Sunday, 28 June

पंजाब 
हिमाचल स्थित माता चिंतपूर्णी से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां माता के दरबार के सामने  पुजारी और सुरक्षा कर्मचारी आमने-सामने हो गए। यह सारी घटना श्रद्धालुओं के सामने हुई और सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। गर्भगृह जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह की घटना हैरान करने वाली है और, जिसने श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। 

सामने आई तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि पुजारी और सुरक्षा कर्मी माता के दराबर में एक दूसरे से हाथापाई कर रहे हैं और तो और गंदी शब्दावली का भी इस्तेमाल किया गया। हालांकि इसी बीच ऊना के डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए है।

वहीं लोगों का कहना है कि मंदिर जैसे आस्था के केंद्र में जहां शांति और श्रद्धा का माहौल होना चाहिए, ऐसी घटना का घटित होना बेहद गंभीर विषय है। इसने न केवल मंदिर की पवित्रता पर प्रश्नचिह्न लगाया है, बल्कि भक्तों की आस्था को भी विचलित किया है।

 


Source : Agency

Share.
Exit mobile version