राजधानी भोपाल में रिहायशी उपयोग के लिए स्वीकृत भवनों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान की शुरुआत अरेरा कॉलोनी और रोहित नगर से की गई है, जहां निरीक्षण के दौरान व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर कई संपत्ति मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में कोलार सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
Author: Nishpaksh Mat Team
भोपाल/इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार ने मालवा क्षेत्र के दीर्घकालिक आर्थिक, औद्योगिक और शहरी विकास के लिए यूनिफाइड इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन (UIMR) का विस्तृत खाका तैयार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी योजना का दायरा बढ़ाकर 16 हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक किया गया है, जिससे इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, रतलाम और शाजापुर सहित छह जिलों के लाखों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत 38 तहसीलों और 2,781 गांवों को एकीकृत विकास मॉडल से जोड़ा गया है। इंदौर बनेगा ग्रोथ इंजन, आसपास के जिलों को मिलेगा फायदा राज्य सरकार का कहना है…
भोपाल क्राइम ब्रांच ने 170 किलो 90 ग्राम गांजा, 396 एल्यूमीनियम सिल्लियां और आइशर ट्रक समेत 1.33 करोड़ रुपये का मशरूका जब्त किया। मामले में देवास निवासी युवक गिरफ्तार।
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले से शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल से जुड़ी एक चौंकाने वाली गड़बड़ी सामने आई है। ढीमरखेड़ा विकासखंड के संकुल केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान अंतर्गत प्राथमिक शाला मंगेली में करीब 15 वर्ष पहले दिवंगत हो चुके एक शिक्षक का नाम शिक्षा विभाग के पोर्टल पर पदस्थ शिक्षक के रूप में दर्ज हो गया है। इस त्रुटि के कारण वर्तमान में कार्यरत शिक्षक को अतिशेष (सरप्लस) शिक्षकों की सूची में शामिल कर दिया गया है। विद्यालय की स्थिति और पोर्टल पर सामने आई विसंगति प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राथमिक शाला मंगेली की स्थापना…
भोपाल। राजधानी में घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की आपूर्ति अब सामान्य हो चुकी है और उपभोक्ताओं को रिफिल के लिए पहले जैसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। हालांकि नए गैस कनेक्शन लेने वालों की मुश्किलें अभी भी बरकरार हैं। शहर की गैस एजेंसियों में नए कनेक्शन के आवेदन लंबित पड़े हैं और प्रक्रिया में देरी के कारण उपभोक्ताओं को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार भोपाल जिले में करीब साढ़े पांच लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं, जिनकी आपूर्ति के लिए लगभग 40 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनमें इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस…
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा घोषित भोपाल और इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों में अब विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण (Metropolitan Area Development Authority) के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्राधिकरण की शक्तियों और दायित्वों से जुड़े नियमों का प्रारूप तैयार कर लिया है, जिसे आगामी मंत्रिपरिषद बैठक में मंजूरी के लिए रखा जा सकता है। प्राधिकरण के गठन के बाद कॉलोनियों, औद्योगिक परियोजनाओं और बड़े निवेश प्रस्तावों से जुड़ी कई अनुमतियां एक ही मंच से मिलने का रास्ता…
भोपाल। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 के आयोजन को देखते हुए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। परीक्षा रविवार, 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। शहर में इसके लिए 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मेट्रो निर्माण कार्य के कारण शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं, ताकि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।…
मध्य प्रदेश में कैंसर मरीजों के इलाज का खर्च बढ़ने वाला है। NPPA ने सिस्प्लैटिन और कार्बोप्लैटिन जैसी प्रमुख कीमोथेरेपी दवाओं की कीमतों में 50% तक बढ़ोतरी की है। जानिए इसका मरीजों पर कितना असर पड़ेगा।
Mukesh Ambani ने शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को कंपनी के अगले बड़े विकास चरण का केंद्र बताते हुए भारतीय इंजीनियरों से “भारत के लिए निर्माण” करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत को केवल विदेशों में विकसित AI तकनीकों का उपभोक्ता बनकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि AI का निर्माता, अपनाने वाला और वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनना चाहिए। अंबानी ने कहा कि पिछले वर्ष घोषित “Reliance Intelligence” पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं, उद्यमों और सरकारों के लिए बड़े पैमाने पर लाभदायक AI इंफ्रास्ट्रक्चर, प्लेटफॉर्म और सेवाओं का निर्माण करना है। उन्होंने बताया…
मध्य प्रदेश के सागर जिले में कलेक्टर आईएएस प्रतिभा पाल ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कई प्रशासनिक लापरवाहियां सामने आईं। उपस्थिति पंजी की जांच में कार्यालय में पदस्थ 42 अधिकारी-कर्मचारियों में से 21 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का तत्काल तीन दिन का वेतन काटने तथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा गया…
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में भ्रष्टाचार के एक पुराने मामले में विशेष अदालत ने सख्त फैसला सुनाते हुए गुनौर में पदस्थ रहे पूर्व नायब तहसीलदार रविशंकर शुक्ला और चौकीदार देवीदयाल दहायत को दोषी करार दिया है। विशेष न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भ्रष्टाचार के मामले में 5-5 साल के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। क्या है पूरा मामला? मामला वर्ष 2020 का है। जानकारी के अनुसार गुनौर तहसील क्षेत्र के सिली गांव निवासी ब्रजबिहारी प्रजापति अपने खेत से ईंट निर्माण के लिए मिट्टी ट्रैक्टर…
Apple के प्रोडक्ट्स जल्द महंगे हो सकते हैं और इसका असर सिर्फ ग्राहकों पर ही नहीं, शेयर बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। गुरुवार को रेडिंगटन के शेयरों में 5% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। निवेशकों का मानना है कि अगर Apple अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाता है, तो इसका फायदा कंपनी के प्रमुख डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर रेडिंगटन को मिल सकता है। गुरुवार के कारोबार में रेडिंगटन लिमिटेड के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। दोपहर करीब 12 बजे NSE पर कंपनी का शेयर 14.01 रुपये यानी 5.63 प्रतिशत बढ़कर लगभग 265 रुपये…
मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के लिए जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन का लाभ केवल तब मिलेगा जब पेंशनर 80 वर्ष की आयु पूरी कर लेगा। इसके बाद यह लाभ अगले महीने से देय होगा। काफी समय से कई पेंशनभोगियों के बीच यह धारणा थी कि 79 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद जैसे ही वे 80वें वर्ष में प्रवेश करते हैं, उन्हें अतिरिक्त पेंशन मिलनी शुरू हो जानी चाहिए। वित्त विभाग ने इस व्याख्या को सही नहीं माना और पुराने नियमों का हवाला देते हुए स्थिति स्पष्ट कर दी है।…
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने जिले के 116 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। नए आदेश के तहत कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। पुलिस विभाग का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, पुलिसिंग की गुणवत्ता बढ़ाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक संतुलन स्थापित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। एक साथ 116 तबादले, हाल के वर्षों की सबसे बड़ी…
सिंगरौली के चितरंगी में पदस्थ डिप्टी रेंजर बीबी सिंह का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप लगे हैं। डीएफओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
भारत की सबसे बड़ी एकीकृत परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स कंपनी Adani Ports and Special Economic Zone (APSEZ) ने अपने बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को अगले स्तर पर ले जाने के लिए 850 मिलियन डॉलर (लगभग 7,000 करोड़ रुपये से अधिक) के निवेश की योजना बनाई है। यह निवेश तकनीकी उन्नयन, डीकार्बोनाइजेशन (कार्बन उत्सर्जन में कमी) और क्षमता विस्तार पर केंद्रित होगा। कंपनी ने अमेरिकी तकनीकी फर्म Kaleris के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने की घोषणा की है, जिसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित समाधान पूरे पोर्ट नेटवर्क में लागू किए जाएंगे। 15 कंटेनर टर्मिनलों में लागू होगी AI तकनीक…
मध्य प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने और क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने के उद्देश्य से छह बड़े इकोनॉमिक कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं का लक्ष्य राज्य के लगभग सभी 55 जिलों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जोड़ना है। इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि औद्योगिक निवेश, पर्यटन और स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। रिपोर्टों के अनुसार, इन कॉरिडोरों की कुल लंबाई लगभग 3,300 किलोमीटर होगी और इनके निर्माण पर करीब 36,483 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इन परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य…
Mohan Yadav Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित मध्य प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और साइबर सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई। कैबिनेट ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और परियोजनाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए लगभग 24,200 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी। बैठक में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित मध्य प्रदेश दौरे की तैयारियों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। ट्रांसफर प्रक्रिया…
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात राज्य प्रशासनिक सेवा और राजस्व विभाग के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी करते हुए राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम), एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर, तहसीलदार और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल को शासन व्यवस्था में कार्यकुशलता बढ़ाने और विभिन्न विभागों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती के रूप में देखा जा रहा है। एडीएम अंकुर मेश्राम को मिली नई जिम्मेदारी जारी आदेश के अनुसार, एडीएम अंकुर मेश्राम को स्टेट…
झालावाड़/आगर मालवा। राजस्थान के झालावाड़ जिले में जनवरी 2026 में हुई एक चर्चित एनडीपीएस (NDPS) कार्रवाई अब जांच के दायरे में आ गई है। चौमहला कोर्ट के आदेश के बाद डग थाने में मध्य प्रदेश के दो थाना प्रभारियों समेत करीब 100 ज्ञात और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला मध्य प्रदेश पुलिस की उस कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें राजस्थान के घाटाखेड़ी गांव से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद करने का दावा किया गया था। कोर्ट के 13 जून 2026 के आदेश के अनुपालन में सोमवार (15 जून) को डग थाने में एफआईआर दर्ज…
रायसेन जिले में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष गुप्ता ने सोमवार देर रात 28 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत जिले के कई प्रमुख थानों और चौकियों के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई प्रशासनिक आवश्यकताओं, रिक्त पदों की पूर्ति और जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से की गई है। सांची थाना प्रभारी बदले, जेपी त्रिपाठी को मिली नई जिम्मेदारी जारी आदेश के मुताबिक,…
NEET UG Re-Exam 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पेपर लीक की खबरों के बाद 03 मई 2026 को आयोजित नीट यूजी परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद जांच एजेंसियों की कार्रवाई और कई गिरफ्तारियों के बीच अब देशभर में NEET UG Re-Exam 2026 का आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा। NTA ने अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए इस बार कई बदलाव किए हैं। इनमें परीक्षा अवधि बढ़ाना, रफ वर्क के लिए अतिरिक्त जगह देना और बाएं हाथ से…
