Sunday, 12 April

इंदौर। मध्यप्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट में से शामिल इंदौर-1 में गिफ्ट बांटने के आरोप कांग्रेस ने लगाए हैं और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही विजिलेंस की टीम ने भी क्षेत्र की एक दुकान में रखी बड़ी संख्या में साड़ी और मिठाई डिब्बे जब्त किए हैं। पंचनामा बनाकर दुकान को विजिलेंस की टीम ने सील कर दिया है।

मध्यप्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट में से शामिल इंदौर- 1 में गिफ्ट बांटने के आरोप कांग्रेस ने लगाए हैं और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही विजिलेंस की टीम ने भी क्षेत्र की एक दुकान में रखी बड़ी संख्या में साड़ी और मिठाई डिब्बे जब्त किए हैं। पंचनामा बनाकर दुकान को विजिलेंस की टीम ने सील कर दिया है।

चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में इंदौर-1 में लगातार गिफ्ट बांटने की शिकायतें सामने आ रही है। यहां बीजेपी से कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस से संजय शुक्ला चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्ला लगातार साड़ी सहित अन्य गिफ्ट बंटवाने के आरोप सीधे तौर पर विजयवर्गीय पर लगा चुके हैं।

मतदान के दो दिन पहले लोगों को गिफ्ट देने के वीडियो कांग्रेस की तरफ से जारी किए गए हैं। दावा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता खुद छापा मारकर इस तरह की गतिविधियों पर नजर रख उसे रोक रहे हैं। बुधवार को दोपहर तक दो मामले सामने आए। एक अहिल्यापुरी तो दूसरा गोराकुंड चौराहे के पास का है।

दो जगह के वीडियो कांग्रेस ने जारी किए

इंदौर-1 में छिपा बाखल स्थित 94 अहिल्यापुरी के पास दीपमाला लेडिज स्टोर से महिलाओं को गिफ्ट बांटने का आरोप कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया है। कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थक जीतू शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसी तरह गोराकुंड चौराहे पर एक दुकान पर छापा मारकर साड़ियां और मिठाई के डिब्बे जब्त किए गए। विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने जिस दुकान में सामान रखा था, उसे सील कर दिया। सूचना पर संजय शुक्ला के बेटे सागर शुक्ला भी मौके पर पहुंचे।

Share.
Exit mobile version