Sunday, 3 May

मुंबई 

सोने और चांदी की कीमतें रोज नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार हैं. भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 18 जून, 2025 की सुबह सोना और चांदी की कीमतें बढ़ी हैं. सोना एक बार फिर एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जाने को तैयार है और चांदी एक लाख 10 हजार रुपये किलो का आंकड़ा पार करने वाली है.

राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 99018 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 109550 रुपये है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, एक दिन पहले यानी मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 98810 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (बुधवार) सुबह महंगा होकर 99018 रुपये पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी की कीमत में उछाल आया है.

गोल्ड का ताजा रेट

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 98622 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 90700 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 74264 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 57926 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चांदी का रेट

ibjarates.com के मुताबिक, कल चांदी का रेट 106952 रुपये किलो था, जो आज (18 जून) 109550 रुपये किलो पहुंच गया है यानी आज चांदी के भाव में 2598 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है.

सोना-चांदी आज कितने रुपये हुआ महंगा?




 
शुद्धता
मंगलवार शाम के रेट
बुधवार सुबह का भाव
कितने बदले रेट


सोना (प्रति 10 ग्राम)
999    
98810
99018
208 रुपये महंगा


सोना (प्रति 10 ग्राम)
995     
98414
98622
208 रुपये महंगा


सोना (प्रति 10 ग्राम)
916     
90510
90700
190 रुपये महंगा


सोना (प्रति 10 ग्राम)
750     
74108
74264
156 रुपये महंगा


सोना (प्रति 10 ग्राम)
585     
57804
57926
122 रुपये महंगा


चांदी (प्रति 10 ग्राम)
999     
106952
109550
 2598
 रुपये महंगी

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी करता है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले के होते हैं. इनमें जीएसटी शामिल नहीं होता है. गहने खरीदते समय आपको टैक्स और मेकिंग चार्ज भी देने होंगे.


Source : Agency

Share.
Exit mobile version