अर्चना चिटनीस..नागदाः दिलीप सिंह शेखावत।इन सीटों पर दो से तीन नाम का पैनल ..जुन्नारदेव: आशीष ठाकुर और नथन शाह कवरेती..अमरवाड़ाः उत्तम ठाकुर और कामनी शाह..परासियाः ताराचंद बावरिया और ज्योति डहेरिया…जबलपुर पश्चिमः अभिलाष पांडे…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए संसद का विशेष सत्र बुलाया है. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने गुरुवार (31 अगस्त) को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा. इसमें 5 बैठकें होंगी। स्पेशल सत्र नई संसद में होगा. सूत्रों के मुताबिक, संसद के इस विशेष सत्र में मोदी सरकार ‘एक देश-एक चुनाव’ पर बिल लेकर आ सकती है। इस सत्र में 10 से ज्यादा महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाएंगे. बिल की वजह से स्पेशल सेशन बुलाया जा रहा है. प्रह्लाद जोशी ने लिखा कि अमृत…
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल नगर निगम का एक कारनामा सामने आया है, जहां सफाई सहित संविदा कर्मचारियों को समय पर वेतन के लाले पड़ जाते हैं वहीं विदेश (दुबई) में नौकरी कर रहे एक पुराने कर्मचारी को सैलरी दे दी गई है। मामले का खुलासा होने के बाद निगम प्रशासन लीपा-पोती में जुट गया है। निगम अध्यक्ष ने मामले की जांच के आदेश दिए है। जानकारी के अनुसार भोपाल नगर निगम प्रशासन ने दुबई में नौकरी कर रहे एक पुराने कर्मचारी को सैलरी दी है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम प्रशासन के कारण विदेश में बैठे कर्मचारी…
मुंबई। अडाणी ग्रुप पर गुरुवार को एक और विदेशी रिपोर्ट सामने आने के बाद कंपनी के सभी 10 शेयरों में दोपहर 12 बजे तक 2.5% की गिरावट दर्ज की गई। ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) में दावा किया गया है कि अडाणी ग्रुप के निवेशकों ने गुपचुप तरीके से खुद अपने शेयरों को खरीदकर बाजार में लाखों डॉलर का निवेश किया।अडानी ग्रुप (Adani Group) के सभी शेयरों में आज गिरावट देखी जा रही है। कई शेयर चार परसेंट से अधिक गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। एक मीडिया ग्रुप की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि…
जो राजनीतिक कायक्रम होते हैं, उसकी व्यवस्था कहां के पैसों से होती है? ऊपर से नीचे तक सिस्टम बनाना पड़ता है। राजनीतिक कार्यक्रमों में पैसे लगते हैं, इसलिए रुपए देना जरूरी है। इसके लिए पैसे तो हम लोगों को ही ऊपर भेजने पड़ते हैं। इस कारण हमने एक सिस्टम बना दिया है कि हर महीने आप पैसे देते जाओ, ताकि आप पर वजन न आए। मुख्यमंत्री आ रहे हैं, इनके कायक्रम के लिए पैसा लगता है। एक ठेकेदार के अनुसार ये उस महिला अफसर की बातचीत का अंश है, जिसे रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया है।भले ही लोकायुक्त पुलिस…
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक में बताया कि सावन माह के रसोई गैस सिलेंडर के 500 रुपए महिलाओं को लौटाए जाएंगे। बहनों के आधार से लिंक खाते में यह राशि DBT (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) के जरिए लौटाई जाएगी। सावन में गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कैबिनेट ने भोपाल दक्षिण-पश्चिम हिस्से में नए बायपास को भी मंजूरी दी।गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि जिनके उज्ज्वला कनेक्शन हैं, उनके बैंक खातों में तत्काल राशि डाल दी जाएगी। बाकी के फॉर्म भराने के बाद राशि डाली जाएगी। 4 जुलाई 2023…
भोपाल। मंदसौर पुलिस का UP की सीमा में घुसकर ट्रक मालिक को अफीम तस्करी के केस उठाने और 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर मध्यप्रदेश के 10 अफसर और कर्मचारियों पर जून 2023 में केस दर्ज कर लिया, लेकिन बात अब उजागर हुई है।उत्तर प्रदेश के गृह विभाग से इन आरोपियों के संबंध में जानकारी मांगी गई है। जब मंदसौर के इन आरोपियों के नाम देखे तो पता चला कि कुछ आरोपी अधिकारी-कर्मचारी मंदसौर से बड़ी जगह ट्रांसफर ले चुके हैं या फिर इंदौर-भोपाल शिफ्ट हो गए…
भोपाल । प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर तेज हो चुका है. इस बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर भी तंज कसते हुए कहा है कि इसे बीच में बंद करना पड़ा. कमलनाथ ने ये भी दावा किया है कि आने वाले चुनाव में जनता बीजेपी को जवाब देगी।कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा, “मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी काठ की हांडी को बार-बार चढ़ाने की कोशिश कर रही है. 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले…
गलत जुड़े हुए नामों की लिस्ट बनाकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपीभोपाल। नरेला विधानसभा की वोटर लिस्टों में गड़बड़ी की आज कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने जे पी धनोपिया के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय जाकर शिकायत की। उन्होंने वोटर लिस्ट में गलत जुड़े हुए नामों जैसे की मृत हो चुके लोग, विधानसभा से बाहर शिफ्ट हो चुके लोग व जो दूसरी जगह अपना नाम जुड़वा चुके हैं ऐसे 35,000 लोगो की जानकारी बूथ बाय बूथ पता कर उनकी लिस्ट बनाकर आज दोपहर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर उनको जांच कर हटाने की मांग की।उल्लेखनीय है कि नरेला…
भोपाल। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। अब सीएस द्वारा बिसनखेड़ी में लिए गए भूखंड की अनुमति को लेकर मामला उठाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने आज ट्वीट करके जानकारी दी है। इसके अनुसार भोपाल का बिसनखेडी गांव बड़े तालाब के पास है। यह गांव लो डेंसिटी क्षेत्र में हैं। मप्र में विधायकों की खरीद फरोख्त के बाद कमलनाथ सरकार गिरने के कुछ घंटे बाद ही भोपाल नगर निगम ने मौजूदा मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के नाम यह बिल्डिंग परमीशन जारी की है!मिश्रा…
भोपाल के राजधानी होने के बावजूद यहां सरकारी अस्पतालों में धींगामस्ती का आलम रहता है। लगता ही नहीं कि यहां किसी का नियंत्रण भी है। बस जिसका जो मन करता है, वहीं करता है। शहर का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल हमीदिया हो या फिर जयप्रकाश चिकित्सालय, जिसे जिला स्तरीय अस्पताल का दर्जा भी मिला हुआ है, व्यवस्थाओं के मामले में कहीं भी आम आदमी को राहत जैसा महसूस नहीं होता।सरकारी अस्पतालों के खुलने का समय सुबह 9 बजे तय है, लेकिन डॉक्टर 10 बजे तक पहुंचते हैं। देरी के पीछे तर्क होता है कि वे राउंड पर थे या किसी…
नई दिल्ली। सीबीआई ने सोमवार (28 अगस्त) को दिल्ली शराब घोटाले में चल रही जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. जांच एजेंसी ने ईडी के सहायक निदेशक पवन खत्री (Pawan Khatri) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।ये केस दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी शराब व्यवसायी अमनदीप सिंह ढल (Amandeep Dhall) से कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये लेने के लिए दर्ज किया गया है. इन दोनों के साथ, सीबीआई ने एयर इंडिया के सहायक महाप्रबंधक दीपक सांगवान, क्लेरिज होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के सीईओ विक्रमादित्य, चार्टर्ड अकाउंटेंट…
भोपाल।पहले तीन दिन के सामूहिक अवकाश और भोपाल के अटल पथ पर प्रदर्शन के बाद आज से प्रदेश के 19 हजार पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं। सुबह 11 बजे के बाद उन्होंने तहसीलों में बस्ते जमा करा दिए। हड़ताल से जनता से जुड़े कई काम अटकेंगे। खासकर पटवारियों द्वारा किए जाने वाले नामांतरण और जाति प्रमाण पत्र जैसे 7 महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो सकेंगे।बताया, प्रदेशभर के पटवारी तहसील ऑफिस में अपने बस्ते जमा करवा रहे हैं। इसके बाद कलम बंद हड़ताल शुरू हो गई है। भोपाल जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि जिले के सभी पटवारी अपने बस्ते जमा…
भोपाल। राज्य शासन द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राचार्य, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक, क्रीडा अधिकारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
भोपाल। चुनाव से 2 महीने पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपने कैबिनेट में 3 नए मंत्रियों को शामिल किया है, लेकिन राहुल लोधी की चर्चा सबसे ज्यादा है. पहली बार विधायकी जीतकर शिवराज कैबिनेट में शामिल होने वाले लोधी उमा भारती के भतीजे हैं. राहुल की कैबिनेट में एंट्री उमा की नाराजगी दूर करने के रूप में देखा जा रहा है।सूत्रों का कहना है राहुल लोधी की एंट्री से कई विधायक नेता मिनिस्टर-इन-वेटिंग रह गए. फायरब्रांड नेता उमा भारती जिस लोधी समुदाय से आती हैं, जो बुंदेलखंड और निवाड़ के 17 जिलों में काफी प्रभावी हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा के…
भोपाल। कल मंगलवार को होने वाली शिवराज कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के कारण बैठक स्थगित की गई है। मंगलवार को सुबह 11 से मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होनी थी। मुख्यमंत्री आज रात दिल्ली जा रहे हैं। रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे और। कल भोपाल लौटने का कार्यक्रम है।
नई दिल्ली। मोदी सरकार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय मिश्रा का कार्यकाल तीन बार बढ़ा चुकी है। कार्यकाल को लेकर सख्त टिप्पणी करने के बाद भी सुप्रीम कोर्ट को सरकार के रूख को देखते हुए 15 सितंबर को प्रवर्तन निदेशालय से सेवानिवृत्त होने के बाद भी सरकार से जुड़े रहें, इसके लिए मोदी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है।सूत्रों के अनुसार, केवल और केवल संजय मिश्रा के लिए एक नया पद मुख्य जांच अधिकारी (चीफ इंवेस्टिगेशन ऑफिसर) सृजित करने जा रही है। सीबीआई-ईडी के डायरेक्टर मुख्य जांच अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे. यह सेटअप बिल्कुल सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस सर्विसेस) और…
