Friday, 10 April

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्‍य प्रदेश में जारी है। जहां वे महंगाई और बेरोजगारी समेत कई मुद्दे उठा रहे हैं। शाजापुर में राहुल गांधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया और कहा कि मोदी चाहते हैं कि आप दिनभर मोबाइल पर रहो। जय श्री राम बोले और भूखे मर जाओ।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ राहुल गांधी उज्जैन पहुंचे और उन्होंने महाकाल दर्शन किए। दहलीज पर जाकर भगवान को प्रणाम किया। वे गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक नहीं कर पाए। दरअसल शिवनवरात्र होने के कारण भगवान के शृंगार का समय तीन बजे से शुरू हो गया था। इस दौरान किसी भी वीवीआइपी को भी गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाता। कुल 14 मिनट मंदिर में रुके।

राहुल गांधी जैसे ही नंदीहाल से रोड शो के लिए निकले कुछ लोग मोदी मोदी के नारे लगाने लगे, इस पर नंदी हाल वह गणेश मंडपम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता राहुल राहुल के नारे लगाते रहे।

Share.
Exit mobile version