-अरुण पटेलजैसे-जैसे देश व प्रदेश में लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान गति पकड़ता जा रहा है वैसे-वैसे राजनेताओं का एक-दूसरे पर फब्ती कसने का सिलसिला शनैः-शनैः सघन होता रहा है और उनके बीच जुबानी जंग भी तीखी होती जा रही है देखने वाली बात यही होगी कि आगे चलकर यह और कितनी तीखी होगी है तथा शब्दों की मर्यादा किस सीमा तक तार-तार होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊधमपुर में बिना नाम लिए राहुल गांधी और लालू यादव परिवार पर जमकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी लोग मुगलिया सोच से हमारी आस्था और श्रद्धा पर नवरात्रि व…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। राजधानी भोपाल में ईद-उल-फितर के त्योहार पर बोहरा समुदाय के आमिल साहब से मुलाकात करने पहुंचे भोपाल लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थकों ने समाज के जमातखाने में सियासी नारे लगाए। बाद में उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रचारित भी किया जा रहा है। इसे लेकर समाज के एक वर्ग में नाराजगी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बोहरा समाज ने मंगलवार को ईद का त्योहार मनाया था। पूरे महीने चले रोजा, नमाज, तिलावत और इबादत के बाद समुदाय के लोग समाज के अलीगंज स्थित जमातखाना में जमा हुए थे। इसी दौरान भोपाल लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा समाज…
भोपाल। राजधानी भोपाल में ईद-उल-फितर के त्योहार पर बोहरा समुदाय के आमिल साहब से मुलाकात करने पहुंचे भोपाल लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थकों ने समाज के जमातखाने में सियासी नारे लगाए। बाद में उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रचारित भी किया जा रहा है। इसे लेकर समाज के एक वर्ग में नाराजगी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बोहरा समाज ने मंगलवार को ईद का त्योहार मनाया था। पूरे महीने चले रोजा, नमाज, तिलावत और इबादत के बाद समुदाय के लोग समाज के अलीगंज स्थित जमातखाना में जमा हुए थे। इसी दौरान भोपाल लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा समाज…
नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड खरीदने के मामले में दूसरे नंबर पर रही कंपनी मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सीबीआई ने की है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बताया है कि मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और एनएमडीसी आयरन एंड स्टील प्लांट और इस्पात मंत्रालय के आठ अधिकारियों के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई 315 करोड़ रुपये की परियोजना के निष्पादन में हुई गड़बड़ियों के मामले में की गई है। सीबीआई ने शनिवार को यह जानकारी दी है।कंपनी पर कथित तौर…
भोपाल। भेल प्रबंधन ने कर्मचारियों की सुविधा के लिए बीएचईएल एम्पलाईज को आपरेटिव सोसायटी का गठन किया था जिसके अध्यक्ष बीएचईएल के महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी हुआ करते थे। संस्था करोड़ों के मुनाफे में थी लेकिन जबसे प्रबंधन ने हाथ खींचा तबसे धीरे—धीरे यह संस्थान बर्बादी के कगार पर पहुंच गई। आज स्थिति यह है कि भेल प्रबंधन के एक आला अफसर एक यूनियन की सोसायटी को यानि निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। खास तौर पर इस सोसायटी के सैंकड़ों श्रमिकों को नेताजी की सोसायटी में भेज दिया जाएगा इसके लिए श्रमिकों से फार्म भरवाना शुरू…
इंदौर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सूबे के वर्तमान व पूर्व सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज लंबित प्रकरणों की त्वरित सुनवाई पर सरकार से जवाब मांगा है. इन मामलों में सुनवाई त्वरित गति से किए जाने संबंध में सरकार को जवाब के लिए दो सप्ताह की मोहलत दी है।मामले पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि मलिमठ व जस्टिस विशाल मिश्रा की खंडपीठ ने सरकार के उस निवेदन को स्वीकार कर लिया, जिसमें दिशा-निर्देश प्राप्त करने मोहलत मांगी गई थी. फिलहाल ऐसे 192 प्रकरण लंबित है।सुप्रीम कोर्ट में की गई थी याचिका दायरवर्तमान व पूर्व सांसदों व…
इंदौर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की तरफ से जनवरी 2023 में इलेक्शन पिटिशन लगाई गई थी। जिसमें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का नाम भी शामिल है। उमंग सिंघार गंधवानी से विधायक और नेता प्रतिपक्ष है। गंधवानी से उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सरदारसिंह मेड़ा के खिलाफ चुनाव लड़ा था और सिंघार ने सरदार सिंह मेड़ा को 22,119 वोट से चुनाव भी हराया। बाद मे उमंग सिंगार के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका में चुनाव में जानकारी छुपाने और चुनाव जीतने के लिए करप्ट प्रैक्टिस के आधार पर याचिका लगाई गई थी। साथ ही इस चुनाव प्रचार के दौरान भी…
रतलाम। जिले से 25 किलोमीटर दूर सैलाना देवरुंडा गांव है. यहां के लोग 2 दिन से घरों में कैद हैं. सड़कों पर सन्नाटा पसरा है. महिलाएं और बच्चे खिड़की से झांक रहे हैं. तेंदुए का डर ऐसा है कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अफसरों ने सभी को घरों में अंदर रहने के लिए कहा है. अफसर समझा रहे थे कि शाम को बच्चों का ध्यान रखना और अकेला बाहर मत छोड़ना. बच्चे कह रहे थे कि 5 शेर थे और 3 छोटे बच्चे भी साथ में थे.बुधवार रात यहां तेंदुए ने 8 बकरे-बकरियों का शिकार किया था. बचाने आए ग्रामीण पर…
भोपाल। बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए मप्र के उम्मीदवारों की दूसरी सूची शनिवार को जारी की। इसमें इंदौर और बैतूल सीट से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। बसपा ने इंदौर लोकसभा से संजय सोलंकी को मैदान में उतारा है। वहीं, बैतूल से अर्जुन भलावी को टिकट दिया है।
भोपाल। भोपाल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि भोपाल ने पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश को लेकर तुरंत सर्वे करवाया जाए, जिससे पता चल सके कि किसानों का कितना नुकसान हुआ है। शुक्रवार रात को भोपाल और आस पास आंधी पानी के साथ ही ओले भी गिरे हैं, इससे भारी नुकसान हुआ है। शहर अलावा गांवों में लोगों के घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। झुग्गियों में तो लोग जाग जाग कर रात काटने को मजबूर हैं। शासन और प्रशासन तुरंत लोगों को मदद उपलब्ध कराए।…
