Saturday, 27 June

हरियाणा
हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 20 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल जिला शामिल है।

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना वाले जिले
IMD के अनुसार कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल और सिरसा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य में औसत से 24% अधिक बारिश दर्ज IMD के अनुसार, हरियाणा में अब तक सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। 21 जुलाई तक औसतन बारिश 154.4 मिमी होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 191.1 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

सबसे अधिक बारिश:
 यमुनानगर: 436 मिमी
सबसे कम बारिश:
कैथल: 90.4 मिमी

महेंद्रगढ़ सबसे गर्म जिला
सोमवार को हरियाणा का सबसे गर्म जिला महेंद्रगढ़ रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

25 जुलाई तक मौसम में बदलाव की संभावना
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 25 जुलाई तक प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में तेज बारिश और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।


Source : Agency

Share.
Exit mobile version