Sunday, 28 June

फिरोजपुर 
पंजाब रोडवेज, पनबस व पी.आर.टी.सी. कांट्रैक्टर वर्कर यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की तरफ से पूरे पंजाब के साथ-साथ फिरोजपुर डीपों में प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल व डीपो प्रधान जतिन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गेट रैली की गई। इस दौरान प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल, जतिन्द्र सिंह, गौरव, सौरव मैनी, जसवीर सिंह, अजय कुमार व सुखपाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने कर्मचारियों के साथ सता में आने से पहले कई वादें किए थे और उन्हें मांगें पूरी करने का विश्वास दिलाया था, लेकिन अभी तक सरकार ने उनकी कोई मांग पूरी नहीं की है और जिसके चलते कर्मचारी संघर्ष करने के लिए मजबूर है। 

उन्होंने कहा कि यदि उनकी मानी हुई मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह 30 जून को डायरैक्टर स्टेट ट्रांस्पोर्ट दफ्तर के समक्ष रोष प्रदर्शन करेंगे और यदि मुख्य मंत्री की तरफ से ट्रांस्पोर्ट विभाग गठित कमेटी ने भी मांगों का हल नहीं किया तो 10 जुलाई को मुख्यमंत्री की रिहायश पर धरना दिया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। 


Source : Agency

Share.
Exit mobile version