नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ए एम खानविलकर लोकपाल के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए। बता दें कि खानविलकर लोकपाल के दूसरे अध्यक्ष होंगे, जिन्हें ‘भारत का लोकपाल’ कहा जाता है। पहले अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश पिनाकी चंद्र घोष थे, जिन्होंने मार्च 2019 से कार्यालय संभाला और मई 2022 में सेवानिवृत्त हुए।
राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस लिंगप्पा नारायण स्वामी, संजय यादव और ऋतुराज अवस्थी को भी लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया. विज्ञप्ति के अनुसार सुशील चंद्रा, पंकज कुमार और अजय तिर्की को लोकपाल के गैर-न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।