Saturday, 27 June

जींद
हरियाणा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्डा अपने काफिले के साथ चंडीगढ़ से जींद जा रहे थे तो बीच रास्ते नेशनल हाईवे हिसार चंडीगढ़ पर नरवाना में हरियल चौक के पास पिकअप और ट्रक की भिड़ंत हो गई जिसमें एक युवक घायल हो गया।

यह दृश्य जब डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण मिड्डा ने देखा तो तुरंत अपना काफिला रुकवाकर घायल की मदद की और घायल को अपनी पायलट गाड़ी से नरवाना के सामान्य अस्पताल में खुद लेकर गए और अपना डॉक्टर का धर्म निभाते हुए सामान्य अस्पताल में घायल का उपचार किया। अगर डॉ मिड्डा समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाते तो घायल की तबीयत बिगड़ सकती थी।

बता दें कि डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्डा पेशेवर डॉ का क्लिनिक भी चलाते थे और इससे पहले भी जब कई घायल देखते है तो तुरंत सेवा परमो धर्म समझते हुए उन्हें बचाने में जुट जाते है।


Source : Agency

Share.
Exit mobile version