नई दिल्ली। राम रहीम को बार-बार पैरोल देना हरियाणा सरकार को भारी पड़ गया। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को फटकार लगाई और बार-बार पैरोल देने पर सवाल उठाया। इसके अलावा अन्य कैदियों के पैरोल आवेदन और उस पर लिए गए निर्णय का ब्योरा तलब किया है।हाईकोर्ट ने कहा कि क्यों केवल राम रहीम को बार-बार पैरोल मिल रही है? बाकी कैदियों को क्यों नहीं लाभ दिया जाता? हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को आदेश दिया है कि अब अदालत की अनुमति के बिना राम रहीम को पैरोल नहीं दी जाएगी।शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने याचिका दाखिल करते…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। वरिष्ठ आईपीएस अफसर कैलाश मकवाना को अगला डीजीपी बनाया जा सकता है। लोकायुक्त संगठन से हटाए जाने से मकवाना नाराज थे। लोकायुक्त ने उनकी सीआर को खराब कर दिया था। मकवाना ने भी सीआर खराब करने के पीछे मेलाफाइड इंटेशन अर्थात दुर्भावनापूर्ण सोच बताया था। अब सीएम ने उनकी सीआर सुधार दी है।सूत्रों के अनुसार सीएम ने उनकी ईमानदारी को 10 में से 10 नंबर दिए हैं। यह मकवाना के लिए बड़ी जीत है और माना जा रहा है कि कैलाश मकवाना DGP के लिए दावेदारी कर सकते हैं। वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना को इसी साल के अंत तक…
भोपाल। राज्य शासन ने आज अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कटारिया को पदोन्नत करते हुए विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशासन पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया हैं।
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने आईपीएस वीरेंद्र कुमार मिश्रा को दतिया पुलिस अधीक्षक बनाया है। वे पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदस्थ थे। राज्य शासन ने गुरुवार को इसके आदेश जारी किए हैं। इससे पहले दतिया में आईपीएस प्रदीप शर्मा पदस्थ थे। जिन्हें हाल ही में उज्जैन पदस्थ किया है।
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयर बुधवार को 4 पर्सेट से ज्यादा की गिरावट के साथ 1536 रुपये पर पहुंच गए हैं। पतंजलि फूड्स के शेयरों में यह गिरावट योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नोटिस जारी करने के एक दिन बाद आई है। सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी करके यह पूछा है कि उसके आदेशों का उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर कुछ बीमारियों को ठीक करने का दावा करने वाली अपनी ट्रेडिशनल आयुर्वेदिक दवाओं के…
भोपाल। ऐसा लगता है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बीजेपी के पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान के नक्शे कदम पर चल पड़े हैं। जिस तरह विधानसभा चुनाव के पहले ही शिवराज ने भावुकता वाले बयान और भाषण दिए, कमलनाथ ने भी छिंदवाड़ा में वैसा ही भाषण दे डाला।छिंदवाड़ा जिले के चौरई में आयोजित एक सभा में भावुक नजर आए। उन्होंने इस दौरान अपने विदा होने की बात तक कह डाली. उन्होंने कहा कि अगर आप लोग मुझे विदा करना चाहते हैं तो यह आपकी मर्जी है, क्योंकि मैं विदा होने के लिए तैयार हूं. कमलनाथ के इस भावुक मैसेज की चर्चा प्रदेश…
देश में न तो सांसदों और विधायकों का दलीय निष्ठा बदलना कोई नई बात रह गई है और न ही क्रॉसवोटिंग करना। लोकतंत्र की गेंद को फुटबाल की तरह जहां चाहें, किक मारकर फेकने का दौर चल रहा है। हाल ही में राज्यसभा की 15 सीटों के लिए हुए चुनाव में जिस तरह से बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग देखने को मिली, वह पहले की अपेक्षा संख्या में भी ज्यादा थी और आने वाले समय के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण भी।क्रास वोटिंग के इस बार के ट्रेंड ने कई मायनों में पुराने पैटर्न को तोड़ा है, जिससे पुरानी लाइन पर की…
भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व गुरुवार को बाघ का शव मिला है। मृत बाघ की उम्र 6 साल बताई जा रही है। शव पनपथा कोर परिक्षेत्र के बगड़ो बीट कक्ष क्रमांक आर एफ 454 में मिला है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी और डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है।
भोपाल। सोमवार और मंगलवार को भोपाल में एमपी की 23 लोकसभा सीटों पर रायशुमारी कराई गई। भोपाल में प्रदेश की कोर कमेटी और प्रदेश चुनाव समिति की बैठकों में रायशुमारी के दौरान सामने आए नामों का मेरिट के आधार पर पैनल बनाया गया। प्रदेश स्तर पर बनाए गए पैनल पर दिल्ली में बुधवार को जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ चर्चा हुई। सूत्रों का दावा है कि प्रदेश की उनतीस में से इक्कीस सीटों पर प्रत्याशी बदले जा सकते हैं। ग्वालियर से ज्योतिरादित्य सिंधिया का लड़ना तय माना जा रहा है, लेकिन पुराने सांसदों में से अधिकांश के टिकट…
भोपाल। सरकारी विभागों में होने वाले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लोकायुक्त संगठन बनाया गया है, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इसी संगठन में एक अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर आए थे और अठारह साल से यहीं जमे हैं। कार्यपालन यंत्री से मुख्य अभियंता बन गए, लेकिन उनकी मूल विभाग में वापसी नहीं हुई। इसमें न केवल नियम-कानून ताक में रखे गए हैं, अपितु इनकी कार्यप्रणाली पर भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार लोकायुक्त कार्यालय पदस्थ नेपाल सिंह जोहरी मुख्य अभियंता का मूल विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी है, वह लगभग 18 वर्षों से लोकायुक्त कार्यालय में कुंडली…
