भोपाल। मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 98 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब भी दो प्रतिशत मूल्यांकन कार्य बाकी है।माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) ने पांच अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ जिलों में शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगाए जाने के कारण मूल्यांकन की गति धीमी है। अब 10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं,ताकि समय से परिणाम घोषित किया जा सके।मूल्यांकन कार्य 22 फरवरी से जारी है।अधिकारियों का कहना है कि नौवीं व 11वीं की वार्षिक और 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कापियों…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ता भोपाल में सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में घोटाला मामले में पुलिस लापरवाही बरत रही है। आरोपियों को एक महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। राजनीतिक संरक्षण के चलते उन्हें नहीं पकड़ा जा रहा है। संगठन के प्रांतीय मंत्री संदीप वैष्णव ने बताया कि भोपाल कमिश्नर तत्काल प्रभाव से उचित कार्रवाई नहीं करते हैं तो हम निर्वाचन आयोग से उनको हटाने की मांग करेंगे।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की हरियाणा नंबर की फॉरच्यूनर कार को बनारस, यूपी से बरामद कर लिया है। कार ढूंढने के लिए बनी विशेष टीम ने 15 दिन में कार को ढूंढ निकाला। इन 15 दिनों में कार को नौ शहरों में ले जाया गया। कार पर सांसद का स्टीकर लगा हुआ था, ऐसे में दुरुपयोग होने का अंदेशा था।पुलिस ने बड़कल के शाहिद और शिवांश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने कई साथियों के साथ क्रेटा कार से कार को चुराकर ले गए थे। शाहिद ने फरीदाबाद में पत्नी व बच्चों को बैठा…
भोपाल। खजुराहो लोकसभा सीट पर कांग्रेस अब ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) प्रत्याशी व रिटायर्ड IAS राजा भैया प्रजापति को समर्थन दे सकती है। प्रजापति ने रविवार सुबह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात की है।इसके बाद प्रजापति ने मीडिया से कहा, ‘खजुराहो सीट पर अब जो प्रत्याशी बचे हैं, मैं उनमें सबसे मजबूत हूं। इंडिया गठबंधन का यहां कोई उम्मीदवार नहीं है। मैं चाहता हूं कि वे मुझे समर्थन दें। पटवारी ने आश्वासन दिया है कि कांग्रेस मेरा समर्थन करेगी।’ हालांकि, कांग्रेस की तरफ से इसको लेकर कोई बयान अब तक नहीं दिया गया है।दरअसल, इंडिया गठबंधन…
शिमला। क्लर्क की परीक्षा में दूसरे की जगह बैठने वाले IAS अफसर नवीन तंवर को निलंबित कर दिया गया है। आईएएस नवीन तंवर को इसी मामले पर तीन साल की सजा सुनाई गई थी। साथ ही 50 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया था। IAS नवीन तंवर 2019 बैच के हिमाचल कैडर अफसर हैं।ये मामला 13 दिसंबर 2024 का है। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद स्थित आइडियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आईबीपीएस की क्लर्क परीक्षा झांसी के अमित सिंह की जगह देने पहुंचे थे। इस दौरान सीबीआई ने सॉल्वर गिरोह को पकड़ा था, जिसमें नवीन समेत छह आरोपी थे। सीबीआई कोर्ट…
बेंगलुरु। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार, आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 200 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। वहीं,राज्य में आठ सीटें भी पार नहीं कर पाएगी। इसका दावा कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने शनिवार को किया है।इसके अलावा खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कर्नाटक को सूखा राहत के मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें ‘गलत सूचना मंत्री’ होना चाहिए था।क्या कहता है RSS का आंतरिक सर्वेक्षण?खरगे ने दावा किया कि ‘आरएसएस का आंतरिक सर्वेक्षण कहता है कि भाजपा 200 सीटें भी नहीं मिलेंगी। यह आरएसएस कह रहा…
भोपाल। कमलनाथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आना चाहते हैं. तैयारी भी हो गई. चारों तरफ हवा फैल गई लेकिन पता नहीं बाद में क्या हुआ. लेकिन इससे कमलनाथ की विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो गई. अब तो कांग्रेसी भी उनपर भरोसा नहीं करते हैं.”लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मध्य प्रदेश के सियासी गलियों में ये चर्चा रही कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पार्टी छोड़ बीजेपी में जा रहे हैं. चर्चाएं तो यहां तक रहीं कि कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुलनाथ भी कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जा रहे हैं. इस बात की कितनी सच्चाई थी…
मुंबई। मुंबई इंडियंस और टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल का 17वां सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। मुंबई को लगातार तीन मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम फिलहाल अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। इस बीच कप्तान को लेकर भी विवाद छिड़ा हुआ है। हार्दिक पांड्या को इसकी वजह से कई मौकों पर फैंस के विरोध का भी सामना करना पड़ा है। वहीं, कुछ खबरों में ये भी दावा किया जा चुका है कि हार्दिक और रोहित के बीच सब कुछ ठीक नहीं हैं। हालांकि, अब दोनों की एक तस्वीर सामने…
मुंबई। मुंबई इंडियंस और टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल का 17वां सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। मुंबई को लगातार तीन मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम फिलहाल अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। इस बीच कप्तान को लेकर भी विवाद छिड़ा हुआ है। हार्दिक पांड्या को इसकी वजह से कई मौकों पर फैंस के विरोध का भी सामना करना पड़ा है। वहीं, कुछ खबरों में ये भी दावा किया जा चुका है कि हार्दिक और रोहित के बीच सब कुछ ठीक नहीं हैं। हालांकि, अब दोनों की एक तस्वीर सामने…
सीधी। राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को राजनीति का फिनिशर कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज पूरे देश में खत्म हो गई। कई नेता कांग्रेस छोड़ रहे, जिस तरह क्रिकेट में धोनी फिनिशर हैं, उसी तरह राजनीति में राहुल गांधी कांग्रेस के फिनिशर हैं। वहीं, सिंगरौली में रक्षा मंत्री ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे देश मजबूत होगा। जनता अपने वोट का बेहतर इस्तेमाल कर सकेगी। खरीद-फरोख्त रोकने का भी यही उपाय है, देश में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ होना चाहिए।कांग्रेस लोगों को डराकर उनके बीच नफरत पैदा करती हैरक्षा मंत्री ने कहा,…
कोलकाता। चुनावी मौसम में बंगाल में सीएए को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच केंद्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री और बनगांव से भाजपा सांसद व प्रत्याशी शांतनु ठाकुर ने अब कहा है कि एनआरसी के दौरान तृणमूल कांग्रेस के लोगों को धक्का देकर बाहर कर दिया जाएगा।मतुआ समुदाय से आने वाले ठाकुर इससे पहले हाल में एक चुनावी सभा में यह टिप्पणी कर विवादों में घिर गए थे कि वह तृणमूल के किसी भी व्यक्ति को सीएए के तहत नागरिकता नहीं लेने देंगे। सीएए पर उनकी इस टिप्पणी का वीडियो दो दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद…
मध्य प्रदेश सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने ले लिए सख्त कदम उठाते हुए अभिभावकों को बड़ी राहत देने की कोशिश की है। इसे लेकर पहले तो आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि अब प्राइवेट स्कूल किसी भी निर्धारित दुकान से ही किताबें, यूनिफॉर्म और बाकी टीचिंग मटेरियल खरीदने के लिए पैरेंट्स पर दबाव नहीं बनाएंगे। अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग के साथ ही राजधानी भोपाल सहित अन्य जिलों का प्रशासन भी सक्रिय हो गया है और आदेश की अनदेखी करने वाले के खिलाफ एक्शन…
भोपाल। इण्डिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का पर्चा निरस्त होने के बाद पूर्व आईएएस व खजुराहो लोकसभा से ऑल इण्डिया फॉरवर्ड ब्लॉक से प्रत्याशी राजाभैया प्रजापति को कांग्रेस सहित विपक्षी गठबंधन की तरफ से समर्थन दिया जा सकता है। लेकिन इस बीच प्रजापति ने आरोप लगाया है कि उन पर पर्चा वापस लेने हेतु दवाब बनाया जा रहा है । इस संबंध में उन्होंने निर्वाचन आयोग को शिकायत भी की है। प्रजापति ने आयोग को भेजे पत्र में कहा है कि मैंने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक द्वारा गठित उम्मीदवार के रूप में अपने दो नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर 08…
नई दिल्ली। सतना जिले के मैहर के राजनगर में स्थित केजेएस सीमेंट कंपनी के एमडी और उद्योगपति पवन अहलूवालिया की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अहलूवालिया और उनकी पत्नी समेत कंपनी के कई अन्य वर्तमान एवं पूर्व डायरेक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।असल में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पवन कुमार अहलूवालिया , उनकी पत्नी इंदु अहलूवालिया, संजीव भल्ला सहित केजेएस सीमेंट (आई) लिमिटेड के निदेशकों और पूर्व निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। और अन्य, जालसाजी, धोखाधड़ी, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के संज्ञेय अपराधों…
भोपाल। भोपाल के शंकर नगर इलाके में सरकारी जमीन पर शनिवार सुबह कुछ लोगों ने बांस-बल्ली लगा दिए। वे रहने के लिए झुग्गियां बना रहे थे। इसी दौरान जिला प्रशासन और नगर निगम के पास अवैध कब्जे की शिकायत पहुंची। लिहाजा, पुलिस के साये में निगम और प्रशासन के अफसरों ने कार्रवाई की और बांस-बल्ली हटा दिए। इस दौरान अफसरों और लोगों के बीच नोंकझोक भी हुईं।वार्ड-76 स्थित शंकर नगर में उडिय़ा बस्ती है। जहां पर नगर निगम की सरकारी जमीन है। इस पर शनिवार को बांस-बल्ली लगाकर कब्जा करने की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। अतिक्रमण प्रभारी…
INDIA: गठबंधन के मप्र के प्रमुख नेताओं की संयुक्त पत्रकार वार्ता … मिलकर बीजेपी के मनसूबों को ध्वस्त करेंगे
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने केंद्रीय बैंक के कुछ नियमों के उल्लंघन के मामने के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ओर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर एक्शन लिया है। आरबीआई ने नियमों का उल्लघंन करने पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर एक करोड़ रुपए और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर 49.70 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।इस बारे में खुद आरबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में बताया। आरबीआई ने कहा कि कहा कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर ये जुर्माना ‘Loans and Advances – Statutory and Other Restrictions’ के कुछ निर्देशों का पालन न करने के कारण लगाया गया है। वहीं एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस…
जबलपुर । हाईकोर्ट में अलग-अलग भर्तियों के मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई। 87-13% फार्मूले के कारण प्रदेश में 13 फीसदी पदों को होल्ड कर भर्ती की जा रही है।यह परंपरा एमपीपीएससी से शुरु हुई। लोक सेवा आयोग (MPPSC) में लागू 87% और 13% के फार्मूले को चुनौती देने वाली याचिका में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट जबलपुर ने सरकार और MPPSC से जवाब तलब किया है। इन्हें हाईकोर्ट को ये बताना है कि किस आधार पर 13% पदों को होल्ड कर भर्ती की गई है। वहीं ओबीसी आरक्षण से जुड़ी याचिकाओं पर भी गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई…
भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की बाकी बची 3 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। ग्वालियर से पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, मुरैना से पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू) और खंडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट दिया है।खंडवा में नरेंद्र पटेल का भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल से मुकाबला है। कांग्रेस ने मुरैना में भाजपा के शिवमंगल सिंह के सामने सत्यपाल सिंह सिकरवार को मैदान में उतारा है। वहीं, ग्वालियर में भाजपा के भारत सिंह कुशवाह के सामने प्रतीक पाठक को टिकट दिया है।कांग्रेस ने अब तक मध्यप्रदेश की 29 सीटों में से…
भोपाल। अंततः कमलनाथ के खास और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने बीजेपी जॉइन कर ली है। उन्होंने शुक्रवार रात को भोपाल स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ली। सीएम डॉ. मोहन यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। दीपक सक्सेना ने कमलनाथ के लिए छिंदवाड़ा सीट छोड़ी थी, लेकिन बदले में सरकार बनने के बाद भी कमलनाथ ने उन्हें कोई सम्मानजनक पद नहीं दिया था। दीपक सक्सेना ने कहा कि भाजपा की नीतियां, मोदी जी का काम, अमित शाह और मोहन यादव के काम, भाजपा जो विकास कर रही है, उससे प्रभावित होकर बीजेपी…
मुंबई इंडियंस की कप्तानी में खराब शुरुआत के बीच हार्दिक पांड्या को शुक्रवार को गुजरात के प्रभास पाटन स्थित सोमनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे। हार्दिक के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा करने का वीडियो सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा साझा किया गया है। हार्दिक की मुंबई इंडियंस एक अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से हारने के बाद एक छोटे ब्रेक पर है। उसका अगला मैच सात अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से है। वीडियो में हार्दिक शिवलिंग पर जलाभिषेक करते दिख रहे हैं। हार्दिक से पहले भी कई क्रिकेटर्स भगवान के शरण में पहुंच चुके हैं। विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव कई बार मंदिर…
भोपाल। चुनाव आयोग ने अनूपपुर जिले में पदस्थ एएसपी शिवकुमार सिंह और पुष्पराजगढ़ एसडीओपी सोनाली गुप्ता को हटा दिया हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने इसके निर्देश दिए थे। इसके बाद ये कार्रवाई की गई। एएसपी शिवकुमार सिंह संसदीय क्षेत्र शहडोल के निवासी हैं। जिसकी वजह से उन्हें हटाया गया हैं। वहीं सोनाली गुप्ता का 6 साल का कार्यकाल शहडोल संभाग में पूरा हो गया था।
पन्ना। खजुराहो सीट से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया है। खजुराहो संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (इंडिया गठबंधन) की उम्मीदवार मीरा दीपक यादव का नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर सुरेश कुमार ने निरस्त किया। कांग्रेस ने मप्र की एकमात्र खजुराहो सीट की समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी थी।नामांकन पत्र जमा करने के समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव विवेक तन्खा सहित अन्य वरिष्ठ नेता पहुंचे थे। बता दें खजुराहो से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रत्याशी हैं।खजुराहो लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी मीरा यादव का आज नामांकन फॉर्म कलेक्टर…
लखनऊ। स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य की मुश्किलें इन दोनों बढ़ गई है . स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. बिना तलाक लिए धोखाधड़ी कर दूसरी शादी करने के आरोप में स्वामी प्रसाद मौर्य की सांसद पुत्री संघमित्रा मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है और इसी मामले में मारपीट करने , गाली गलौज करने, जान माल की धमकी देने और साजिश रचने के आरोप में स्वामी प्रसाद मौर्य , उनके साथ नीरज तिवारी, सूर्य प्रकाश शुक्ला तथा रितिक सिंह को कोर्ट में हाजिर न होने…
लखनऊ। स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य की मुश्किलें इन दोनों बढ़ गई है . स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. बिना तलाक लिए धोखाधड़ी कर दूसरी शादी करने के आरोप में स्वामी प्रसाद मौर्य की सांसद पुत्री संघमित्रा मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है और इसी मामले में मारपीट करने , गाली गलौज करने, जान माल की धमकी देने और साजिश रचने के आरोप में स्वामी प्रसाद मौर्य , उनके साथ नीरज तिवारी, सूर्य प्रकाश शुक्ला तथा रितिक सिंह को कोर्ट में हाजिर न होने…