इंदौर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सूबे के वर्तमान व पूर्व सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज लंबित प्रकरणों की त्वरित सुनवाई पर सरकार से जवाब मांगा है. इन मामलों में सुनवाई त्वरित गति से किए जाने संबंध में सरकार को जवाब के लिए दो सप्ताह की मोहलत दी है।मामले पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि मलिमठ व जस्टिस विशाल मिश्रा की खंडपीठ ने सरकार के उस निवेदन को स्वीकार कर लिया, जिसमें दिशा-निर्देश प्राप्त करने मोहलत मांगी गई थी. फिलहाल ऐसे 192 प्रकरण लंबित है।सुप्रीम कोर्ट में की गई थी याचिका दायरवर्तमान व पूर्व सांसदों व…
Author: Sanjay Saxena
इंदौर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की तरफ से जनवरी 2023 में इलेक्शन पिटिशन लगाई गई थी। जिसमें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का नाम भी शामिल है। उमंग सिंघार गंधवानी से विधायक और नेता प्रतिपक्ष है। गंधवानी से उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सरदारसिंह मेड़ा के खिलाफ चुनाव लड़ा था और सिंघार ने सरदार सिंह मेड़ा को 22,119 वोट से चुनाव भी हराया। बाद मे उमंग सिंगार के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका में चुनाव में जानकारी छुपाने और चुनाव जीतने के लिए करप्ट प्रैक्टिस के आधार पर याचिका लगाई गई थी। साथ ही इस चुनाव प्रचार के दौरान भी…
रतलाम। जिले से 25 किलोमीटर दूर सैलाना देवरुंडा गांव है. यहां के लोग 2 दिन से घरों में कैद हैं. सड़कों पर सन्नाटा पसरा है. महिलाएं और बच्चे खिड़की से झांक रहे हैं. तेंदुए का डर ऐसा है कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अफसरों ने सभी को घरों में अंदर रहने के लिए कहा है. अफसर समझा रहे थे कि शाम को बच्चों का ध्यान रखना और अकेला बाहर मत छोड़ना. बच्चे कह रहे थे कि 5 शेर थे और 3 छोटे बच्चे भी साथ में थे.बुधवार रात यहां तेंदुए ने 8 बकरे-बकरियों का शिकार किया था. बचाने आए ग्रामीण पर…
भोपाल। बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए मप्र के उम्मीदवारों की दूसरी सूची शनिवार को जारी की। इसमें इंदौर और बैतूल सीट से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। बसपा ने इंदौर लोकसभा से संजय सोलंकी को मैदान में उतारा है। वहीं, बैतूल से अर्जुन भलावी को टिकट दिया है।
भोपाल। भोपाल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि भोपाल ने पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश को लेकर तुरंत सर्वे करवाया जाए, जिससे पता चल सके कि किसानों का कितना नुकसान हुआ है। शुक्रवार रात को भोपाल और आस पास आंधी पानी के साथ ही ओले भी गिरे हैं, इससे भारी नुकसान हुआ है। शहर अलावा गांवों में लोगों के घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। झुग्गियों में तो लोग जाग जाग कर रात काटने को मजबूर हैं। शासन और प्रशासन तुरंत लोगों को मदद उपलब्ध कराए।…
भोपाल। भोपाल लोकसभा क्षेत्र में इस बार परिवर्तन लाना है। यह संकल्प कल रात को मालवीय नगर में संपन्न हुई इंडी गठबंधन के प्रतिनिधियों की बैठक में लिया गया। कोई तीन घंटे चली बैठक में सभी प्रतिनिधि इस बात पर एकमत थे कि राजधानी होने के बावजूद पिछले कई चुनावों से लोगों को बांट कर और भ्रमित करके चुनाव जीता जा रहा है। कांग्रेस के प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने इस मौके पर कहा कि हम मिलकर लड़ेंगे तो शहर का इतिहास बदल कर रख देंगे। जनता को भ्रमित करने का मौका इस बार नहीं देंगे, यह हम संकल्प लेते हैं। उन्होंने…
भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में 19.48 करोड़ रुपये का एफडी घोटाला मामले में तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद विवि में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों में डर व्याप्त है। शुक्रवार को एसआइटी की टीम तीन घंटे तक विवि में वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा व कुलसचिव आरएस राजपूत के खिलाफ सबूत जुटाती रही। मामले में 10 से अधिक कर्मचारियों व अधिकारियों से पूछताछ की गई है। इस मामले में वर्तमान कुलसचिव मोहन सेन से अन्य दस्तावेज मांगें गए।दूसरी बार कुलपति बने थे प्रो. कुमारप्रो. सुनील कुमार गुप्ता का विवि में बतौर कुलपति यह दूसरा कार्यकाल…
विदिशा । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए तरह–तरह के हथकंडे अपना रही है। भाजपा की ओर से विदिशा–रायसेन संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा को चुनाव नहीं लड़ने के लिए आफर दिया गया था। पटवारी रायसेन के एक निजी गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वे कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा के नामांकन पत्र जमा कराने के लिए पहुंचे थे।जीतू ने कहा कि भाजपा के नेता नैतिकता की बड़ी-बड़ी बाते करते है, लेकिन चुनाव जीतने के लिए ओछी हरकत कर रहे है। अभी कुछ दिन पहले उनके पास कांग्रेस…
भोपाल। प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। भोपाल, इंदौर, देवास, उज्जैन, रतलाम और गुना में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ जिलों में ओले भी गिरे। इसके अलावा रायसेन, विदिशा, उमरिया, नर्मदापुरम, हरदा और खरगोन में भी पानी गिरा।पिछले 5-6 दिन से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश-ओले गिरने का दौर जारी है। इससे दिन के साथ ही रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिन तक आंधी, बारिश और ओले का दौर जारी रह सकता है।…
भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के पूर्व कुलपति सुनील कुमार को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। उन्हें भोपाल की गांधी नगर पुलिस ने 38 दिन बाद गुरुवार को रायपुर से गिरफ्तार किया था। दूसरी ओर, रिटायर फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका भोपाल कोर्ट ने खारिज कर दी है। उनके खिलाफ भोपाल के गांधी नगर थाना पुलिस ने 3 मार्च को यूनिवर्सिटी के अकाउंट में स्टूडेंट्स की फीस से जमा हुए 19.48 करोड़ रुपए प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने के मामले में FIR दर्ज की थी।इससे पहले 3 आरोपी आरबीएल बैंक के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर…
