Friday, 10 April

पंजाब
पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप के प्रदर्शन की समीक्षा की गई और 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों की योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संदीप पाठक सहित वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव प्रचार में भाग लेने वाले पंजाब के आप विधायकों को धन्यवाद दिया।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप पार्टी ने पिछले 10 सालों में दिल्ली में काफी काम किया है। जीत और हार चलती रहती है। वह पैसा बांटने की राजनीति नहीं करते। उन्होंने दिल्ली में बहुत मेहनत की। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है, आगे भी ऐसा करेंगे। वह पंजाब को एक आदर्श राज्य बनाकर देश के सामने पेश करेंगे। पंजाब में काम को गति देने के लिए दिल्ली के 10 वर्षों के अनुभव का उपयोग किया जाएगा। पंजाब में उनकी सरकार लोगों के लाभ के लिए बहुत काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में दिल्ली का अनुभव पंजाब के लिए बहुत फायदेमंद होगा। वह लोग काम कर रहे हैं, इसे और भी तेज़ करना होगा। उनती पार्टी अपने काम के लिए जानी जाती है। दिल्ली की जनता का फतवा सिर आंखों पर।

गौरतलब है कि 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा है। वह 70 में से केवल 22 सीटें ही जीत सकी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत से राष्ट्रीय राजधानी में आप का शासन समाप्त हो गया जिससे पार्टी के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। 


Source : Agency

Share.
Exit mobile version