Sunday, 28 June

चंडीगढ़/जालंधर
भ्रष्टाचार के मामले में जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कड़े शब्दों में कहा है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे वह कोई भी हो, चाहे वह किसी भी पद पर हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक बार फिर आम जनता को पता चल गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि भ्रष्टाचार कौन कर रहा है, चाहे वह अपना हो या पराया, अगर कोई भ्रष्टाचार करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ है। भ्रष्टाचार ने उनके सिस्टम को खोखला कर दिया है, उनकी जीरो टोलरेंस की है। अब समय आ गया है कि इस गंदे सिस्टम को पूरी तरह से साफ किया जाए।


Source : Agency

Share.
Exit mobile version