भोपाल। सतपुड़ा भवन में एक बार फिर आग लगने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि चौथी और पांचवीं मंजिल की गैलरी में आग लगी है। इसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
शाम करीब 4 बजे सतपुड़ा भवन के चौथे फ्लोर पर धुआं उठता दिखा। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी फायर उपकरण लेकर पहुंचे। 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। जिन्होंने आग को बुझाया।
