भोपाल। पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे और भाजपा से तीन बार विधायक रहे दीपक जोशी की घर वापसी आखिरी समय में टल गई और वे आज बीजेपी में वापस नहीं आ सके।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेताओं में दीपक की भाजपा में वापसी को लेकर सहमति नहीं बन पाई। इस वजह से दीपक की घर वापसी को होल्ड किया गया है।
आज सुबह खबर सामने आई थी कि दीपक जोशी के साथ कांग्रेस पूर्व शिवदयाल बागरी और अरुणोदय चौबे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। टेलीफोन पर चर्चा में इसकी पुष्टि करते हुए कहा था- मैं तो सुबह का भूला हूं, शाम को घर लौट रहा हूं। पार्टी ने 11:30 बजे तक भोपाल कार्यालय पहुंचने को बोला है।
इसके बाद अचानक घटनाक्रम बदला और जोशी पार्टी कार्यालय नहीं पहुंचे। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस सवाल पर कहा- भाजपा में तो ये यात्रा है, अभियान चलता जा रहा है। लोग आते जाएंगे और कारवां बढ़ता जाएगा। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों पर जोशी की वापसी जाएगी।
शिवराज सरकार में मंत्री रहे दीपक विधानसभा चुनाव से पहले 6 मई 2023 को कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वे अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की तस्वीर लेकर कांग्रेस में शामिल होने पहुंचे थे।
