Friday, 10 April
भोपाल। साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड के तत्वावधान में होटल ताज में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय भजन एवं गजल गायक और अनूप जलोटा के परम शिष्य सत्यनारायण नायर ने भजन और गजलों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एम तंबीदुरई, वीरेंद्र प्रसाद वैश्य, मो. नदीमुल है, हिशे लाचुंगपा, अखिलेश प्रसाद सिंह, रामिलाबेन बारा, सकलदीप राजभर, सीमा द्विवेदी, मो अब्दुल्ला, गुलाम अली, साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड के सीएमडी डॉक्टर प्रेम सागर मिश्रा, रेजिडेंट मैनेजर मनोज मिश्रा मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। सत्यनारायण नायर ने हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह.. गया तो हाल तालियों से गूंज उठा। तबले पर मोहम्मद नईम, की बोर्ड पर शाहिद मासूम, गिटार पर मो अरशद ने संगत दी।
Share.
Exit mobile version