Saturday, 11 April

खजुराहो-पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में धरने पर बैठ गए हैं,दिग्विजय सिंह सपत्नीक दोपहर लगभग 2 बजे विशेष विमान से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर राजनगर विधायक कुं.विक्रम सिंह नातीराजा,छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी, महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित कांग्रेश जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल,प्रदेश महामंत्री प्रकाश पाण्डे ने दिग्विजय सिंह की अगवानी की,इसके बाद श्री सिंह मृतक कांग्रेश कार्यकर्ता सलमान खान के निवास पहुंचे जहां पर उन्होंने सलमान खान की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी,इस दौरान नातीराजा सहित अन्य कांग्रेश नेताओं ने भी श्रध्दांजलि अर्पित की इसके बाद दिग्विजयसिंह ने मृतक के परिजनों से लगभग 40 मिनिट मुलाकर कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेश पार्टी उनके साथ है, इसके बाद वे पार्थिव देह के सामने धरने पर बैठ गए उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वे धरने पर बैठे रहेंगे,उनके साथ पत्नी अमृता सिंह,महारानी कविता सिंह विधायकगण-नातीराजा,आलोक चतुर्वेदी, नीरज दीक्षित जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल प्रकाश पाण्डे सहित अन्य नेता भी बैठ गए,इस दौरान दिग्विजयसिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि भाजपाईयों ने अवैध धंधे करके करोड़ों रुपए कमाए हैं,वे मतदाताओं के पैसे बांटकर वोटर खरीदते रहे,उन्होंने कांग्रेश कार्यकर्ता को गाड़ियों से कुचलकर मार डाला,मैंने कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक से बात हुई है मेरी मांग है जब अपराधियों की नामजद रिपोर्ट दर्ज है तो गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया वह खुलेआम पोलिंग बूथों पर घूमते रहे,मैं पीड़ित परिवार की मांग के साथ हूँ तत्काल गिरफ्तारी हो और उन्हें सजा मिले,कहाँ गए वो बुल्डोजर जो आरोपियों के घरों पर चलते हैं,मैं पीड़ित परिवार की मांग के साथ हूँ और जब तक नहीं उठूँगा जब तक इनकी मांगों को माना नहीं जाती,गौरतलब है कि घटना 16-11-2023 की देर रात लगभग 3 बजे की है जिसमें कांग्रेश प्रत्याशी तथा मौजूदा विधायक कुं.विक्रम सिंह नातीराजा अपने समर्थकों के साथ चार पहिया गाड़ियों से रनेहफॉल बेरियर से सूरजपुरा की तरफ जा रहे थे तभी ग्राम अकौना की तरफ मुड़ने वाले तिराहे के नजदीक पर सामने से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया अपने साथ चार पहिया वाहनों का काफिला लेकर आ गया और गाड़ियों से नीचे उतारकर गाली-गलौच करते हुए विवाद करने लगा तो हम लोगों ने विवाद शांत करते हुए अपने अपने रास्ते की ओर जाने को कहा और अपने अपने वाहनों में बैठने लगे तो तभी अचानक अरविंद पटैरिया के कहने पर वाहन चालकों और समर्थकों ने गालियां देकर हम लोगों पर गाड़ीयां चढ़ा दी,जिसमें सलमान खान गंभीर रूप से घायल हो गया तथा सत्या बुन्देला के पैर में चोट आई,इस दौरान नातीराजा ने अपने वाहन से गंभीर रूप से घायल सलमान को जिला चिकित्सालय रवाना कर दिया जहां उसे मृत घोषित कर दिया

इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है,सलमान के परिजनों सहित कांग्रेशियों ने खजुराहो थाना पहुँचकर त्वरित कार्यवाही की मांग करते हुए नारेबाजी की

विधायक नातीराजा अपने समर्थक की मौत पर पत्रकारों के सामने फूट फूट कर कर रोये भी थे।

हालांकि उक्त घटना में दोपहर 2 बजे के लगभग खजुराहो पुलिस ने फरियादी नातीराजा की रिपोर्ट पर धारा 302,307,147,149,294,506 के तहत आरोपीगणों भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया,खजुराहो भाजपा मंडल अध्यक्ष-गौरव सिंह विक्की बघेल,राजनगर जनपद उपाध्यक्ष-पुष्पेन्द्र अवस्थी,खजुराहो नगर परिषद अध्यक्ष-पप्पू अवस्थी,राधेबाबा द्विवेदी,शैलेन्द्र यादव,अभिषेक अवस्थी,पंचायत सचिव-संजय मिश्रा

संदीप अग्रवाल,लोकपाल सिंह,पंचायत सचिव-मुकेश पांडे,रजत अग्रवाल,नईम कुंजड़ा,अलखराम दुबे,भैयाजी अवस्थी,आशुतोष मिश्रा, प्रहलाद अवस्थी,यश डेंगा,कपिल सोनी,दिनेश अग्निहोत्री सहित 10-15 अज्ञात व्यक्ति। खजुराहो में इस घटना के विरोध में दुकानें भी बंद रही।

Share.
Exit mobile version