भोपाल। शिवराज सिंह चौहान के जीरो टॉलरेंस का ही एक उदाहरण है पोषण आहार घोटाला। जिस अफसर ललित मोहन बेलवाल को इस मामले में मुख्य आरोपी माना जा रहा है, उसे चीफ सेक्रेटरी इकबाल सिंह बैंस ने रिटायरमेंट के बाद फिर से आजीविका मिशन में ही नियुक्ति दिलवा दी। यही नहीं एक महिला अफसर भी इस घोटाले शामिल रही है, ये भी सीएस की खास है। कहानी इस तरह है, मध्यप्रदेश के चीफ सेक्रेटरी इकबाल सिंह बैंस के सबसे खास मित्र और आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारतीय वन सेवा के ललित मोहन बेलवाल (PCCF रैंक) द्वारा नियमों को ताक…
लेखक: Sanjay Saxena
भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विगत दिवस महिलाओं के लिए सावन पर साढ़े पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा की थी, लेकिन कई जगह गैस संचालक साढ़े पांच सौ में सिलेंडर देने से इंकार कर रहे हैं। शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा अंतर्गत जब लाडली बहनों को ₹450 में सिलेंडर देने से एजेंसी संचालक ने मना कर दिया तो लाडली बहनों ने रोड पर ही खाली सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। महिलाओं का कहना है कि उन्हें सिलेंडर नही दिया जा रहा। उधर गैस एजेंसी संचालक कह रहे हैं कि उनके पास कोई आदेश नहीं आया है।
भोपाल। राज्यसभा सांसद विवेक तनख़ा ने आरोप।लगाया है कि प्रदेश के 8 जिलो में 500 करोड़ का पोषण आहार घोटाला हुआ है। कैग की रिपोर्ट में गलत निर्यात,उत्पादन और फेक कागज बनाने का जिक्र है.l, लेकिन इसे दबा दिया गया। कांग्रेस ने 500 करोड़ के घोटाले की लोकायुक्त में शिकायत की है। ये सीएस इकबाल सिंह बैंस के संरक्षण में किया गया है। वे आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित हुई प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, अरुण यादव, तरुण भनोट भी यहां मौजूद रहे। श्री तनख़ा ने कहा कि आज एमपी के इतिहास…
भोपाल। मध्य प्रदेश में वल्लभ भवन के गलियारों में इस बात की बड़ी चर्चा है कि एक ही विभाग के दो आईएएस अधिकारियों को एक साथ क्यों हटाना पड़ा? दरअसल नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग में पदस्थ अपर सचिव सतेंद्र सिंह और उपसचिव हर्षल पंचोली को एक साथ हटाया गया। ताज्जुब यह है कि इसकी भनक ना तो विभागीय मंत्री को लगी और ना ही प्रमुख सचिव को। यह कार्रवाई सीधे मुख्यमंत्री के आदेश पर की गई।पता चला है कि इन दोनों अधिकारियों को लेकर कुछ गंभीर शिकायतें मुख्यमंत्री तक पहुंची थी और अंदरूनी जांच पर वे सही पाई जाने…
भोपाल। बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में फिर हुई एक नर बाघ की मौत , मानपुर बफर रेंज में पटेहरा बीट के पी.एफ. क्रमांक 641 मे मिला 4 वर्षीय नर बाघ का शव, फिलहाल मौत का कारण अज्ञात , बांधवगढ़ प्रबंधन मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही की।
भोपाल। सागर के खुरई में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपी सरपंच पति समेत अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। इधर बीजेपी सरकार के मंत्रियों से आरोपियों के कथित कनेक्शन को लेकर कमलनाथ समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी सरकार को घेरा है। जिस पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि, कांग्रेस इस घटना पर राजनीति कर रही है।दलित युवक की हत्या पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार सुबह ट्वीट करके लिखा, ‘मध्य प्रदेश के सागर जिले में…
भोपाल। भाजयुमो प्रदेश की प्रभारी व भाजपा प्रदेश महामंत्री सुश्री @KavitaPatidar की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष vaibhav pawar ने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सदस्यता अभियान के संभागवार प्रभारी एवं सह प्रभारी एवं जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं।
50 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का किया शुभारंभभोपाल।पूरे सुरखी विधानसभा में विकास कार्य चल रहे हैं। गांव-गांव में पहुंच मार्ग बन गए हैं, जहां कभी पक्की सड़कें ग्रामीणों ने देखी तक नहीं थी। सुरखी में केवल विकास कार्य ही नहीं, बल्कि धार्मिक स्थलों का उन्नयन भी किया जा रहा है। उनका जीर्णोंद्धार कर इस तरह से किया जा रहा है कि वहां सामाजिक कार्यक्रम के साथ गांव के बेटियों और बेटों की शादी भी हो सके। ऐसा ही जैसीनगर का बड़ा महादेव मंदिर हैं, जिसमें आप सभी के सहयोग से इस भव्य…
देवास। मेंढकी रोड पर रविवार दोपहर संयुक्त कलेक्टर लिखी पट्टिका लगी बोलेरो कार पलट गई। हादसे के तुरंत बाद कार में सवार चार लोग मौके से गायब हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार कार क्र. एमपी 41 टीए 1004 बेहद तेज रफ्तार से दौड़ते हुए अचानक अनियंत्रित होकर पलटी थी। कार जहां पलटी वह आबादी क्षेत्र था और कार सड़क किनारे एक घर के बिलकुल सामने पलटी।कार देवास में पदस्थ महिला संयुक्त कलेक्टर के पास अनुबंधित होने की जानकारी भी सामने आई, हालांकि संबंधित से इस संबंध में चर्चा नहीं हो पाई। हादसे में कार सवार किसी व्यक्ति के घायल…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में ‘सर्व शिक्षा अभियान’ के तहत आई नए सत्र की किताबें सरकारी स्कूल के बच्चों के बस्ते की जगह कबाड़ में पहुंच गई, जिसे लेकर एक पत्रकार को सवाल पूछना महंगा पड़ गया। दरअसल, ‘अमृत विचार’ के स्थानीय पत्रकार शिशर शुक्ला के खिलाफ शिक्षा विभाग और सरकार की छवि खराब करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। इससे पत्रकारों में रोष व्याप्त है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण तिवारी ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) नागेंद्र चौधरी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।पत्रकार का…
भोपाल। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एक तरफ पूरे प्रदेश में झूठी घोषणाओं के नारियल फोड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ विधानसभा से जिन सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है, उन योजनाओं तक में धनराशि आवंटित नहीं कर रहे है। मप्र में चल रही झूठ और लूट की सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कल्याणी पेंशन, दिव्यांग पेंशन तक में पैसा देना बंद कर दिया है। ढाई हजार से अधिक बेटियां ऐसी हैं, जिनका विवाह हो चुका है, लेकिन 50 प्रतिशत कमीशन वाले मामा की सरकार ने उनके कन्या विवाह योजना…
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सम्मेलन के मंच से लाड़ली बहनों के बैंक खातों में रक्षा बंधन के लिए 250 रुपए जारी किए और कहा- रक्षाबंधन धूमधाम से मनाओ। 10 सितंबर को फिर 1 हजार रुपए डाले जाएंगे। अक्टूबर से लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1250 रुपए डाले जाएंगे। सावन के इस महीने में रसोई गैस 450 रुपए में तुम्हारा भैया दिलवाएगा। इसके बाद परमानेंट व्यवस्था बनाएंगे, ताकि बहनों को महंगा गैस सिलेंडर न लेना पड़े।’राखी की गिफ्ट में शिवराज ने और हुई तोहफे दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, ‘बढ़े हुए बिजली के बिल की वसूली नहीं…
अरुण दीक्षित मध्यप्रदेश के रिकॉर्डतोड़ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक और रिकॉर्ड बना दिया है।वे एमपी के ऐसे पहले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान शुरू करने के बाद अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है।इस विस्तार के जरिए उन्होंने आखिरी क्षणों में ,चुनावी गणित के हिसाब से,जातियों को साधने की कोशिश की है।देखना यह है कि क्या यह विस्तार,तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद भी ,उनकी पार्टी को फिर से सत्ता में लाने के लिए “जीवन रक्षक औषधि” का काम कर पाएगा!क्योंकि अब यह तो कह नहीं सकते कि यह विस्तार उन्हें पांचवी बार राज्य…
भोपाल। पूर्व आइएएस अधिकारी वेदप्रकाश शर्मा (2009 बैच) के विरुद्ध लोकायुक्त पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। नरसिंहपुर में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर एक व्यक्ति को नियमविरुद्ध तरीके से शस्त्र लाइसेंस जारी किया था।शर्मा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।इस मामले की शिकायत करेली (नरसिंहपुर) के आरटीआइ कार्यकर्ता रमाकांत कौरव ने दिसंबर 2021 में एसपी लोकायुक्त पुलिस जबलपुर को की थी। जांच के बाद पुलिस ने उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। आरटीआइ कार्यकर्ता ने शिकायत में बताया था कि शर्मा ने बिहार के बेंगूसराय के रहने वाले रौनक…
भोपाल। बोर्ड यानि माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं बोर्ड से बेस्ट आफ फाइव योजना अगले सत्र से समाप्त हो जाएगी। शासन को मंडल ने इस संबंध में प्रस्ताव भेजा था। जहां से मंजूरी मिलने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने गुरुवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। नौंवी कक्षा में इस योजना को इसी सत्र से समाप्त कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए कुछ नए बदलाव इस सत्र से और अगले सत्र से किए हैं।प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि 10 वीं में बेस्ट आफ फाइव योजना…
इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के बाहर स्टूडेंट्स ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। ये स्टूडेंट्स कोर्स पूरा होने के बाद 10 दिन के अंदर डिग्री देने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी का घेराव करने और कुलपति को ज्ञापन देने पहुंचे थे। पुलिस ने इन्हें मेन गेट पर ही रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पर चढ़ने लगे।हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने लाठियां भांजना शुरू कर दीं। आखिर में वाटर कैनन का इस्तेमाल कर स्टूडेंट्स को खदेड़ दिया गया। 20 से ज्यादा छात्रों को चोटें भी आईं। पुलिस ने NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे समेत 50 कार्यकर्ताओं…
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को भोपाल जिले के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) में लाऊखेड़ी पंप हाउस से विसर्जन घाट तक बनाए जा रहे एलिवेटेड ब्रिज के कार्य को रोके जाने को लेकर लिखा पत्र। पूर्व सीएम ने इस संबंध में संत हिरदाराम नगर के व्यवसायियों की मांगों का समर्थन किया है।पत्र का मजमून….: प्रिय श्री शिवराज सिंह चौहान जी, भोपाल जिले के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) के स्थानीय रहवासियों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुझसे भेंट कर लाउखेड़ी पंप हाउस से विसर्जन घाट तक बन रहे एलिवेटेड ब्रिज के कार्य को रोके जाने…
शिवपुरी। शिवराज का जीरो टॉलरेंस वाला मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार में माया आयाम गढ़ रहा है। शिवपुरी जिले में फॉर एक रिश्वत का प्रकरण आमने आया है। जिले के बिजरोनी हल्क के पटवारी ने एक ग्रामीण से फौती के नामांतरण के बदले तीन हजार रुपए की रिश्वत मांगी। ग्रामीण ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त से की। लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए पटवारी को गुरुवार को दबोच दिया। लोकायुक्त टीम पटवारी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।जानकारी के मुताबिक बदरवास तहसील के बिजरोनी हल्के में पटवारी अवधेश पदस्थ हैं। अवधेश शर्मा से गांव के एक ग्रामीण से फौती के नामांतरण के…
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौसर में हनुमान लोक की आधारशिला रखने के बहाने यहां चुनावी शंखनाद कर दिया। उन्होंने पांढुर्णा को जिला बनाने की घोषणा कर कमलनाथ को एक और चुनौती दे डाली। नए जिले में पांढुर्ना के अलावा सौसर और नंदानबाड़ी ब्लॉक भी शामिल होंगे।सीएम शिवराज ऐसे कई जिलों का विभाजन कर बीजेपी के लिए माहौल बनाने का प्रयास कर चुके हैं। छिंदवाड़ा के समीप जाम सांवली के प्रसिद्ध और सिद्ध हनुमान मंदिर में महाकाल की तर्ज पर हनुमान लोक बनाया जा रहा है। सीएम ने जाम सांवली मंदिर में श्री हनुमान लोक की आधारशिला रखी। जाम…
भोपाल। पूर्व मंत्री रामपाल पाल सिंह दीनदयाल अंत्योदय समिति के अध्यक्ष बनाए जाने से असंतुष्ट बताए जा रहे हैं। उन्होंने पद लेने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने संगठन से मिलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है। रामपाल पहले मंत्री रह चुके हैं। अभी हाल ही में रामपाल को दीनदयाल अंत्योदय समिति का अध्यक्ष बनाया गया था और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया था। सूत्र बताते हैं कि रामपाल अपनी विधानसभा भी बदलना चाहते हैं। वे वापस उदयपुरा से लड़ने के इच्छुक हैं, जबकि पिछली बार बेगमगंज सिलवानी से जीत चुके हैं। वहां इस बार…
भोपाल। गुना जिले की चाचौडा की पूर्व भाजपा विधायक ममता मीना भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी न बनाए जाने की से असंतुष्ट होने के बाद जहां विद्रोही तेवर दिखा कर संगठन को चुनौती दे रही है वहीं पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध में सार्वजनिक रूप से खुलकर आ चुकी है।राघोगढ़ किले की दहलीज से राजनीति शुरू करने वाली ममता मीना अब अपने तथा पति के बचाव के लिए फिर लक्ष्मण सिंह की शरण में पहुंचकर मंत्रणा को अंतिम रूप दे रही है। हालांकि भोपाल आ कर ममता मीणा ने मीडिया से ये भी कहा कि वे बीजेपी के खिलाफ…
भोपाल। एमपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने चार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम ने बुधवार को इनके नामों की सूची घोषित की। इसके मुताबिक, निवाड़ी विधानसभा सीट (46) से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव, छतरपुर के राजनगर (50) से बृजगोपाल पटेल उर्फ बबलू पटेल, दतिया की भांडेर (21) विधानसभा सीट से रिटायर्ड जिला जज आरडी राहुल (अहिरवार) और भिंड की मेहगांव विधानसभा सीट से डॉ. बृजकिशोर सिंह गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार देर रात मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बैठक की। सीएम हाउस में हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहे।मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल में फिलहाल 30 मंत्री हैं जबकि कुल पद 35 हैं। इस हिसाब से अभी चार मंत्री और शामिल किए जा सकते हैं। विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन का नाम लगभग तय है। अन्य नामों में प्रीतम लोधी, राहुल लोधी या जालम सिंह पर सहमति बन सकती है।हालांकि, नए मंत्रियों को कामकाज…
भोपाल।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा तीसरे मिशन चंद्रायन-3 का सफल परीक्षण करते हुए सफलतापूर्वक लैंडिंग करा दिया गया है। इस सफलता के बाद अब भारत पूरे विश्व में चांद के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला एक मात्र देश बन गया है। इसरो की इस अपार सफलता पर राजधानी भोपाल के एक लाल सचिन कुमार मालवीय ने भी इसरो के वैज्ञानिक के रूप में कमाल का योगदान दिया है। दरअसल इसरो के मिशन चंद्रयान-3 के क्रियान्वयन में भोपाल शहर के अयोध्या बायपास रोड़ स्थिति शंकर गार्डन निवासी जानीमानी वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती सविता मालवीय एवं भेल के रिकार्ड सेक्सन से…
भोपाल। प्रदेश में बुधवार को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 अगस्त से मानसून पर एक बार फिर ब्रेक लग सकता है। ऐसा नए सिस्टम के एक्टिव नहीं होने से होगा।रीवा, सागर, शहडोल संभाग और इनसे लगे जिलों में बुधवार को बारिश का दौर रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम शुष्क होने लगेगा। मानसून की एक्टिविटी कम हो जाएंगी। इस कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।तवा, बरगी से छोड़े गए पानी के कारण बड़वानी में नर्मदा…
