Wednesday, 15 April

अमेरिका की राजनीति में भारतीय मूल के नागरिकों का दबदबा कायम है. अब एक और भारतवंशी नीरज अंतानी (Niraj Antani) ने अमेरिकी संसद के लिए अपनी दावेदारी पेश की हैं।

नीरज अंतानी अगले साल मार्च में रिपब्लिकन प्राइमरी का चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि वह ओहायो के पहले हिंदू और भारतीय मूल के सबसे युवा अमेरिकी नागरिक हैं. उन्होंने कहा कि एक अमेरिकी के तौर पर मेरा मानना है कि अमेरिकी सपने खतरे में हैं. ऐसे बहुत लोग हैं, जिनके लिए अपने सपने पूरे करना बहुत बड़ी चुनौती है. मैं ऐसे ही अमेरिकी सपनों की रक्षा के लिए सांसदी का चुनाव लड़ रहा हूं।

उन्होंने ओहायो के दूसरे कांग्रेस जिले से सांसनी के लिए दावेदारी का ऐलान करते हुए कहा ि यह सुनिश्चित किया है कि हर दिन कड़ी मेहनत करूंगा. मैं हमारे समुदाय के लिए कांग्रेस का कभी ना थकने वाला योद्धा बनूंगा. मैं हमारे साझा मूल्यों और आदर्शों के लिए बिना रुके काम करूंगा. ओहायो के दूसरे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में 150 मील की दूरी में फैली 16 काउंटी हैं।

उन्होंने कहा कि मैं उन नीतियों के लिए मजबूती से खड़ा रहूंगा, जो हमारे समुदाय को लाभ पहुंचाती हैं और उन लोगों का कड़ा विरोध करता रहूंगा, जो इसके खिलाफ हैं. अगर वह चुने जाते हैं तो वह कांग्रेस के सबसे कम उम्र के भारतीय अमेरिकी और अमेरिकी इतिहास में कांग्रेस के पहले रिपब्लिकन हिंदू सदस्य बन जाएंगे।

Share.
Exit mobile version