Sunday, 28 June

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनहित के लिए कार्य कर रही है। योगी सरकार ने ऐसे कई फैसल लिए है। जिसने आम जनता की तकदीर बदल दी। इसी कड़ी में आज सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत हजारों परिवारों को संबल प्रदान करने हेतु सहायता राशि का वितरण करेंगे।

जिसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सर्वसमावेशी विकास, कृषक कल्याण और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लोक-कल्याण के पथ पर सतत अग्रसर है। आज ऋषि-मुनियों एवं सिद्ध संतों की पावन धरा जनपद अम्बेडकरनगर में ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ के अंतर्गत हजारों परिवारों को संबल प्रदान करने हेतु सहायता राशि का वितरण किया जाएगा।

सीएम योगी ने आगे बताया कि अंबेडकरनगर जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु 1,184 करोड़ की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास का सौभाग्य भी प्राप्त होगा। इधर, सीएम योगी के अम्बेडकरनगर दौरे को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम योगी जिस जगह जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए है।


Source : Agency

Share.
Exit mobile version