भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग में स्थानांतरण और पदोन्नति के लिए बनाए गए नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। नियमानुसार स्थानांतरण की प्रक्रिया आनलाइन होनी है, लेकिन आफलाइन आदेश जारी किए जा रहे हैं। आठ अगस्त को आफलाइन आदेश जारी कर सात दिन में कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया। वहीं विवादों में घिर चुकी प्रभार के मामले में वरिष्ठता की प्रक्रिया में कनिष्ठ व वरिष्ठों का भी ध्यान नहीं रखा गया है।इस मामले में शिक्षक संगठन पूरी प्रक्रिया को फिर से करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग में वरिष्ठ पदों पर प्रभार देने…
लेखक: Sanjay Saxena
रीवा। मऊगंज जिले में ट्रक की टक्कर से तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलट गई। सोमवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच हुए इस हादसे में महिला समेत दो की मौत हो गई। 30 से ज्यादा यात्री घायल हैं। घटना शाहपुर थाना इलाके के खटखरी के पास हुई। बस से तीर्थ यात्री शहडोल जिले के ब्यौहारी से बनारस जा रहे थे।शाहपुर थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि खटकरी के पास बस का टायर पंक्चर हो गया था। रोड किनारे टायर बदला जा रहा था, तभी पीछे से ट्रक ड्राइवर ने बस में टक्कर मार दी। बस पलटने से…
भोपाल। दो रिटायर्ड IAS अफसर, एक रिटायर्ड जज, एक पूर्व SDOP और कांग्रेस पार्टी के 2 पूर्व MLA प्रत्याशी समेत कांग्रेस और जयस के 1200 से ज्यादा कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए। भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।इस दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि आप सब भाजपा के परिवार में सदस्य बने हैं। भाजपा एक परिवार है। उन्होंने आगे कहा, मध्य प्रदेश को आगे ले जाना है, बेटा बेटियों के भविष्य को अगर आगे ले जाना है तो बीजेपी के अलावा कोई विकल्प नहीं…
ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Nagar Nigam) की पुरानी तिजोरियां खुली तो उसमें मिले बेशकीमती खजाना देखकर अधिकारी और कर्मचारी सभी हैरान रह गए. दरअसल निगम की पुरानी तिजोरियों से सिंधिया स्टेट टाइम का खजाना निकला है. जिसमें रत्न, हार, बांसुरी सहित जेवरात निकले हैं।.बता दें कि लॉकर से निकलीं बेशकीमती सामग्री का अब नगर निगम जौहरी से परीक्षण करवाएगा. ग्वालियर में नगर निगम महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार, सभापति मनोज तोमर, नेता प्रतिपक्ष हरिपाल और निगम के अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव आदि की मौजूदगी में दोनों लॉकर खोले गए. जिसकी वीडियो और फोटोग्राफी भी करवाई गई है. ये दोनों…
भोपाल। मध्य प्रदेश का 53वां जिला रीवा जिले का मऊगंज होगा। मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी तहसील को मिलाकर यह जिला बनाया गया है।पहले सोनिया मीना को मऊगंज का नया कलेक्टर बनाया गया, लेकिन रात को मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से दूसरा आदेश जारी हुआ, इसमें पहले आदेश को निरस्त करते हुए अजय श्रीवास्तव को मऊगंज ओए नया कलेक्टर नियुक्त किया गया। वीरेंद्र जैन को मऊगंज का एसपी बनाया गया है। राजस्व विभाग ने रविवार को जिला गठन का आदेश जारी कर दिया। इसका मुख्यालय मऊगंज रहेेगा। कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों की नियुक्ति इसी सप्ताह होगी। विधायक प्रदीप पटेल की पहल पर…
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनैतिक दलों में उठापटक और दलबदल का दौर तेजी से चल रहा है। नेताओं के साथ अब अफसर भी राजनीति में आने के लिए आतुर हैं। सरकारी नौकरी से रिटायर होते ही अफसर अपने फ्यूचर के हिसाब से दलों का चयन कर रहे हैं। चुनाव में ब्यूरोक्रेसी के अनुभवों का फायदा लेने के लिए बीजेपी ने रिटायर्ड आईएएस अफसरों को शामिल करने की तैयारी की है।आज शाम सात बजे रिटायर्ड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में रिटायर्ड आईएएस कवीन्द्र कियावत, वेदप्रकाश शर्मा, रघुवीर श्रीवास्तव और रविन्द्र मिश्रा बीजेपी…
वाराणसी। 12अगस्त को फिर से कानून की धज्जियां उड़ाते हुए संत विनोबा भावे की प्रेरणा से स्थापित साधना केंद्र-सर्व सेवा संघ परिसर, राजघाट, वाराणसी को स्थानीय प्रशासन तथा रेलवे की जुगलबंदी से ध्वस्त किया जा रहा है। यह सोचना नादानी होगी कि वाराणसी से सांसद एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सहमति के बिना ऐसा हो रहा है। स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के इशारे पर ही यह विध्वंस रचा जा रहा है।यह घटना भारत के इतिहास की एक शर्मनाक घटना के रूप में याद की जाएगी। जहां गांधी, विनोबा, जयप्रकाश, दादा धर्माधिकारी, नारायण देसाई, जे सी कुमारप्पा, धीरेंद्र मजूमदार,…
भोपाल। पूर्व विधायक दंपती अभय मिश्रा और नीलम मिश्रा ने कांग्रेस छोड़कर BJP में क्यों वापसी की? इसका जवाब अभय मिश्रा की ओर से कमलनाथ को दिए गए लेटर में है। यह लेटर उन्होंने कांग्रेस छोड़ने से 3 दिन पहले 8 अगस्त को कमलनाथ से मुलाकात करते हुए सौंपा था।2008 में अभय और उनकी पत्नी 2013 में रीवा की सेमरिया सीट से BJP विधायक रह चुकी हैं। 2018 का चुनाव अभय मिश्रा ने अपनी परंपरागत सीट सेमरिया छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर रीवा से लड़ा। BJP के राजेंद्र शुक्ल से 18089 वोट से हार का सामना करना पड़ा। राजेंद्र को…
वॉशिंगटन। अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में कई भारतीय मूल के नेता भी किस्मत आजमा रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं विवेक रामास्वामी। विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से मजबूत उम्मीदवार के तौर पर उभर रहे हैं। हालांकि अभी वह प्रमुख प्रतिद्वंदी और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद से सबसे तगड़े उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से बहुत पीछे हैं लेकिन हाल के समय में उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। वॉक इंक’, न्यूयॉर्क टाइम्स की लिस्ट की बेस्ट सेलिंग किताबों में अरबपति बायोटेक उद्यमी विवेक रामास्वामी अपने राष्ट्रपति पद के कैंपेन पर भारी…
भोपाल।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी नेताओं का बीजेपी से पलायन जारी है. शुक्रवार को नीमच के वरिष्ठ नेता और सिंधिया के करीबी समंदर पटेल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. पिछले 2 महीने में मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से सिंधिया के 7 करीबी नेताओं ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है।सिंधिया के जिन समर्थकों ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है, उनमें अधिकांश ग्वालियर-चंबल संभाग के हैं. ग्वालियर-चंबल संभाग सिंधिया राजघराने का राजनीतिक गढ़ माना जाता रहा है. सिंधिया के सभी करीबियों को सीधे कमलनाथ ने कांग्रेस में शामिल कराया है।चुनावी साल में सिंधिया समर्थकों के बीजेपी…
सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ को सिनेमाघरों में बेहतरीन ओपनिंग मिली है। मॉर्निंग शोज में थिएटर्स में 45% सीटों पर दर्शक नजर आ रहे हैं। फिल्म पहले ही एडवांस बुुकिंग से 17.60 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। ऐसे में यह सनी देओल की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित होने वाली है।साल 2023 में शाहरुख खान की ‘पठान’ के बाद ‘गदर 2’ को अब तक की सबसे तगड़ी एडवांस बुकिंग हुई है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में गुरुवार रात तक सनी देओल की फिल्म के 7,22,821 टिकटों की बिक्री हुई है। इस तरह रिलीज से…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री पर हमला करने और मंत्रियों को परेशान करने के आरोप में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को आज सदन से निलंबित कर दिया गया. यह पहली बार था जब लोकसभा में कांग्रेस के नेता को निलंबन का आदेश मिला है. यह मामला विशेषाधिकार समिति को भेजा जाएगा.लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को गुरुवार को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया. उन पर लोकसभा में मिसकंडक्ट का आरोप लगा है. अधीर रंजन चौधरी का मामला प्रिविलेज कमेटी को सौंपा गया है. जब तक कमेटी की रिपोर्ट नहीं आती है तब तक उनको लोकसभा…
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने आदिवासी कल्याण एवं जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त पर एक शिक्षक को परेशान करने के लिए 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव से लोकायुक्त अधिकारी राहुल आर्य के आचरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अधिकारी पर दो महीने के भीतर निर्णय लिया जाना चाहिए और तीन महीने के भीतर कोर्ट को लिए इसकी जानकारी दी जानी चाहिए।उच्च न्यायालय ने उस शिक्षक के उत्पीड़न पर आश्चर्य व्यक्त किया, जिसने जबलपुर आदिवासी कल्याण के…
नई दिल्ली। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान अधीर रंजन चौधरी और अमित शाह में गहमागहमी हो गई। कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने मणिपुर हिंसा पर कहा- जहां राजा अंधा, वहां द्रौपदी का चीरहरण होता है। इस पर शाह ने आपत्ति जताई। उन्होंने स्पीकर से कहा- PM के लिए ऐसे बयान देना गलत है। इन्हें कंट्रोल किया जाए।इस दौरान विपक्ष ने वॉकआउट किया, हालांकि कुछ मिनट बाद ही वह सदन में वापस आ गए। इस पर सिंधिया ने तंज किया- लो ये वापस आ गए। आपका स्वागत है। देश की जनता ने इन्हें बाहर का दरवाजा दिखा दिया…
नई दिल्ली। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान को लेकर उन पर हमला किया. अपने भाषण के दौरान उन्होंने पुराने दोस्त राहुल गांधी और गौरव गोगोई को भी निशाने पर लिया।नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के बुधवार (9 अगस्त) को दिए गए बयान का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ”कोशिश रहती है कि व्यक्तिगत हमले नहीं हो. जब राहुल गांधी ने सदन में कहा कि प्रधानमंत्री के लिए मणिपुर हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं है.”सिंधिया ने आगे कहा, ”मैं…
भोपाल। राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ कैलाश बुंदेला को जनसंपर्क विभाग के उपसचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।बुंदेला वर्तमान में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के उप सचिव हैं। उन्हें अब जनसंपर्क विभाग के उप सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गयाहै।प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग के अपर सचिव और जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक डॉ एच एस चौधरी की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से जनसंपर्क विभाग को वापस सौंप दी गई है।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों को डायरेक्टर जनरल रैंक के लिए एंपेनल्ड किया है। इनमें से 10 अधिकारी डायरेक्टर जनरल और चार अधिकारी डायरेक्टर जनरल इक्विवेलेंट के लिए एंपेनल्ड किए गए हैं। भारतीय पुलिस सेवा में मध्यप्रदेश के डर के 1991 बैच के IPS अधिकारी आलोक रंजन भी अब DG रैंक के लिए केंद्र में एंपेनल्ड हो गए हैं।अन्य अधिकारी हैं: मोहम्मद अकील, अमृत मोहन प्रसाद, जीपी सिंह, प्रवीण वशिष्ठ, आर ए चंद्रशेखर, सुनील आचार्य, आलोक शर्मा, पीयूष आनंद और विवेक गोगिया।इसी प्रकार DG इक्विवेलेंट के लिए जिन चार अधिकारियों को एंपेनल्ड किया गया…
नई दिल्ली: सीबीआई में पदस्थ दो महिला IPS अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है।भारतीय पुलिस सेवा में झारखंड कैडर की 1994 बैच की अधिकारी संपत मीणा को CBI में प्रमोट कर एडिशनल डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। फिलहाल वे सीबीआई में जॉइंट डायरेक्टर के रूप में पदस्थ हैं। उनका कार्यकाल 21 सितंबर 2024 तक रहेगा।इसी प्रकार 2004 बैच की महाराष्ट्र कैडर की IPS अधिकारी सुप्रिया पाटिल यादव को पदोन्नत कर ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया है। वे सीबीआई में फिलहाल डीआईजी के तौर पर कार्यरत हैं और उनकी कार्य अवधि 17 अप्रैल 2024 तक रहेगी।
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यूपी की फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) का एक वर्ग चाहता है कि उनके नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 में फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े. यहां कुर्मी समुदाय की बड़ी आबादी है और नीतीश कुमार इस जाति से आते हैं. बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार जो मुख्यमंत्री के करीबी विश्वासपात्र हैं, वो पहले ही पार्टी में ये कह चुके हैं कि नीतीश को यूपी से ही…
अनूपपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अनूपपुर जिले के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को सुबह अमरकंटक में सावन के पवित्र महीने में मॉ नर्मदा नदी के उद्गम स्थल में मॉ नर्मदा की पूजा अर्चना कर मॉ के दर्शन के साथ ही मंदिर परिसर में अमर कंठेश्वर शिव का रुद्राभिषेक भी किया। मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना के माध्यम से प्रदेश की उन्नति, समृद्धि तथा प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की। साथ ही नर्मदा कारीडोर बनाने की घोषणा की।सीएम शिवराज ने कहा कि मां नर्मदा कि लाखों लोग परिक्रमा करते हैं, इसलिए मां नर्मदा की पवित्र धरा पर कॉरिडोर बनाया…
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने पत्र में कहा है, पन्ना में एक गरीब आदिवासी को भूमिहीन बनाते हुए उसकी जमीन अन्य व्यक्ति को बेचने की अनुमति कलेक्टर ने दे दी है। भूमाफियाओं द्वारा आदिवासी वर्ग के गरीब वंचित परिवारों से उनके रहने और पालन पोषण का एकमात्र स्त्रोत भी छिना जा रहा है। पन्ना जिले के आदिवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तत्कालीन कलेक्टर द्वारा अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है।…
भोपाल। 20 दिनों से कूनो नेशनल पार्क से गायब मादा चीता निर्वा की तलाश के लिए वन विभाग निजी हेलीकाप्टर की मदद ले सकता है।गुरुवार को दिल्ली में चीता परियोजना संचालन समिति की बैठक प्रस्तावित है़ जिसमें हेलीकाप्टर की सेवा लेने का निर्णय लिया जा सकता है। वहीं खुले जंगल से पकड़कर बाड़ों में रखे गए चीतों के स्वास्थ्य सहित अन्य मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा होगी। इस बैठक में मध्य प्रदेश के वन अधिकारी वर्चुअल शामिल होंगे।मादा चीता निर्वा की लोकेशन 21 जुलाई से चीता निगरानी दल को नहीं मिली है। उसकी गर्दन पर बंधी कालर आइडी काम…
विदिशा । जिले के लटेरी थाना परिसर में बुधवार को दो समुदाय आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। देखते ही देखते आसपास के बाजार बंद हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को काबू करने की कोशिश की। विवाद बढ़ता देख आसपास के थानों से भी पुलिस बल भी बुलाया गया। दोनों पक्षों को समझाइश दी गई। इसके बाद एक पक्ष ने सिरोंज चौराहे पर चक्काजाम लगा दिया। हालांकि प्रशासन की समझाइश देने के बाद उन्होंने प्रदर्शन खत्म कर दिया।दरअसल, जिला मुख्यालय से 90 किमी दूर लटेरी थाना क्षेत्र के गांव रायपुरा में भील और यादव…
भोपाल। चार दशक पहले चंबल के बीहड़ में डकैत रहे मलखान सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की। सागर और छतरपुर में जिला शिक्षा अधिकारी रहे संतोष शर्मा ने भी कांग्रेस जॉइन की।मलखान सिंह ने दावा करते हुए कहा, ‘कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। जहां मेरा प्रचार होगा, वहां कांग्रेस जीतेगी। पहले अन्याय के खिलाफ बंदूक उठाई थी, आज अन्याय के खिलाफ बिगुल बजाया है। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को साफ कर देंगे। कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाकर बैठा देंगे।’उन्होंने कहा, ‘अन्याय और अत्याचार नहीं बढ़ता तो मैं…
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छिंदवाड़ा में हनुमंत कथा कराने को ‘चुनावी भक्ति’ बताने का जवाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने बुधवार को इंटरनेट मीडिया के जरिए जवाब दिया। कमल नाथ ने कहा कि शिवराज जी, जीवन में जो इंसान जैसा होता है, वो वैसी ही दृष्टि से बाहरी दुनिया को देख पाता है। मेरी हनुमान भक्ति पर विचार करने के स्थान पर आप मध्य प्रदेश की जन-भक्ति पर विचार कीजिए, जो आपका संवैधानिक उत्तरदायित्व है और जन उपयोगी है।उन्होंने शिवराज को संबोधित करते हुए ट्वीट किया कि निश्चित ही आप चुनावी भक्त होंगे, इसीलिए आप दूसरों में…
