शुक्रवार, 3 जुलाई

श्री रतन टाटा का निधन उद्योग जगत की बड़ी क्षति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जाने माने उद्योगपति श्री रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री रतन टाटा का निधन उद्योग जगत की बड़ी क्षति है। देश की अर्थव्यवस्था और वाणिज्य-उद्योग क्षेत्र में श्री रतन टाटा के योगदान को सदैव रेखांकित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. रतन टाटा की आत्मा की शांति और उनके मित्रजन एवं परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भगवान महाकाल से की है।

 


Source : Agency

Share.
Exit mobile version