Friday, 10 April

जयपुर। राजस्थान पिछले साल 17 नए जिलों के गठन के बाद 33 से सीधे 50 जिलों में बंट गया। नए जिलों के गठन के बाद ही वहां का प्रशासनिक ढांचा भी अस्तित्व में आने लगा। पहली बार यहां जिला कलेक्टर, जिला एसपी और अन्य प्रशानिक अफसरों की नियुक्तियां हुईं। अब प्रदेश में नई सरकार का गठन हुआ तो जिलों की प्रशासनिक सर्जरी भी हुई। इसी सर्जरी के तहत नए जिलों की कमान भी बदली गई। पिछले दस में ही ऐसे ही नए जिले खैरथल-तिजारा का प्रशासनिक ढांचा बदला गया है। यहां आईएएस अर्तिका शुक्ला को जिला कलेक्टर और जयेष्ठा मैत्रयी को एसपी का कार्यभार सौंपा गया है। यानी इस नए जिले की धणीधोरी अब अर्तिका और जयेष्ठा की जोड़ी ही है।

कोटपूतली-बहरोड़ की एसपी से उनका तबादल भिवाड़ी एसपी के पद पर किया गया है। साथ ही उन्हें खैरथल-तिजारा के एसपी का कार्यभार भी सौंपा गया है। इससे पहले जयेष्ठा मैत्रयी सिरोही जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी रही हैं। 2022 में उनका तबादला सिरोही हुआ था।

जयेष्‍ठा मैत्रयी का राजस्‍थान कैडर में 2018 बैच की आईपीएस अफसर हैं। उनका जन्‍म 24 दिसंबर 1991 को मध्‍य प्रदेश के गुना में हुआ था। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2017 में पास करने के बाद उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा में कदम रखा। इससे पहले 2014 में एमपीपीएससी परीक्षा पास करके मध्‍य प्रदेश पुलिस में डीएसपी बनी थीं।

सरकार ने 15 फरवरी को 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए थे। इनमें अर्तिका शुक्ला का नाम भी शामिल था। उन्हें खैरथल-तिजारा जिले की कलेक्टर बनाया गया है।अर्तिका का जन्म 5 नवंबर 1990 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। उन्होंने 2015 में यूपीएससी परीक्षा में चौथी रैंक हासिल की थी। उन्होंने तीसरी रैंक हासिल करने वाले जसमीत सिंह संधु से लव मैरिज की थी। राजस्थान कैडर वाली इस आईएएस अफसर को राजस्थान के नए जिले दूदू की पहली कलेक्टर बनाया गया।

Share.
Exit mobile version