भोपाल। भाजपा के चारों उम्मीदवारों माया नारोलिया, डा. एल. मुरुगन, बंशीलाल गुर्जर और उमेश नाथ महाराज ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ रिटर्निंग अफसर के दफ्तर पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय समेत पार्टी की प्रदेश इकाई के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे भाजपा के चारों प्रत्याशी सात नंबर स्टाप स्थित पार्टी के कार्यालय में पहुंचे। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। टीवी सीरियल महाभारत में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज का आईएएस पत्नी स्मिता घाटे भारद्वाज से चल रहा विवाद भोपाल पुलिस कमिश्नर तक पहुंच गया है।दरअसल नितीश भारद्वाज ने 1991 में मोनिशा पाटिल से पहली शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद दोनों के रिश्तों में दरार आ गई, दोनों 2005 में अलग हो गए। नितीश ने 2009 में दूसरी शादी आईएएस अधिकारी स्मिता घाटे से की। स्मिता घाटे 1992 बैच की मप्र कैडर की आईएएस अधिकारी हैं।आज 14 फरवरी बुधवार को नितीश भारद्वाज ने पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से मिलकर उन्हें एक शिकायत दी…
नई दिल्ली। भाजपा ने गुजरात के हीरा कारोबारी गोविंद भाई ढोलकिया को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने गुजरात से खाली हुई राज्यसभा की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गोविंद भाई ढोलकिया, मयंक भाई नायक और जशवंत सिंह सलाम सिंह परामर शामिल हैं।अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर को लेकर गोविंद भाई ढोलकिया ने सुर्खियां बटोरी थीं और अब उन्हें भाजपा ने राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि भाजपा के चारों उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे।गोविंद भाई ढोलकिया ने राम मंदिर निर्माण के लिए सर्वाधिक 11…
नई दिल्ली। राज्यसभा के आगामी चुनावों के लिए भाजपा ने आज (14 फरवरी) गुजरात से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गुजरात से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। जेपी नड्डा के अलावा, गोविंदभाई पटेल, जशवंत सिंह सलामसिंह परामर को उम्मीदवार बनाया गया है।महाराष्ट्र से इन तीन उम्मीदवारों के नामों पर लगी मुहरवहीं,महाराष्ट्र से तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया गया है। मेधा कुलकर्णी और…
भोपाल। विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि स्वस्थ वातावरण में पक्ष और विपक्ष ने अपनी बात रखी है। विधानसभा अध्यक्ष ने निष्पक्ष होकर पक्ष और विपक्ष को बोलने का मौका दिया है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष को धन्यवाद दिया।नुकसान का सर्वे कराया जा रहा: राजस्व मंत्रीसीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सदन में ओला-पाला पर चर्चा के बाद कहा कि 148 करोड़ रुपए का वितरण वर्ष 2023-24 में ओला पीड़ितों को किया गया है। जहां ओला वृष्टि हो गई वहां सर्वे…
भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवारों के ऐलान के बाद कांग्रेस ने भी प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने अशोक सिंह को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है।अशोक सिंह ग्वालियर के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष हैं। वह ग्वालियर से दो बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। अशोक सिंह यादव समाज से ताल्लुक रखते हैं। अशोक सिंह ग्वालियर में बड़े कारोबारी है।।मीनाक्षी के नाम पर नहीं बनी सहमति राज्यसभा के उम्मीदवार के लिए मीनाक्षी नटराजन के नाम की भी आज सुबह से चर्चा थी। सूत्रों की माने तो मीनाक्षी के नाम पर…
भोपाल। प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज यानी बुधवार को छठवां दिन है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, जल जीवन मिशन के कामों में करोड़ों की गड़बड़ी हुई है। इस पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि संवेदनशीलता पर प्रश्न ना उठाएं। केंद्र से इतना पैसा आया है कि यहां मेनपावर ही नहीं है। गुणवत्ता को लेकर केंद्र ओर राज्य दोनों सरकार गंभीर हैं। सभी को पलीता न लगाएं। यदि कोई स्पेसिफिक काम हो तो उसको उठाएं।कांग्रेस ने बैतूल में आदिवासी को उल्टा लटकाकर पीटने का मामला भी उठाया। सिंघार ने सीएम डॉ. मोहन यादव से कहा, गृह…
सागर। सागर में युवक की हत्या के विरोध में परिजन ने चक्काजाम कर दिया है। कोतवाली थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस मौके पर है। प्रदर्शनकारी आरोपियों के घर गिराने की मांग कर रहे हैं। महिलाओं ने पुलिस पर चूड़ियां फेंक कर विरोध जताया।कोतवाली थाने से 50 मीटर दूर चकराघाट पर शुक्रवार रात 9.30 बजे 3 बदमाशों ने युवक को घेरकर हत्या कर दी थी। चकराघाट निवासी 29 वर्षीय अमित उर्फ अम्मू दुबे और उसका साथी चकराघाट धनुषधारी मंदिर के सामने किराना दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान दो तरफ से आए बदमाशों ने अमित…
INDORE. हनी ट्रैप मामले में दस फरवरी (शनिवार) को सुनवाई होने जा रही है। गुलाबी डायरी के राज का खुलासा करने के बाद द सूत्र अब बता रहा है कि पुलिस जांच के दौरान हुए कई लोगों के बयानों से तत्कालीन बीजेपी के एक विधायक के साथ ही दवा कारोबारी, शराब ठेकेदार के नाम चालान में आए हैं, जिनके वीडियो बनाए गए हैं। वहीं यह भी साफ हो गया है कि गैंग की मास्टरमाइंड के कई बड़े पदों पर बैठे अधिकारियों खासकर आईएएस से प्रगाढ़ संबंध थे और उसके मिनाल रेसीडेंसी स्थित घर पर भी बड़े-बडे़ रसूखदार लोगों का आना-जाना था।…
भोपाल। उपयुक्तता सूची के आधार पर 437 सहायक उप निरीक्षकों को उनकी वरिष्ठता के आधार पर उप निरीक्षक के पद पर कार्यवाहक प्रभार दिए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।
