Saturday, 27 June

मैनचेस्टर
मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम पहले हाफ में मिली बढ़त का फायदा उठाने में नाकाम रही और उसे यूरोपा लीग फुटबाल टूर्नामेंट में अपने कोच एरिक टेन हाग के पुराने क्लब एफसी ट्वेंटे से मैच 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा।

सैम लैमर्स ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच के दूसरे हाफ में क्रिश्चियन एरिक्सन की गलती का फायदा उठाया और नीदरलैंड के क्लब की तरफ से बराबरी का गोल किया। इससे पहले एरिक्सन ने पहले हाफ में शानदार गोल करके यूनाइटेड को बढ़त दिलाई थी। यूनाइटेड ने इस सत्र में सभी प्रतियोगिताओं में जो सात मैच खेले हैं उनमें से वह केवल तीन में जीत दर्ज कर पाया है।

इस बीच तुर्की और यूनान की चैंपियन टीमों के बीच खेले गए मैच में गलाटासराय ने पीएओके को 3-1 से हराया। एक अन्य मैच में लाजियो ने डायनामो कीव को 3-0 से पराजित किया।

 


Source : Agency

Share.
Exit mobile version