Friday, 17 April

भोपाल। ऐसा लगता है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बहुत जल्दी में हैं। आज उन्होंने मेट्रो को हरी झंडी दिखाई और आठ किलोमीटर तक सफर भी किया, लेकिन मजे की बात ये है कि में आम लोग सफर अभी नहीं कर पाएंगे। जनता को ये सुविधा संभवतः जून तक  मुहैया हो पाएगी। 

मेट्रो ने 20 मिनट 10 सेकंड में 4 किमी का सफर तय किया। करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से मेट्रो ट्रैक पर चली। सभी स्टेशनों का काम पूरा होने के बाद दिल्ली से सेफ्टी टीम आएगी और निरीक्षण करेगी। दिल्ली की टीम के ‘ओके’ के बाद अगले साल मई-जून तक कमर्शियल रन यानी आम लोगों के लिए मेट्रो चलने लगेगी।

इससे पहले सुभाष नगर डिपो में सीएम शिवराज ने कहा, मेट्रो यहीं नहीं रुकेगी। इसका विस्तार कर मंडीदीप भी ले जाएंगे, जरूरत पड़ी तो सीहोर और विदिशा भी ले जाएंगे। सीएम ने कहा, मैं बचपन से भोपाल आता था। पहले यहां तांगा चलता था। पहले छोटा सा भोपाल था। तांगे वाला भोपाल था। तांगे से आगे बढ़े तो भट्ट सूअर आए। इसके बाद छोटे ऑटो आएं। टैक्सियां चलीं। फिर स्मार्ट बस चलीं। अब हम सफर तय कर रहे हैं तांगे से लेकर मेट्रो तक का।

दिल्ली टीम के ‘ओके’ के बाद चलेगी मेट्रो

सुभाष नगर से एम्स के बीच कुल 8 स्टेशन हैं। इनमें से फाइनल ट्रायल रन 5 स्टेशन- सुभाष नगर से रानी कमलापति के बीच हुआ है। आगे के 3 स्टेशन डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स का काम अधूरा है। ट्रायल रन रूट वाले सुभाष नगर स्टेशन का काम लगभग 95% पूरा हो चुका है। केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर और रानी कमलापति स्टेशन के फिनिशिंग के सभी काम बाकी है। अगले कुछ महीनों में इनका काम पूरा किया जाएगा। रानी कमलापति से डीआरएम ऑफिस स्टेशन के बीच स्टील ब्रिज बनेगा। अभी यह राजस्थान के अलवर में तैयार हो रहा है। 65 मीटर लंबे इस ब्रिज की लागत 11 करोड़ रुपए आएगी। सभी स्टेशनों का काम पूरा होने के बाद दिल्ली से सेफ्टी टीम आएगी और निरीक्षण करेगी। दिल्ली की टीम के ‘ओके’ के बाद अगले साल मई-जून तक कमर्शियल रन यानी आम लोगों के लिए मेट्रो चलने लगेगी।

Share.
Exit mobile version