Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ए एम खानविलकर लोकपाल के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए। बता दें कि खानविलकर लोकपाल के दूसरे अध्यक्ष होंगे, जिन्हें ‘भारत का लोकपाल’ कहा जाता है। पहले अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश पिनाकी चंद्र घोष थे, जिन्होंने मार्च 2019 से कार्यालय संभाला और मई 2022 में सेवानिवृत्त हुए। राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस लिंगप्पा नारायण स्वामी, संजय यादव और ऋतुराज अवस्थी को भी लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया. विज्ञप्ति के अनुसार सुशील चंद्रा, पंकज कुमार और अजय तिर्की…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अंतरिम आदेश पारित कर पतंजलि आयुर्वेद की दवाओं के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया।न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने कहा कि पतंजलि यह भ्रामक दावे करके देश को धोखा दे रही है कि उसकी दवाएं कुछ बीमारियों का इलाज कर देंगी जबकि इसका कोई अनुभवजन्य साक्ष्य नहीं है।इसलिए, न्यायालय ने आदेश दिया कि पतंजलि अपने किसी भी औषधीय उत्पाद का विज्ञापन या विपणन नहीं कर सकती है, जिसके बारे में उनका दावा है कि ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम में निर्दिष्ट बीमारियों का इलाज होगा।अदालत ने…

Read More

भोपाल। प्रदेश में ओले-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। आज शाम शाम को भोपाल, सतना समेत प्रदेश के 10 जिलों में तेज बारिश, आंधी चली और ओले गिरे।सबसे ज्यादा छतरपुर जिले के नौगांव और सतना में एक इंच पानी गिरा। रीवा में पौन इंच, भोपाल, रायसेन और सीधी में आधा इंच से अधिक बारिश हुई। उज्जैन, शाजापुर, बैतूल, रायसेन, खजुराहो में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश, आंधी और ओले गिरने का अनुमान जताया है।भोपाल में आंधी की स्पीड 74 किमी, सीहोर में 48 किमी, शाजापुर में 43 किमी, सिंगरौली…

Read More

भोपाल। क्या प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा इस बार खजुराहो के बजाय भोपाल से चुनाव लड़ेंगे..? असल में आज सुबह से प्रदेश भाजपा कार्यालय में भोपाल लोकसभा सीट को लेकर रायशुमारी हुई और इस रायशुमारी में खजुराहो सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का नाम भोपाल से आया है। वीडी शर्मा के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, शैलेन्द्र शर्मा, आलोक संजर, मौजूदा सांसद प्रज्ञा ठाकुर, पूर्व विधायक भक्तपाल सिंह राठौड़ के नाम भी कार्यकर्ताओं ने रायशुमारी में दिए हैं।अधिकांश सीटों पर रायशुमारी हो चुकी है। बाकी सीटों पर आज दोपहर तक रायशुमारी हो जाएगी। भोपाल लोकसभा सीट को लेकर…

Read More

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदर्भ में मंगलवार को मुरैना-ग्वालियर के दौरे पर पंहुचे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के आगमन, स्वागत एवम अन्य व्यवस्थाओं को लेकर यात्रा स्थलों का निरीक्षण किया।श्री पटवारी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि श्री राहुल गांधी जी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ा यात्रा सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय को लेकर निकाली जा रही यात्रा है, इस यात्रा को सफल बनाने के लिए हम सबको जी जान से जुट जाना है।श्री पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के चाहे पर्ची वाले मुख्यमंत्री हों…

Read More

भोपाल। प्रदेश के 6 बड़े शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। पीएम ई-बस योजना के तहत भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सागर में 552 शहरी बसों के संचालन को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दे दी है।सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया, ‘MP में प्रधानमंत्री ई-बस योजना शुरू की जाएगी। केंद्र सरकार बसें उपलब्ध कराएगी और 12 साल के लिए ऑपरेशनल एंड मेंटेनेंस कॉस्ट भी देगी। इस योजना से ई-बसों का प्रमोशन होगा और धीरे-धीरे विस्तार भी…

Read More

डबरा। डबरा में बंद पड़ी दि ग्वालियर शुगर कंपनी को सील कर दिया गया है। दरसअल, 2012 में प्रशासन ने कंपनी पर साढ़े तीन करोड़ का जुर्माना लगाया था। कंपनी की ओर से जुर्माना नहीं भरा गया। इसके बाद तीन बार कपंनी को नोटिस भी दिया गया। लेकिन कंपनी ने नोटिस का कोई जबाव नहीं दिया गया।नोटिस का जवाब नहीं देने पर हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शुगर मिल को सील कर दिया है। इसके अलावा कंपनी के शहर में स्तिथ 35 बीघा जमीन और बैंक…

Read More

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां बकरियां बरामद करने और चोर को पकड़ने के लिए किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री मध्य प्रदेश द्वारा थाना प्रभारी का सम्मान किया गया है। उनके इस कदम की सब जगह चर्चा हो रही है।जानकारी के अनुसार लगभग 10 दिन पहले जिले के दूदखोह के जंगल से किसी अज्ञात चोर ने दोपहर के समय 35 से 40 बकरियां चुरा लीं। इनकी बकरियों की अनुमानित कीमत लगभग 95 हजार रुपए बताई जा रही हैं। चोरी की शिकायत सुमावली थाने में की गई थी। शिकायत के बाद से ही…

Read More

झाबुआ।  झाबुआ के आदिवासी कन्या आश्रम में यौन शोषण मामले में राज्य बाल आयोग ने वहां के कलेक्टर- एसपी को नोटिस दिया है। साथ ही इस मामले में 2 अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं।आयोग के सदस्य ने कलेक्टर को दिए नोटिस में कहा है कि वार्डन इंदिरा परमार सह आरोपी है। उसने चाइल्ड लाइन में शिकायत करने पर लड़कियों से मारपीट की और मामले को भी दबाया। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने भी मामले को छुपाया है। इसलिए आयोग ने इन दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।आयोग ने झाबुआ एसपी…

Read More

भोपाल। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत शहडोल स्टेशन में प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा।इस कार्य के चलते छह यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के पूरे होने के बाद ट्रेनों को परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे से प्रारंभ एवं गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द और मार्ग परवर्तित से चलाने का निर्णय लिया है। असुविधा…

Read More