Monday, 13 April

खंडवा। मध्य प्रदेश में मतदान के बाद भी आरोप -प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह ने बीजेपी विधायक के बेटे पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, पूरे चुनाव में शराब, साड़ी और पैसं बांटे गए। जिसकी शिकायत तमाम पुलिस के आला अधिकारियों से की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई। पांच-पांच घंटे कार्यकर्ता थाने में बैठे रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन बीजेपी का एजेंट बनकर काम कर रहा था। हमने बार-बार फोन करके शिकायत दर्ज कराई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पूरे मामले की शिकायत हमने निर्वाचन आयोग से की है। साथ ही पार्टी कार्यालय में बड़े नेताओं को इस पूरी जानकारी से अवगत कराया है।

Share.
Exit mobile version