Sunday, 12 April

भोपाल। मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के आते ही अब प्रशासन का चेहरा भी बदल सकता है। मंत्रालय के साथ ही सीएम सचिवालय में जल्द ही बड़े बदलाव हो सकते हैं। प्रदेश में नए मुख्य सचिव और डीजीपी को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। जिलों में पदस्थ अधिकारियों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। 

प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा अभी अतिरिक्त प्रभार में हैं। तीन महीने बाद उनका रिटायरमेंट है। आगामी मार्च में सीएस वीणा राणा के साथ ही डीजीपी सुधीर सक्सेना भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सीएम के निजी प्रमुख सचिव समेत ओएसडी और निजी सहायक बदल जाएंगे। जिससे पहले नए सीएस और डीजीपी को लेकर मंथन किया जा रहा है।

राज्य की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। मुख्य सचिव की रेस में सीनियर आईएएस अनुराग जैन, मोहम्मद सुलेमान, जेएन कंसोटिया, डॉ राजेश राजोरिया और एसएन मिश्रा आगे हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और विवेक पोरवाल को भी नई जिम्मेदारी मिलेगी। जिलों भी अधिकारियों को बदला जाएगा, लेकिन इसमें कुछ समय लग सकता है। 

Share.
Exit mobile version