भोपाल । भोपाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने आज शुक्रवार सुबह से बेरसिया इलाके के ग्रामीण क्षेत्र के किसान भाइयों के बीच पहुंचकर आगामी चुनाव में समर्थन की अपील की । श्रीवास्तव का ग्रामीण इलाकों में किसान मतदाताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आत्मीय स्वागत किया । श्रीवास्तव ने देवलखेड़ी और श्यामपुर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से भाजपा सांसदों की निष्क्रियता का परिणाम है कि भोपाल बेरसिया क्षेत्र के किसान आज भी छोटी बड़ी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं और भटक रहे हैं । उन्होंने कहा कि मैं…
Author: Sanjay Saxena
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिला अस्पताल में मेडिको लीगलएमएलसी करने को लेकर पुलिस कॉन्स्टेबल और ड्यूटी डॉक्टर के बीच विवाद हो गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, गुरुवार दोपहर शाहपुर से आरक्षक दीपक प्रधान एमएलसी के दो मामले लेकर जिला अस्पताल आए थे. इसमें से एक एमएलसी करने के बाद डॉक्टर डॉ. रघुबीर सिंह ने कुछ देर बाद दूसरी एमएलसी करने की बात कही.डॉक्टर ने वार्ड में राउंड लेने और दूसरे मरीजों को देखने में समय लगने का काम बताया. इसी को लेकर कॉन्स्टेबल और डॉक्टर में विवाद हुआ. गुस्से में डॉक्टर ने कॉन्स्टेबल से कहा, ” तू मुझे…
छिंदवाड़ा। कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवारवाद को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने इंडी एलायंस के नेताओं के नाम लेकर उन पर परिवार की पार्टियां होने का आरोप लगाया। उन्होंने कमलनाथ को लेकर भी कहा- आप बताइए कमलनाथ और बेटा परिवार की पार्टी है या नहीं। ऐसी परिवार की पार्टियों को घर बैठाना है। छिंदवाड़ा में भी बैठाना है। छिंदवाड़ा में बदलाव लाना है। बदल गया है जमाना, बदल डालो छिंदवाड़ा।जेपी नड्डा छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान पर बीजेपी की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- इंडी एलायंस के लोग…
हम भले ही लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर बड़े-बड़े दावे करते रहें, लेकिन चुनाव में पार्टी या उम्मीदवार को न चुनने वालों की संख्या में वृद्धि असलियत बता रही है। सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद साल 2013 में वोटरों को नोटा यानि इनमें से कोई नहीं, का विकल्प मिला था। इसके बाद से हर चुनाव में मतदाताओं ने इस विकल्प को चुना है।असल में मतदाता को अगर कोई भी उम्मीदवार पसंद न हो, तो वे नोटा का विकल्प चुन सकते हैं। चाहे लोकसभा चुनाव हो या राज्यों के विधानसभा चुनावों की बात हो, हर चुनाव में नोटा के…
दिनेश निगम ‘त्यागी’विंध्य अंचल की शहडोल लोकसभा क्षेत्र की सांसद और भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह से क्षेत्र के लोगों में कुछ नाराजगी है, क्योंकि वह कोरोना कॉल में लोगों के साथ खड़ी नहीं दिखाई पड़ीं। दूसरी वजह पति और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह मरावी के साथ चल रही उनकी अनबन भी है। खबर है कि पति और पत्नी साथ नहीं रह रहे हैं। बावजूद इसके भाजपा की स्थिति मजबूत है। कांग्रेस के फुंदेलाल मार्को विपरीत परिस्थिति में भी विधानसभा चुनाव जीतते रहे हैं। वे क्षेत्र का जाना माना चेहरा हैं लेकिन उनका असर उनके विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ में ही ज्यादा है।…
अयोध्या। मध्यप्रदेश के सेवानिवृत्त आईएएस एस लक्ष्मीनारायणन ने अयोध्या पहुंच कर रामलला को सोने की रामायण अर्पित की है। लक्ष्मीनारायणन ने बताया कि प्रभु के श्रीचरणों में स्वर्णिम रामचरित मानस की स्थापना को अंतिम रूप देने हेतु अयोध्या गया था। श्री चंपक राय जी और स्थानीय शीर्ष पुलिस अधिकारियों के परामर्श से, 8 अप्रैल की रात (10 दिनों के बाद) के लिए स्थापना को अंतिम उन्होंने कहा कि हमें सौभाग्य और खुशी हुई कि अयोध्या में रामलला ने हमारे विनम्र योगदान, स्वर्ण रामचरित मानस को स्वीकार कर लिया, और इसे अपने कमल चरणों में रखने की अनुमति दी। इसका वजन…
पटना। बिहार के गोपालगंज में छत्तीसगढ़ की एसीबी टीम ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। वह जनवरी महीने से फरार चल रहे थे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार पुलिस की मदद से गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव में छापेमारी की। इसके बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।शराब घोटाला करने का आरोप लगा हैबताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी प्रकाश पति त्रिपाठी के पुत्र अरुणपति त्रिपाठी छत्तीसगढ़ में अबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव…
मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत RCB को 7 विकेट से हरा दिया है. मुकाबले में खूब छक्कों की बारिश हुई।मुंबई इंडियंस ने अपने घरेलू मैदान पर बेहद आसानी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हरा दिया है. RCB ने पहले खेलते हुए 196 रन बनाए थे. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तूफानी शुरुआत दिलाई. रोहित और किशन के बीच 101 रन की बेहतरीन और ताबड़तोड़ साझेदारी हुई. ईशान किशन ने 23 गेंद में फिफ्टी पूरी की और उन्होंने 34 गेंद…
नई दिल्ली। कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली की अपने हिस्से की तीनों सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तकरीबन तय कर लिए हैं। इसमें उत्तर पूर्व दिल्ली क्षेत्र से जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार, चांदनी चौक क्षेत्र से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित व उत्तर-पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से पूर्व सांसद उदित राज के नाम शामिल हैं। संभवत: शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। उधर, सूत्र बताते हैं कि अब भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का एक खेमा सूची में शामिल उम्मीदवारों के नामों से सहमत नहीं है। इनकी कोशिश सूची में बदलाव करवाने की है।सूत्रों के अनुसार उत्तर-पूर्व…
भारत में पिछले 17 साल में कॉन्क्रीट का जंगल तेजी से बढ़ा है. कंस्ट्रक्शन एरिया में 25 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है. यह खुलासा नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर की रिपोर्ट से हुआ है. इसमें सिर्फ शहर ही नहीं बढ़े हैं लेकिन बुनियादी ढांचों में भी इजाफा हुआ है।पिछले 17 साल में अपना देश कॉन्क्रीट के जंगल में बदल गया है. 2005 से 2023 तक देश में कंस्ट्रक्शन एरिया 25 लाख हेक्टेयर बढ़ गया है. यह जानकारी ISRO के हैदराबाद स्थित नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) ने दी है. इससे पता चलता है कि इतने वर्षों में देश में शहरीकरण…
