Saturday, 11 April

शुक्रवार की सुबह सात बजे के पहले शो से पहले ही रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म की एडवांस बुकिंग इस समय करीब 17 हजार शोज की चल रही है और इसका मतलब ये कि शुक्रवार की बंपर ओपनिंग के साथ ही फिल्म शनिवार और रविवार को भी धमाकेदार कारोबार करने वाली है।

फिल्म ‘एनिमल’ ने रिलीज की पूर्व संध्या पर एडवांस बुकिंग में पहले यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ा और इसके बाद अब ये फिल्म इस साल एक और बड़ी एडवांस बुकिंग लेने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ से भी आगे निकल गई है। रिलीज से पहले ही ‘एनिमल’ के करीब साढ़े तेरह लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे।

Share.
Exit mobile version