Monday, 25 May

मुंबई

हाल ही दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के तलाक की खबरें आने लगीं, जिससे फैंस को तगडा झटका लगा था। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि दिव्यांका और विवेक शादी के 9 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। अब कपल ने तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है, और सच बताया है। विवेक और दिव्यांका ने कहा कि वो इन खबरों पर हंस रहे थे और ऐसी बातों को सीरियसली नहीं लेते।

विवेक दहिया ने तलाक की खबरों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘बहुत मजे आ रहे हैं। मैं और दिव्यांका, हम लोग हंस रहे थे। हम लोग आइसक्रीम खाते-खाते सोच रहे थे कि अगर और लंबा होगा तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे।’

विवेक बोले- क्लिकेबट सब समझता हूं, इसमें कुछ सच नहीं

विवेक दहिया ने आगे कहा, ‘मैं भी व्लॉगिंग करता हूं और मुझे पता है कि ये क्लिकबेट क्या होता है। मैं ये सबकुछ अच्छे से समझता हूं। कुछ सनसनीखेज डाल दोगे तो लोग आएंगे और उसे देखेंगे। लेकिन, उसमें कुछ होता नहीं है। ऐसी झूठी और फर्जी चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।’

विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की लव स्टोरी

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक की की लव स्टोरी की बात करें, तो उनकी पहली मुलाकात टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हुआ, और फिर 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली। विवेक और दिव्यांका ने कई शोज में साथ काम किया। उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ भी जीता था।

शरद मल्होत्रा संग रहा अफेयर, हुआ था गंदा ब्रेकअप

विवेक से शादी से पहले दिव्यांका एक्टर शरद मल्होत्रा को डेट कर रही थीं। पर कुछ साल बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया था। इसकी वजह से दिव्यांका बुरी तरह टूट गई थीं। फिर दिव्यांका की जिंदगी में विवेक दहिया की एंट्री हुई और दोनों ने एक-दूसरे को हमसफर बना लिया।


Source : Agency

Share.
Exit mobile version