शुक्रवार, 3 जुलाई

हरियाणा
पंजाब के किसानों का शंभू बॉर्डर से दिल्ली मार्च शुरू हो गया है। इसमें 101 किसान पैदल दिल्ली की तरफ रवाना हो गए हैं। हरियाणा पुलिस ने किसानों को बैरिकेड पर रोक दिया है। अब किसानों व हरियाणा पुलिस में तीखी बहस शुरु हो गई है।

किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले
 आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद शंभू बैरियर पर भगदड़ मच गई थी। क्योंकि आज हवा अंबाला से पंजाब की साइड चल रही है। इससे पंडाल की तरफ आंसू गैस आ रही थी।

पुलिस ने ऑफर किए चाय-बिस्किट
हरियाणा पुलिस किसानों और मीडिया कर्मियों को चाय-बिस्किट ऑफर कर रही है। हालांकि किसान चाय और बिस्किट नहीं ले रहे हैं। इस दौरान जय जवान जय किसान के नारे भी लगाए गए।

किसान वेरिफिकेशन करवाएं
हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों की हाजिरी लगाई जा रही है। किसानों को कहा गया है कि वह वेरिफिकेशन करवाएं। पुलिस ने कहा कि पहचान पत्र साथ होना चाहिए। आगे की बाद बाद में देखेंगे। पुलिस का कहना है कि किसान सहयोग नहीं कर रहे हैं।

किसान केंद्र सरकार से फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी के कानून समेत 13 मांगें कर रहे हैं। किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण पंधेर ने कहा कि हमने 7 दिसंबर को केंद्र को बातचीत के लिए समय दिया था, लेकिन सरकार की तरफ से कोई मीटिंग का न्योता नहीं आया। इसके बाद आगे बढ़ने का फैसला लिया।


Source : Agency

Share.
Exit mobile version