भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं।
आज एआईसीसी महासचिव वेणु गोपाल द्वारा जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। पत्र में कमलनाथ की सेवाओं की सराहना की गई है। जीतू पटवारी कमलनाथ के साथ कार्यकारी अध्यक्ष रहे हैं।
