Sunday, 12 April

भोपाल। सातवें वेतनमान के एरियर की चौथी किस्त न मिलने से भोपाल के शिक्षक नाराज हैं। नवीन शिक्षक संवर्ग (अध्यापक संवर्ग) से आने वाले इन शिक्षकों के शासकीय शिक्षक संगठन ने चेतावनी दी है कि चुनाव बाद स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। 

उन्होंने आरोप लगाया है कि जिले के अधिकारी लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। बता दें कि आयुक्त ने 31 मई 2023 तक एरियर के भुगतान के निर्देश दिए थे। 6 माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अध्यापक संवर्ग को एरियर का भुगतान नहीं हो सका है।

Share.
Exit mobile version