Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

भोपाल। भोपाल लोकसभा क्षेत्र में इस बार परिवर्तन लाना है। यह संकल्प कल रात को मालवीय नगर में संपन्न हुई इंडी गठबंधन के प्रतिनिधियों की बैठक में लिया गया। कोई तीन घंटे चली बैठक में सभी प्रतिनिधि इस बात पर एकमत थे कि राजधानी होने के बावजूद पिछले कई चुनावों से लोगों को बांट कर और भ्रमित करके चुनाव जीता जा रहा है। कांग्रेस के प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने इस मौके पर कहा कि हम मिलकर लड़ेंगे तो शहर का इतिहास बदल कर रख देंगे। जनता को भ्रमित करने का मौका इस बार नहीं देंगे, यह हम संकल्प लेते हैं। उन्होंने…

Read More

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में 19.48 करोड़ रुपये का एफडी घोटाला मामले में तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद विवि में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों में डर व्याप्त है। शुक्रवार को एसआइटी की टीम तीन घंटे तक विवि में वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा व कुलसचिव आरएस राजपूत के खिलाफ सबूत जुटाती रही। मामले में 10 से अधिक कर्मचारियों व अधिकारियों से पूछताछ की गई है। इस मामले में वर्तमान कुलसचिव मोहन सेन से अन्य दस्तावेज मांगें गए।दूसरी बार कुलपति बने थे प्रो. कुमारप्रो. सुनील कुमार गुप्ता का विवि में बतौर कुलपति यह दूसरा कार्यकाल…

Read More

विदिशा । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए तरह–तरह के हथकंडे अपना रही है। भाजपा की ओर से विदिशा–रायसेन संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा को चुनाव नहीं लड़ने के लिए आफर दिया गया था। पटवारी रायसेन के एक निजी गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वे कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा के नामांकन पत्र जमा कराने के लिए पहुंचे थे।जीतू ने कहा कि भाजपा के नेता नैतिकता की बड़ी-बड़ी बाते करते है, लेकिन चुनाव जीतने के लिए ओछी हरकत कर रहे है। अभी कुछ दिन पहले उनके पास कांग्रेस…

Read More

भोपाल। प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। भोपाल, इंदौर, देवास, उज्जैन, रतलाम और गुना में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ जिलों में ओले भी गिरे। इसके अलावा रायसेन, विदिशा, उमरिया, नर्मदापुरम, हरदा और खरगोन में भी पानी गिरा।पिछले 5-6 दिन से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश-ओले गिरने का दौर जारी है। इससे दिन के साथ ही रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिन तक आंधी, बारिश और ओले का दौर जारी रह सकता है।…

Read More

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के पूर्व कुलपति सुनील कुमार को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। उन्हें भोपाल की गांधी नगर पुलिस ने 38 दिन बाद गुरुवार को रायपुर से गिरफ्तार किया था। दूसरी ओर, रिटायर फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका भोपाल कोर्ट ने खारिज कर दी है। उनके खिलाफ भोपाल के गांधी नगर थाना पुलिस ने 3 मार्च को यूनिवर्सिटी के अकाउंट में स्टूडेंट्स की फीस से जमा हुए 19.48 करोड़ रुपए प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने के मामले में FIR दर्ज की थी।इससे पहले 3 आरोपी आरबीएल बैंक के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर…

Read More

भोपाल । भोपाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने आज शुक्रवार सुबह से बेरसिया इलाके के ग्रामीण क्षेत्र के किसान भाइयों के बीच पहुंचकर आगामी चुनाव में समर्थन की अपील की । श्रीवास्तव का ग्रामीण इलाकों में किसान मतदाताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आत्मीय स्वागत किया । श्रीवास्तव ने देवलखेड़ी और श्यामपुर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से भाजपा सांसदों की निष्क्रियता का परिणाम है कि भोपाल बेरसिया क्षेत्र के किसान आज भी छोटी बड़ी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं और भटक रहे हैं । उन्होंने कहा कि मैं…

Read More

बुरहानपुर। बुरहानपुर जिला अस्पताल में मेडिको लीगलएमएलसी करने को लेकर पुलिस कॉन्स्टेबल और ड्यूटी डॉक्टर के बीच विवाद हो गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, गुरुवार दोपहर शाहपुर से आरक्षक दीपक प्रधान एमएलसी के दो मामले लेकर जिला अस्पताल आए थे. इसमें से एक एमएलसी करने के बाद डॉक्टर डॉ. रघुबीर सिंह ने कुछ देर बाद दूसरी एमएलसी करने की बात कही.डॉक्टर ने वार्ड में राउंड लेने और दूसरे मरीजों को देखने में समय लगने का काम बताया. इसी को लेकर कॉन्स्टेबल और डॉक्टर में विवाद हुआ. गुस्से में डॉक्टर ने कॉन्स्टेबल से कहा, ” तू मुझे…

Read More

छिंदवाड़ा। कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवारवाद को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने इंडी एलायंस के नेताओं के नाम लेकर उन पर परिवार की पार्टियां होने का आरोप लगाया। उन्होंने कमलनाथ को लेकर भी कहा- आप बताइए कमलनाथ और बेटा परिवार की पार्टी है या नहीं। ऐसी परिवार की पार्टियों को घर बैठाना है। छिंदवाड़ा में भी बैठाना है। छिंदवाड़ा में बदलाव लाना है। बदल गया है जमाना, बदल डालो छिंदवाड़ा।जेपी नड्डा छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान पर बीजेपी की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- इंडी एलायंस के लोग…

Read More

हम भले ही लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर बड़े-बड़े दावे करते रहें, लेकिन चुनाव में पार्टी या उम्मीदवार को न चुनने वालों की संख्या में वृद्धि असलियत बता रही है। सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद साल 2013 में वोटरों को नोटा यानि इनमें से कोई नहीं, का विकल्प मिला था। इसके बाद से हर चुनाव में मतदाताओं ने इस विकल्प को चुना है।असल में मतदाता को अगर कोई भी उम्मीदवार पसंद न हो, तो वे नोटा का विकल्प चुन सकते हैं। चाहे लोकसभा चुनाव हो या राज्यों के विधानसभा चुनावों की बात हो, हर चुनाव में नोटा के…

Read More

 दिनेश निगम ‘त्यागी’विंध्य अंचल की शहडोल लोकसभा क्षेत्र की सांसद और भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह से क्षेत्र के लोगों में कुछ नाराजगी है, क्योंकि वह कोरोना कॉल में लोगों के साथ खड़ी नहीं दिखाई पड़ीं। दूसरी वजह पति और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह मरावी के साथ चल रही उनकी अनबन भी है। खबर है कि पति और पत्नी साथ नहीं रह रहे हैं। बावजूद इसके भाजपा की स्थिति मजबूत है। कांग्रेस के फुंदेलाल मार्को विपरीत परिस्थिति में भी विधानसभा चुनाव जीतते रहे हैं। वे क्षेत्र का जाना माना चेहरा हैं लेकिन उनका असर उनके विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ में ही ज्यादा है।…

Read More